District Administration, Khagaria - Bihar

Directions Website

District Administration, Khagaria - Bihar This page is for sharing different activities of Khagaria District Administration.

08/10/2026
08/10/2026
समाहरणालय, खगड़ियाप्रेस विज्ञप्ति08-10-2026*अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत अंतर-पीढ़ीगत संवाद एवं संवेदनशीलता कार्यक्र...
08/10/2026

समाहरणालय, खगड़िया

प्रेस विज्ञप्ति
08-10-2026
*अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत अंतर-पीढ़ीगत संवाद एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन*

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत अंतर-पीढ़ीगत संबंध सुदृढ़ीकरण (Inter-Generational Bonding) के उद्देश्य से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, खगड़िया के तत्वावधान में उन्मुखीकरण-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद, आपसी समझ, सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियों एवं प्रेरणादायक संस्मरणों को बच्चों के साथ साझा किया।

अंतर-पीढ़ीगत संवाद के दौरान बच्चों ने वृद्धजनों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके जीवन मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक अनुभवों से सीख प्राप्त की। वहीं, वृद्धजनों ने भी बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वृद्धजनों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित/पुरस्कृत भी किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को वृद्धजनों के अधिकार, सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा समाज में वृद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव और जीवन ज्ञान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। अंतर-पीढ़ीगत संवाद से दोनों पीढ़ियों के बीच विश्वास, संवेदनशीलता एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सकता है।

जिला सामाजिक सुरक्षा, खगड़िया द्वारा भविष्य में भी वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया गया।

08/10/2026

**समाहरणालय, खगड़िया**

**प्रेस विज्ञप्ति**
**दिनांक: 08 अक्टूबर 2026**

# # # **छूटे एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक माह का विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन**

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के आदेशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत राज्य में छूटे हुए तथा युवा/पहली बार के पात्र मतदाताओं का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत **बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)** द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए एवं पात्र युवा मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान पात्र पाए जाने वाले नागरिकों का **प्रपत्र-6 (Form-6)** के माध्यम से निर्वाचक सूची में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाएगा।

अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा पूर्व की निर्वाचक सूची एवं वर्तमान निर्वाचक सूची का मिलान भी किया जाएगा, ताकि पूर्व में निर्वाचक सूची में शामिल रहे, लेकिन वर्तमान सूची में किसी कारणवश छूट गए मतदाताओं की पहचान कर उनका पुनः पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामान्य मतदान केंद्रों के साथ-साथ **रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक बस्तियों एवं गृहविहीन लोगों के क्षेत्रों** में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सत्यापन के दौरान तैयार की गई सूची संबंधित मतदान केंद्र के **बूथ लेवल एजेंट (BLA)** के साथ भी साझा की जाएगी। अभियान की नियमित निगरानी एवं प्रभावी समन्वय **जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी** द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक निर्वाचक सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे तथा सभी योग्य नागरिकों को अपने **मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर** प्राप्त हो।

08/10/2026

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं जनहित के लिए उनका समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।

Samrat Choudhary


08/10/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे बापू सभागार, पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के चयनित लाभुकों के उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Samrat Choudhary
Industries Department, Bihar


08/10/2026

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना | 08 अक्टूबर 2026

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी Samrat Choudhary के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय उद्योग-सह-खेल मंत्री, बिहार, सुश्री श्रेयसी सिंह श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम चयनित लाभुकों को उद्यम स्थापना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी प्रदान करने के साथ उन्हें अपने उद्यम की शुरुआत के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्थान: बापू सभागार, पटना
दिनांक: 08 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे

🚨 उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ता बिहार!






Department of Commerce, GoI Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA Bihar Industries Association Startup Bihar Confederation of Indian Industry मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उद्योग विभाग, बिहार सरकार

08/10/2026


Address

Koshi College Road
Khagaria
851204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Khagaria - Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share