19/04/2026
***पांचवां रक्तदान शिविर ***
***पांच साल में पहली बार सबसे ज्यादा 115 रक्तदाता दर्ज किए गए।
अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने नई गठित समिति को बधाई दी।***
अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा रविवार, 19 अप्रैल 2026 को महाजती सदन के समीप 3, मित्रा लेन में पांचवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में रक्तदाताओं ने भारी मात्रा में रक्तदान करके इस आयोजन को संपन्न किया । इस कार्यक्रम में अतिथि वार्ड -39 पार्षद मो. जसीमुद्दीन, वार्ड -25 पार्षद राजेश सिन्हा , वार्ड -41 पार्षद श्रीमती रीता चौधरी, कोलकाता मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यगण और एलायंस क्लब ऑफ समर्पण संस्था ने भाग लिया । जिन्होंने मंच में आकर ब्लड डोनरों को प्रणाम पत्र एवं पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किए , साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया एवं अपने वक्तव्य में कहा कि भविष्य में इसी तरह का बड़ा कार्यक्रम होता रहे जिससे समाज के लोगों का ऐसे ही कल्याण हो सके । कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र प्रसाद रजक, सचिव श्री सूरज रजक, कोषाध्यक्ष श्री रमेश लाल चौधरी, उपाध्यक्ष श्री जगदीश रजक, श्री राजकुमार रजक, श्री मुकेश रजक , उपसचिव श्री कृष्णा प्रसाद रजक , श्री राजन चौधरी ,कार्यकारी अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत दास, श्री रवि रजक, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री सुनील दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ ही सलाहकार समिति के सदस्य श्री अर्जुन रजक, श्री प्रदीप रजक, श्री दिलीप रजक, श्री शंभू रजक, श्री राजेश रजक, श्री सुरेश रजक ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई ।

18/04/2026
14/04/2026