02/09/2026
क्लब हंड्रेड द्वारा आयोजित नेत्र दान संकल्प रैली
नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 25 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करना है।इसी क्रम में आज क्लब100 चेरिटेबल ट्रस्ट किशनगढ़ द्वारा नेत्रदान संकल्प रैली का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व आई बैंक सोसायटी अजमेर के डॉक्टर भरत शर्मा, कुलदीप शर्मा और राजकीय यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय किशनगढ़ के पी एम ओ डॉक्टर परसाराम चौधरी ने किया।क्लब 100 द्वारा आयोजित रैली में सभी नगरवासियों ने हिस्सा लिया रैली का शुभारंभ जीते जी रक्तदान ओर मरणोपरांत नेत्रदान। के नारो के साथ यज्ञनारायण चिकित्सालय प्रांगण से किया गया रैली को ओल्ड सीटी रोड से होते हुए। वापस चिकित्सालय प्रांगण पर विराम दिया गया।रैली में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि नेवला व डॉक्टर हेमंत शर्मा, नेत्र ऑपरेशन थिएटर वार्ड से यादव, योगेश फुलवारी, निकेश, नितेश, राजकुमार , शाबान ,दीपक सैन, लैब स्टाफ, ब्लड बैंक स्टाफ, कैज़ुअल्टी स्टाफ, डायलीसिस यूनिट से श्याम शर्मा और समस्त चिकित्सालय कर्मचारीयो का सहयोग प्राप्त हुआ। रैली समाप्ति के पश्चात डॉ भरत शर्मा ने उपस्थित जन मानस का आह्वान करते हुए नेत्र दान की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि क्लब 100 द्वारा अब तक 55 नेत्रदान करवाए गए है। जिनसे 110 लोगों को नेत्रज्योति प्राप्त हुई हैं।साथ ही लोगो को और ज्यादा से ज्यादा नेत्र दान हेतु संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया । तथा चिकित्सालय प्रशासन से नेत्रदान प्रकल्प मे अपने सहयोग को बढ़ाने हेतु अनुरोध किया।डॉक्टर भरत ने बताया कि क्लब हंड्रेड के सदस्य हर समय नेत्र दान संबंधित सेवा के लिए उपलब्ध रहते है।ओर वे स्वयं भी जब आप नेत्र दान के लिए बुलाए आने के लिए तैयार हैं।सिर्फ जरूरत है।ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके लिए जागरूक करने की।नेत्र दान सोसाइटी इस हेतु सहयोग के लिए वचन बद्ध है।इसके बाद पी एम ओ डॉक्टर परसराम चौधरी ने क्लब100 ओर आई बैंक सोसायटी अजमेर को नेत्र दान के कार्य में उनके योगदान हेतु धन्यवाद देते हुए विश्वाश दिलाया कि चिकित्सालय प्रशासन द्वारा नेत्र दान में जनता के सहयोग को बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।जहां जरूरत होगी वहां नेत्रदान संबंधित पोस्टर चिकित्सालय परिसर में लगाए जाएंगे। डॉक्टर रश्मि नेवला ने सभी उपस्थित जन मानस के साथ क्लब के सदस्यों को इस महान सेवा कार्य में सहयोग के लिए साधुवाद दिया।क्लब 100 के सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।ओर रैली में साथ देने वाले जन मानस को धन्यवाद ज्ञापित किया