PRO Khandwa

Call Directions Website Contact the organization

PRO Khandwa PROjansampark Khandwa, Government of Madhya pradesh

09/10/2026

#सफलता_की_कहानी

"प्रधानमंत्री आवास योजना" जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में सहायक बन रही है। इसी योजना से खंडवा के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी आरती अभिषेक सिसोदिया का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान

 #सफलता_की_कहानी "प्रधानमंत्री आवास योजना" से आरती सिसोदिया का पक्के घर का सपना हुआ साकार---"प्रधानमंत्री आवास योजना" जर...
09/10/2026

#सफलता_की_कहानी

"प्रधानमंत्री आवास योजना" से आरती सिसोदिया का पक्के घर का सपना हुआ साकार
---
"प्रधानमंत्री आवास योजना" जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में सहायक बन रही है। इसी योजना से खंडवा के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी आरती अभिषेक सिसोदिया का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आरती सिसोदिया का आवेदन स्वीकृत हुआ। योजना के तहत शासन द्वारा उन्हें 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से उन्हें पक्का मकान बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। आरती सिसोदिया ने बताया की परिवार के पास अपना पक्का और सुरक्षित आवास है।

"प्रधानमंत्री आवास योजना" की मदद मिलने पर किया आभार व्यक्त
आरती अभिषेक सिसोदिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिली 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता से उनके पक्के घर का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आवास मिला है। इसके लिए उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के जीवन में खुशियां और सुरक्षा लेकर आई है।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान

09/10/2026
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न--- जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या की गणना के...
08/10/2026

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
---
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या की गणना के कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । प्रशिक्षण के दो दिवसीय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला जनगणना अधिकारी श्री बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक सुश्री आयुषी यादव एवं सुश्री आयुषी भावसार ने प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले की समस्त तहसीलों के चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायकों ने सहभागिता की। उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर आगामी जनसंख्या गणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान जिला जनगणना लिपिक श्री संतोष कुमार पालवी एवं जिला जनगणना तकनीकी सहायक कुमारी प्रियंका एकले सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 9 व 10 अक्टूबर को को नगरी क्षेत्र के संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण ई दक्षता केंद्र खंडवा पर दिया जाएगा

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पंधाना जिला खण्डवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन----माननीय प्रधान जिला एवं सत्...
08/10/2026

एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पंधाना जिला खण्डवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
----
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे की अध्यक्षता में एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पधाना जिला खण्डया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करना, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उन्हें सचेत करना तथा कानून के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम में श्री पियूष भावे, न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सवा प्राधिकरण, खण्डवा म०प्र० द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए कानून की मूलभूत जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों का पालन करने तथा समाज में कानून के शासन को सुदृढ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पौधारोपण व जल संरक्षण के महत्व व एलएडीसीएस, लीगल एड क्लीनिक आदि के बारे में बताया गया ।
उन्होंने अपने उ‌द्बोधन में बाल संरक्षण (POCSO) अधिनियम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, बाल विवाह निषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चों के विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, साइबर ठगी एवं डिजिटल अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित प्राधिकरण को देने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालटियर्स श्री सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा भी जानकारी दी गयी

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh

थैलेसीमिया के निदान और प्रबंधन पर  एक दिवसीय सीएमई संपन्न---मेडिकल कॉलेज  खण्डवा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सहयो...
08/10/2026

थैलेसीमिया के निदान और प्रबंधन पर एक दिवसीय सीएमई संपन्न
---
मेडिकल कॉलेज खण्डवा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सहयोग से HSCL द्वारा थैलेसीमिया विषय पर एक दिवसीय सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को थैलेसीमिया के कारण, सटीक निदान, आधुनिक उपचार और प्रबंधन के संबंध में नवीनतम चिकित्सकीय जानकारियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इंदौर से डॉ. गौरव शेलगांवकर ने थैलेसीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण चिकित्सकीय पहलुओं, समय पर इसकी पहचान, उचित जांच और प्रभावी रोकथाम से संबंधित विभिन्न गंभीर विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों की शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार दादू , अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. निशा पंवार , डॉ. आरुषि मंगल, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण--- "सेवा संकल्प अभियान" क...
08/10/2026

"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान चीरा खदान निवासी दृष्टिबाधित हितग्राही रामलाल को सुगम्य कैन, खंडवा निवासी खुशी पिता संजय एवं शेख अहरम पिता शेख तोसीफ को टीएम किट तथा छात्र ईश्वर को लैपटॉप सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही दृष्टिबाधित हितग्राही रामलाल को रोजगार के अवसरों एवं उपलब्ध योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में निमाड़ अंचल नेत्रहित संघ, गणेशगंज खंडवा में दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा दृष्टिबाधित हितग्राहियों को रोजगार से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र दागोड़े, पार्षद वेदप्रकाश मालाकार सहित सामाजिक न्याय विभाग के प्रेमप्रीत कोर, राजू नामदेव, बाबू पंचोरे, शिवम शर्मा एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान

टीबी मुक्त भारत अभियान तहत जोश टीम शुभारंभ कार्यकम का सीधा प्रसारण देखा---राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टी...
08/10/2026

टीबी मुक्त भारत अभियान तहत जोश टीम शुभारंभ कार्यकम का सीधा प्रसारण देखा
---
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी के साथ गति देने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में जोश टीम का शुभारंभ किया गया।
केन्द्रीय स्तर पर आयोजित टीबी मुक्त भारत जोश टीम कार्यकम का सीधा प्रसारण सीएमएचओ कार्यालय स्थित सभाकक्ष में खण्डवा विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तनवे, श्री धर्मेन्द्र बजाज, जनप्रतिनिधि, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड, बीएमओ, विकासखण्ड स्तर पर गठित जोश टीम व अधिकारी कर्मचारी द्वारा देखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्डवा विधायक श्रीमति तनवे ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान से लोगो में टीबी के प्रति बहुत जागरुकता आई है। इस अभियान को सार्थक बनाने में ग्राम पंचायतों ने सराहनीय योगदान दिया है। उन्होने सभी को संकल्प दिलाया है कि हमे न टीबी से डरना है, न टीबी को छपाना है। टीबी के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर डॉक्टर से परामर्श ले एवं अपना उपचार करायें। अपने आस पड़ोस, मित्रों या किसी को लक्षण दिखने पर उन्हे उपचार के लिए प्रेरित करें।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पुरुस्कृत किया
कार्यक्रम में विकासखण्ड छैगांवमाखन व खण्डवा की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को विधायक श्रीमति तनवे द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। जिसमें ग्राम आंवलिया खारवा, बेडिया खुर्द, छिरवेल, डेलगांव, देशगांव, देवला माफी, केसून, खारवा, कोलाडीट, कोंडावत, मलगांव, नावली, निहालवाड़ी, सगवाड़ा, सिलोदा, सोनगीर, सुरगांव जोशी धनगांव, बड़गांवमाली, अमोदा, भकराड़ा, दोंदवाड़ा, अटूट भिखारी, सिवना, भैसांवा, बोरगांवखुर्द की ग्राम पंचायते शामिल है। इस दौरान डीपीसी श्री हुसेन कुरेशी, श्री हरिकेश लाड, बीपीएम उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

08/10/2026

#सफलता_की_कहानी

➡️ कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल अंतर्गत सब "मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना" किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान

 #सफलता_की_कहानी मल्चर बना कमाई का जरिया, युवा किसान ने कमाए 60 हजार रुपये---कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालि...
08/10/2026

#सफलता_की_कहानी

मल्चर बना कमाई का जरिया, युवा किसान ने कमाए 60 हजार रुपये
---
कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल अंतर्गत सब "मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना" किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त कर किसान खेती को आधुनिक बनाने के साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।
पंधाना तहसील के ग्राम शाहपुरा निवासी किसान श्री राकेश पगारे ने इस योजना का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। राकेश पगारे ने बताया की कृषि विभाग के माध्यम से मल्चर यंत्र पर अनुदान प्राप्त हुआ। मल्चर की कुल लागत 1 लाख 85 हजार 578 रुपये थी, जिसमें शासन द्वारा 85 हजार 800 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।

125 खेतों में मल्चर चलाकर कमाए 60 हजार रुपये
श्री राकेश पगारे ने बताया कि मल्चर यंत्र मिलने के बाद उन्होंने अब तक लगभग 125 खेतों में मल्चर का उपयोग कर करीब 60 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की है। इसके साथ ही 125 किसानों के खेतों में फसल अवशेषों को जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिली। किसान राकेश पगारे ने कृषि यंत्र पर अनुदान प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

फसल अवशेषों के प्रबंधन में उपयोगी है मल्चर
श्री राकेश पगारे ने कहा की मल्चर आधुनिक कृषि यंत्र है, जो फसल कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाने का कार्य करता है। इससे किसानों को फसल अवशेष जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। फसल अवशेष मिट्टी में मिलकर जैविक पदार्थ के रूप में मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं। साथ ही पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है।

Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान

Address

जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट
Khandwa
450001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Khandwa:

Shortcuts

Share