Kunwar Sajwan

Call Directions

Kunwar Sajwan ॥ पुर्व अध्यक्ष जिला काँग्रेस कमेटी जनपद रुद्रप्रयाग ॥

🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। 🇮🇳राष्ट्रपिता ...
02/10/2026

🇮🇳 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। 🇮🇳

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, साहस और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को नमन।

इन महान राष्ट्रनायकों का जीवन हमें देशहित, कर्तव्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

जय जवान • जय किसान • जय हिंद

01/10/2026

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) — प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान
उत्तराखंड प्रीमियर लीग प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर सामने आया है। पहाड़ और मैदान के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खेलने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलना निश्चित रूप से प्रदेश के खेल भविष्य के लिए सकारात्मक कदम है।
UPL केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के सपनों, मेहनत और प्रतिभा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। आवश्यकता है कि प्रदेश के हर जिले की प्रतिभाओं को समान अवसर मिले और खेल मैदानों, प्रशिक्षण सुविधाओं तथा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उत्तराखंड की धरती ने हमेशा प्रतिभाओं को जन्म दिया है। अब जरूरत है उन प्रतिभाओं को सही मंच, सही अवसर और उचित सम्मान देने की। UPL इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।
जय उत्तराखंड, जय खेल, जय युवा शक्ति! 🏏🏔️

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी आदरणीय श्री प्रकाश जोशी जी को जन्मद...
01/10/2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी आदरणीय श्री प्रकाश जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎂💐
माँ यमुना जी से आपके उज्जवल राजनैतिक भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ
जय कांग्रेस

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जनपद रूद्रप्रयाग में जिला अधिकारी कार्यालय में भारत के मुख्य चुनाव आयुक...
28/09/2026

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जनपद रूद्रप्रयाग में जिला अधिकारी कार्यालय में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व नरेन्द्र मोदी अमित शाह के विरोध में जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन व विरोध प्रदर्शन पुतला दहन कार्यक्रम किया गया

🌹🌹🌹
26/09/2026

🌹🌹🌹

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उखीमठ बड़ी बहन  # Reeta Puspwan जी को जन्मदिन की बहुत बहुत वधाई
24/09/2026

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उखीमठ बड़ी बहन # Reeta Puspwan जी को जन्मदिन की बहुत बहुत वधाई

जाकतोली दसज्यूला महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। यह महोत्सव हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक ए...
20/09/2026

जाकतोली दसज्यूला महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। यह महोत्सव हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जाक तोली दसज्यूला महोत्सव से जुड़कर मन को अपार खुशी और गर्व की अनुभूति हुई। बाबा केदार से प्रार्थना है कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं की यह धरोहर सदैव इसी तरह समृद्ध होती रहे।
जय बद्री-केदार। जय उत्तराखंड।

अंकिता भंडारी को न्याय कब पूर्ण माना जाएगा?अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा मिलना न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण...
18/09/2026

अंकिता भंडारी को न्याय कब पूर्ण माना जाएगा?
अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा मिलना न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन एक बड़ा सवाल आज भी समाज के सामने खड़ा है—जिस VIP का उल्लेख इस प्रकरण में बार-बार सामने आया, उसकी भूमिका और पहचान को लेकर पूरी सच्चाई जनता के सामने कब आएगी?
एक बेटी ने अपनी अस्मिता और सम्मान से समझौता करने से इनकार किया और उसकी जान चली गई। दोषियों को सजा मिलना जरूरी था, लेकिन यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच बाकी है तो उस पहलू की भी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
अंकिता के माता-पिता और उत्तराखंड की जनता के मन में जो सवाल हैं, उनका जवाब राजनीति से नहीं, निष्पक्ष जांच और सच्चाई से मिलना चाहिए।
अंकिता को श्रद्धांजलि तभी सार्थक होगी, जब हर अनसुलझे सवाल का जवाब सामने आए और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को जांच से बाहर न रखा जाए।
अंकिता को न्याय चाहिए—सिर्फ सजा नहीं,

सरकारी परिसंपत्तियां जनता की धरोहर हैं, इन्हें बेचने से पहले सरकार जवाब देउत्तराखंड की बेशकीमती सरकारी परिसंपत्तियों को ...
18/09/2026

सरकारी परिसंपत्तियां जनता की धरोहर हैं, इन्हें बेचने से पहले सरकार जवाब दे
उत्तराखंड की बेशकीमती सरकारी परिसंपत्तियों को नीलामी अथवा निजी उपयोग के लिए दिए जाने की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। विशेषकर चोपता-दुगलबिट्टा का बंगला, गुप्तकाशी का डाक बंगला और फाटा का डाक बंगला जैसे स्थान केवल भवन नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र की पर्यटन व्यवस्था, प्रशासनिक जरूरतों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण संसाधन हैं।
सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इन परिसंपत्तियों की नीलामी की आवश्यकता क्यों पड़ी, इनका वर्तमान मूल्यांकन क्या है, नीलामी की प्रक्रिया क्या है और इससे राज्य तथा स्थानीय जनता को दीर्घकाल में क्या लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पहाड़ की महत्वपूर्ण सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने के बजाय उनका पारदर्शी तरीके से संरक्षण, आधुनिकीकरण और जनहित में उपयोग किया जाना चाहिए।
जनता की संपत्ति पर जनता को जानकारी मिलना उसका अधिकार है। सरकार को पूरी सूची, मूल्यांकन रिपोर्ट, नीलामी की शर्तें और प्रक्रिया सार्वजनिक करनी चाहिए।
सरकारी संपत्ति किसी सरकार की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की धरोहर है।

🎂🌹  #जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं यमुना घाटी के  #लोकप्रिय एवं सम्मानित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, बड़े ...
18/09/2026

🎂🌹 #जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
यमुना घाटी के #लोकप्रिय एवं सम्मानित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, बड़े भाई श्री Dinesh Chauhan जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#ईश्वर से प्रार्थना है कि #आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि #प्रदान करें और आपका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे।🌹🌹🌹🌹
# Dinesh Chauhan

Address

Rudraprayag
Kedarnath
246421

Telephone

+918954765443

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kunwar Sajwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share