05/06/2026
We will help you to manage your family disputes,to resettle your matter with your partner.
Mrs Manisha Gupta
national awarded
nari sakti samman 2021 Delhi
associatedt to taaza tv
more than 1000th cases successfully solved
05/06/2026
01/06/2026
31मई 2026 दिन रविवार श्याम धाम खिदिरपुर में मां वैष्णो सेवा समिति पटना एवं महिला प्रगति संस्थान की तत्वाधान में 15 जोड़ी जो बंगाल से 51 जोड़ी सामूहिक विवाह के लिए 20 जून 2026 को बंगाल से पटना महिला प्रगति संस्थान के सौजन्य से ले जाया जा रहा है, उसी के उपलक्ष में उन सभी जोड़ों का रजिस्ट्रेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत 12:00 बजे से की गई जिसमें वीरभूम ,आसनसोल, मेदिनीपुर, वर्धमान आदि जगहों से आर्थिक रूप से कमजोर जोड़े 12:00 तक श्याम धाम पहुंच गए ,इसी बीच संस्था के द्वारा आमंत्रित किए गए माननीय मुख्य अतिथि भाजपा के प्रसिद्ध एवं दिग्गज नेता श्री राकेश सिंह जी भी पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, मुख्य अतिथि श्री राकेश सिंह जी ने सभी कन्याओं को₹1000 आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया ,कार्यक्रम में मां वैष्णो सेवा समिति पटना के सदस्य श्री मोनू खेत्री, श्री पवन शर्मा एवं राजीव कुमार एवं सहसंयोजक श्री जितेंद्र कुमार (जीतू) जी भी शामिल हुए, सभी वर को एक सफारी सूट का कपड़ा और वधुओं को एक साड़ी भेंट स्वरूप दिया गया, महिला प्रगति संस्थान के द्वारा पटना से आए सभी सदस्य गण का सम्मान एवं मुख्य अतिथि श्री राकेश सिंह जी एवं उनके मित्र वाहिद जी जो मुंबई से चलकर आए थे ,उनका भी सम्मान बड़े ही स्नेहपूर्वक किया, 21 जून को 51 जोड़ी का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जो मां वैष्णो देवी सेवा समिति पटना के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, बंगाल से ले जा रहे 15 जोड़ी का रजिस्ट्रेशन का कार्य भी संपन्न हो गया, 15 जोड़ी एवं उनके माता-पिता को लेकर महिला प्रगति संस्थान की टीम दिनांक 20 जून को जनशताब्दी जो हावड़ा से पटना को जाती है, ट्रेन से रवाना होगी, 13 वर्ष से लगातार मां वैष्णो देवी सेवा समिति के द्वारा 51 जोड़ी की शादी करवाई जा रही है, इस बार 14 संस्करण में महिला प्रगति संस्थान के द्वारा बंगाल से 15 जोड़ी का सहयोग पाकर संस्था अपने आप को सौभाग्यशाली मानती है, 21 जून को पटना में आयोजित सामूहिक विवाह में सभी जोड़ों को सिलाई मशीन, साइकिल, साड़ियां, 1 महीने का राशन, घड़ी, गद्दे, चांदी की पायल बिछिया, सोने का ढोलना, बर्तन का ड्रम सेट के अलावा दूल्हा दुल्हन के शेरवानी और लहंगा भी मां वैष्णो देवी सेवा समिति के द्वारा सभी जोड़ों को प्रत्येक वर्ष की भाति प्रदान की जाएगी, महिला प्रगति संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता ने कहा हमारी टीम को यह सौभाग्य मिला है, कि हम यह शुभ काम करने जा रहे हैं, इसके लिए सहसंयोजक श्री जितेंद्र कुमार जी (जीतू) को पूरी टीम की तरफ से धन्यवाद देना चाहूंगी, इसी तरह प्रत्येक वर्ष हम इस महान कार्यक्रम का हिस्सा बने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सामूहिक विवाह कराने में उनकी मदद कर सके, महिला प्रगति संस्थान की सदस्य एवं भजन गायिका श्रीमती ज्योति शर्मा ने सुरीले भजन गाकर कार्यक्रम पर चार चांद लगा दी, इसके अलावा महिला प्रगति संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, रिश्रा से पंकज गुप्ता एवं रेखा गुप्ता श्रीमती ज्योति शर्मा, रिक्की महतो, लक्ष्मी साव, शिल्पी साव, कृप्ति गुप्ता, अध्ययन गुप्ता, सार्थक, श्लोक, एवं श्याम धाम के पुरी मंदिर की टीम उपस्थित रहे।
16/05/2026
16/05/2026
16/05/2026
16/05/2026
13/05/2026