प्रेरणादायक कहानी

प्रेरणादायक कहानी

Share

This page is dedicated to sharing positive thoughts, inspirational messages, and timeless wisdom from ancient scriptures and moral stories.

✨ प्रेरणादायक कहानी - हर कहानी में छिपी है एक प्रेरणा!

📖 हमारा मिशन:
- जीवन की चुनौतियों को पार करने वाले लोगों की अद्भुत कहानियाँ साझा करना।
- प्रेरणादायक व्यक्तियों की जीवनी और उनके संघर्षों को उजागर करना।
- सकारात्मकता और प्रेरणा फैलाना, ताकि हर कोई जय श्रीराम
सप्रेम आमंत्रण – प्रेरणादायक कहानी परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है।
यह पेज आदि ग्रंथों, पुराणों और जीवन प्रेरक कहानियों के संदेश व स

05/06/2026

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

# Yogi Adityanath ji
#उत्तरप्रदेश

05/06/2026

एक बुढ़िया ने हाथ आटा चक्की टांचने वाले कारीगर को बुलाया।

देख भाई चक्की टांचना जानता तो है ना ?...ये पड़ी चक्की इसे ठीक कर दे, बस आज लायक दलिया बचा है, वो चूल्हे पर चढ़ा दिया है, तू इसे ठीक कर, मैं तब तक कुए से मटकी भर लाती हूँ।

ठीक है अम्मा चिंता मत कर मेरी कारीगरी के 7 गाँवों में चर्चे हैं, चक्की ऐसी टांचूंगा कि आटा पीसेगी और मैदा निकलेगी। चूल्हे पर चढ़ा तेरा दलिया भी सम्भाल लूंगा।
बुढ़िया आश्वस्त हो कुंए की तरफ पानी भरने निकल ली और कारीगर चक्की की टंचाई करने लगा।

हत्थे से निकल कर हथौड़ी उछल चूल्हे के ऊपर लटकी घी की बिलौनी पर लगी, घी सहित बिलौनी चूल्हे पर चढ़ी दलिये की हांडी पर गिरी।
कारीगर हड़बड़ा गया और हड़बड़ाहट में चक्की का पाट भी टूट गया। कुछ समझ में आता, उससे पहले चूल्हे पर बिखर गए घी से लपटें उछली और फूस की छान/छत ने आग पकड़ ली और झोंपड़ी धू-धू कर जलने लगी।

कारीगर उलटे पाँव भागा और रास्ते में आती बुढ़िया से टकरा गया, जिससे उसकी मटकी गिर गयी।
अरे रोऊँ तुझे, ऐसी क्या जल्दी थी, अब रात को क्या प्यासी सोऊंगी, एक ही मटकी थी, वो भी तूने फोड़ दी।

कारीगर बोला अम्मा किस- किस को रोयेगी। पानी की मटकी को रोयेगी, घी की बिलौनी को रोयेगी, दलिये की हांड़ी को रोयेगी, टूटी चक्की को रोयेगी या जल गई अपनी झोंपड़ी को रोयेगी और कारीगर झोला उठा कर भाग छूटा।

देश भी कुछ ऐसे ही हालातों में पड़ा है... हिन्दुत्व के गद्दारों से लड़ोगे, घुसपैठियों से लड़ोगे, राष्ट्रद्रोहियों से लड़ोगे, टुकड़े टुकड़े गैंग से लड़ोगे, अवार्ड वापसी गैंग से लड़ोगे, बाहरी दुश्मनों से लड़ोगे या देश के अन्दर बैठे दुश्मनों से लड़ोगे... ?

04/06/2026

क्या हुआ जब भगवान जगन्नाथ ने अपने सबसे आलसी भक्त को सबक सिखाने के लिए खुद लीला रची?

क्या आपने कभी ऐसे भक्त के बारे में सुना है जो दिन-रात भगवान का नाम जपता हो, लेकिन एक गिलास पानी तक अपने हाथ से न पीता हो?

यह कहानी है पुरी के पास बसे एक छोटे से गांव के माधव की।

माधव का भगवान जगन्नाथ पर अटूट विश्वास था। सुबह आंख खुलते ही उसके मुंह से "जय जगन्नाथ" निकलता। खाना खाते समय "जय जगन्नाथ" और रात को सोते समय भी "जय जगन्नाथ"।

लेकिन उसकी एक ऐसी आदत थी जिससे पूरा गांव परेशान था।

वह इतना आलसी था कि अगर उसके सामने भोजन की थाली रख दी जाए तो भी कहता, "कोई रोटी तोड़कर मुंह में डाल दे।"

उसकी पत्नी कमला सुबह से लेकर रात तक काम करती रहती। कभी खेत संभालती, कभी गायों की सेवा करती, कभी घर का काम।

और उधर माधव घर के बाहर चारपाई पर ऐसे पड़ा रहता जैसे पूरे गांव का राजा वही हो।

एक दिन कमला का धैर्य टूट गया।

सुबह-सुबह उसने कहा, "सुनो, खेत में फसल तैयार है। अगर आज कटाई नहीं हुई तो जानवर सब बर्बाद कर देंगे।"

माधव ने आंख भी नहीं खोली।

बस करवट बदलते हुए बोला, "पहले चाय पिला दो, फिर सोचेंगे।"

कमला ने माथा पकड़ लिया।

वह बोली, "हे जगन्नाथ जी, यह पति है या मेरी एक और जिम्मेदारी?"

लेकिन माधव पर कोई असर नहीं हुआ।

उधर श्रीमंदिर में भगवान जगन्नाथ अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से यह सब देख रहे थे।

बलराम जी मुस्कुराकर बोले,

"भैया, आपका भक्त तो भक्ति से ज्यादा आलस में डूबा हुआ है।"

भगवान जगन्नाथ मंद-मंद मुस्कुराए।

"समय आ गया है इसे एक छोटी सी सीख देने का।"

---

अगली सुबह कमला फिर माधव को जगाने आई।

बहुत समझाया, बहुत पुकारा।

लेकिन माधव वैसे ही खर्राटे मारता रहा।

आखिर गुस्से में आकर कमला ने पूरी बाल्टी पानी उसके ऊपर उड़ेल दी।

माधव घबराकर चारपाई से नीचे गिर पड़ा।

"अरे! डुबो दोगी क्या?"

कमला बोली,

"हम तो पहले ही डूब चुके हैं। घर की हालत खराब है, खेत सूख रहे हैं और तुम्हें बस आराम चाहिए।"

यह बात माधव के दिल में चुभ गई।

गुस्से में वह सीधे जगन्नाथ मंदिर पहुंच गया।

मंदिर में जाकर भगवान के सामने बैठ गया।

उसकी आंखों में आंसू आ गए।

वह बोला,

"प्रभु, मैं आपका इतना बड़ा भक्त हूं। फिर भी सब मुझे ताने देते हैं। अगर आप मुझसे प्रेम करते हैं तो मुझे ऐसा वरदान दीजिए कि मुझे कोई काम न करना पड़े।"

इतना कहकर वह रोने लगा।

---

अचानक मंदिर के भीतर सुनहरी रोशनी फैल गई।

माधव ने देखा कि उसके सामने एक सांवला, घुंघराले बालों वाला प्यारा सा बालक खड़ा है।

उसके चेहरे पर अद्भुत मुस्कान थी।

बालक बोला,

"माधव, इतनी चिंता क्यों कर रहे हो?"

माधव ने अपनी सारी परेशानी उसे बता दी।

बालक मुस्कुराया।

फिर उसके हाथ में एक चमकती हुई छोटी सी करछी प्रकट हुई।

उस पर शंख और चक्र के चिन्ह बने हुए थे।

बालक बोला,

"यह कोई साधारण करछी नहीं है। यह दिव्य करछी है। जिस वस्तु को इससे छूकर कोई काम कहोगे, वह काम अपने आप होने लगेगा।"

माधव खुशी से उछल पड़ा।

लेकिन बालक ने एक चेतावनी भी दी।

"ध्यान रखना। यदि कभी तुम किसी चल रहे काम को गुस्से या घबराहट में रोकने की कोशिश करोगे, तो यह करछी हमेशा के लिए गायब हो जाएगी।"

माधव ने बिना सोचे-समझे हां कर दी।

उसे क्या पता था कि यही शर्त आगे चलकर उसकी सबसे बड़ी परीक्षा बनने वाली है।

---

घर पहुंचते ही उसने चमत्कार दिखाना शुरू कर दिया।

उसने करछी को बर्तन से छुआ और कहा,

"मेरे लिए चाय बना दो।"

कुछ ही क्षणों में बर्तन अपने आप चलने लगे।

दूध उबलने लगा।

चीनी और चायपत्ती अपने आप गिरने लगी।

और देखते ही देखते गरमागरम चाय उसके सामने तैयार हो गई।

कमला हैरान रह गई।

फिर तो माधव की मौज शुरू हो गई।

पंखा अपने आप झलता।

पानी खुद आ जाता।

बिस्तर खुद बिछ जाता।

खेतों में सिंचाई अपने आप होने लगी।

पूरे गांव में उसकी चर्चा होने लगी।

लोग कहते,

"यह आदमी नहीं, कोई चमत्कारी बाबा बन गया है।"

लेकिन सच यह था कि माधव अब पहले से भी ज्यादा आलसी हो चुका था।

---

एक दिन उसके मन में स्वादिष्ट भोजन खाने की इच्छा जागी।

उसने करछी को थाली से छुआ और कहा,

"मेरे लिए तरह-तरह के पकवान लाओ।"

बस फिर क्या था।

रसगुल्ले, लड्डू, मालपुए, खाजा, मिठाइयां और तरह-तरह के व्यंजन उसकी थाली में आने लगे।

माधव खुशी से खाने लगा।

लेकिन कुछ देर बाद उसका पेट पूरी तरह भर गया।

फिर भी भोजन आना बंद नहीं हुआ।

एक रसगुल्ला, फिर दूसरा।

एक लड्डू, फिर दूसरा।

मालपुए लगातार उसके सामने आते रहे।

अब माधव घबरा गया।

वह चिल्लाया,

"बस करो!"

लेकिन उसे भगवान की चेतावनी याद आ गई।

अगर उसने काम रोक दिया तो करछी चली जाएगी।

इसलिए वह चुप रहा।

लेकिन अब स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

उसका दम घुटने लगा।

सांस लेना मुश्किल हो गया।

कमला भी घबरा गई।

वह बोली,

"वरदान बचाओगे या अपनी जान?"

---

अब माधव को अपनी गलती समझ आने लगी।

उसे एहसास हुआ कि बिना मेहनत का सुख आखिरकार बोझ बन जाता है।

आंखों में आंसू भरकर उसने पूरी ताकत से कहा,

"बस! रुक जाओ!"

जैसे ही ये शब्द निकले, पूरा घर शांत हो गया।

सारे पकवान जमीन पर गिर पड़े।

और उसके हाथ की करछी धीरे-धीरे चमकने लगी।

कुछ ही क्षणों बाद वह हवा में विलीन हो गई।

वरदान समाप्त हो चुका था।

---

माधव टूट गया।

वह सीधे मंदिर पहुंचा।

भगवान के सामने गिर पड़ा।

"प्रभु, मैंने आपकी कृपा का गलत उपयोग किया। मैंने कर्म छोड़ दिया और आराम को जीवन बना लिया। आज समझ आया कि बिना मेहनत का सुख अंत में दुख ही देता है।"

उसी क्षण मंदिर में दिव्य प्रकाश फैल गया।

वही सांवला बालक फिर उसके सामने प्रकट हुआ।

इस बार माधव समझ चुका था कि यह कोई साधारण बालक नहीं है।

स्वयं भगवान जगन्नाथ उसके सामने खड़े थे।

भगवान मुस्कुराए और बोले,

"माधव, भक्ति बहुत महान है। लेकिन भक्ति का अर्थ कर्म से भागना नहीं है।"

"जो मनुष्य केवल आराम चाहता है, वह कभी सच्चा सुख नहीं पा सकता।"

"संसार में हर प्राणी को अपना कर्तव्य निभाना पड़ता है। यहां तक कि मैं भी अपने भक्तों के लिए निरंतर कार्य करता हूं।"

माधव की आंखों से आंसू बहने लगे।

उसने भगवान के चरण पकड़ लिए।

"प्रभु, अब मैं कभी आलस नहीं करूंगा।"

---

उस दिन के बाद माधव सचमुच बदल गया।

वह सुबह जल्दी उठता।

खेतों में काम करता।

कमला की मदद करता।

गांव वालों की सहायता करता।

लेकिन एक चीज कभी नहीं बदली।

उसके होंठों पर हर समय वही नाम रहता था—

"जय जगन्नाथ... जय जगन्नाथ..."

अब उसकी भक्ति के साथ कर्म भी जुड़ गया था।

और शायद यही कारण है कि भगवान को सबसे प्रिय वही भक्त होता है जो नाम भी जपे और अपना कर्तव्य भी निभाए।

क्योंकि सच्ची भक्ति केवल हाथ जोड़ने में नहीं, बल्कि ईमानदारी से अपना कर्म करने में भी होती है।

जय जगन्नाथ। 🙏

03/06/2026

🚨🇮🇳 भारत का UPI डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन मई में $325 बिलियन के पार

🔸नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, अप्रैल में UPI ट्रांजैक्शन $319B तक पहुँच गए, जो पिछले साल इसी महीने के $276.5 बिलियन से 19% ज़्यादा है।

🔸भारत के अलावा, UPI पहले से ही आठ देशों में सक्रिय है, जिनमें UAE, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, मॉरीशस, श्रीलंका, फ़्रांस और क़तर शामिल हैं।

03/06/2026

विराट और अनुष्का बाबा प्रेमानंद के पास क्या गए पूरे के पूरे लेफ्ट विंगर परेशान हो चुके हैं अनुष्का और विराट को जितनी नफरत उनसे मिल रही है उतनी तो किसी से नहीं मिलती।

एक समय था जब विराट कहता था कि मैं आपको पूजा करने वाला देख रहा हूं क्या?

और आज उसके माथे पर जो तिलक है वह इन लेफ्ट विंगर के पेट का दर्द बना हुआ है।

वास्तविकता तो यह है कि जितनी सेलिब्रिटीज आजकल मंदिर जा रहे हैं वह कभी चादर चढ़ाया करती थी और आज...

सनातन की तरफ दोबारा से झुकाव हो चुका है कारण सबको पता है परंतु जो दर्द है ना...

03/06/2026

.
इंसान कभी गरीब या पैसे की कभमी से नहीं टूटता, इंसान तब टूटता है जब कुछ लोग अपने होने के बावजूद हर पल परायेपन का एहसास कराते हैं...!!

02/06/2026

आप ब्रश करते हैं → Colgate
आप शेव करते हैं → Gillette
आप नहाते हैं → Pears
आप पहनते हैं → Levi’s
आप खाते हैं → Domino’s & KFC
आप पीते हैं → Coke & Nescafé
आपको फ़ोन चाहिए → Apple

…और फिर आप पूछते हैं कि रुपया डॉलर से कमज़ोर क्यों है? 🤔

02/06/2026

प्रशंसा चाहें जितनी कर लो *अपमान* सोच-समझकर करना क्योंकि अपमान वो उधार है जो अवसर मिलने पर ब्याज सहित लोटता है...

*राधे राधे* 👏

01/06/2026

*श्री काशी विश्वनाथ जी की श्रृंगार आरती I*
🌿🌿

Photos from प्रेरणादायक कहानी's post 01/06/2026

आज सुबह से अलग अलग जगह मल्टीप्ल सांप देखे है। इसका क्या मतलब है

Want your business to be the top-listed Government Service in Gurugram?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Shri Baba Dharm Kanta
Gurugram
203131