18/08/2026
🌿✨ हरियाली तीज समारोह ✨🌿
दिनांक 18.08.2026 को श्री स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट, 12वीं वाहिनी स.सी.बल. किशनगंज के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में हरियाली तीज समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा किया गया, जिसमें वाहिनी के समस्त संदीक्षा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मेहंदी, बेस्ट हेयर स्टाइल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संदीक्षा सदस्यों को संदीक्षा अध्यक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन संदीक्षा सदस्यों के बीच उत्साह, सहभागिता, सौहार्द एवं पारिवारिक एकता की भावना को और सुदृढ़ करने वाला रहा। 🌿💚