Manoj Kumar Singh, IAS

Manoj Kumar Singh, IAS

Share

Ex Chief Secretary, Uttar Pradesh

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 31/07/2025

आज सायंकाल मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद का कार्यभार श्री एस. पी. गोयल जी को सौंपा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में प्रदेश की सेवा करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान एवं गौरव की बात रही। अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के समग्र विकास और सुशासन की दिशा में समर्पित प्रयास करना मेरे जीवन का एक प्रेरणास्पद अनुभव रहा।

मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस उत्तरदायित्व को निभाने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, मैं श्री एस. पी. गोयल जी को इस दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ और उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।

इस अवधि में मुझे मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समस्त सहयोगियों का जो निरंतर सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।

यह कार्यकाल मेरे लिए न केवल सेवा का माध्यम रहा, अपितु सीख और उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत एक स्मरणीय यात्रा भी रहा।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 04/07/2025

गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में वेलोड्रोम के निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक कर परियोजना के डिजाइन, तकनीकी आवश्यकताओं, बजट प्रावधानों तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 04/07/2025

आज लखनऊ में आयोजित 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025' माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा का शुभारंभ किया गया। आम महोत्सव में राज्य के लगभग 800 से अधिक प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन किसानों एवं बागवानों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रगतिशील बागवानों एवं निर्यातकों को सम्मानित कर आमों की विविध प्रजातियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, साथ ही आमों से भरे कंटेनर्स को निर्यात हेतु फ्लैग ऑफ किया और महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बागवानी और कृषि निर्यात के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, जिससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 13/06/2025

नदियों एवं नालों के वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट से संबंधित विषय पर M/s Thetanox, Delhi द्वारा प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

इस दौरान अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से अपशिष्ट जल के प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, जल पुनर्चक्रण एवं सतत जल प्रबंधन की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 06/06/2025

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की बैठक कर प्राधिकरण द्वारा संचालित प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं, निवेश प्रस्तावों, भूमि अधिग्रहण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 06/06/2025

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत गठित निविदा अनुमोदन समिति की बैठक कर जनसाधारण को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ दवाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत निविदाओं के अनुमोदन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 06/06/2025

सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ Innovative Communication Strategy and Introduction on Effective Offline and Online Reminder Tools to Improve RI & ANC Uptake" विषय पर आईकॉन कम्युनिकेशन संस्था द्वारा प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 06/06/2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में हो रहे विलंब के संबंध में बैठक कर चयन प्रक्रियाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित भर्तियों के कारण, तकनीकी एवं प्रशासनिक अड़चनों तथा समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर वार्ता किया।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 06/06/2025

आज इंदिरा नगर स्थित कुकरैल पिकनिक स्पॉट, लखनऊ में 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' के तहत पौधरोपण किया। पावन गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के इस शुभ अवसर पर हरित उत्तर प्रदेश की दिशा में संकल्पबद्ध होते हुए इस वर्ष भी प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान प्रकृति के प्रति श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक जनांदोलन बन चुका है।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 05/06/2025

उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2024 के अंतर्गत M/s Aditech Semiconductor Pvt. Ltd. से संबंधित प्रस्ताव पर विचार हेतु गठित सशक्त समिति की बैठक कर प्रस्तावित परियोजना की निवेश रूपरेखा, तकनीकी क्षमता, रोजगार सृजन की संभावनाएं तथा राज्य को प्राप्त होने वाले रणनीतिक लाभों पर विचार विमर्श किया।

05/06/2025

उत्तर प्रदेश में Agtech के प्रभावी कार्यान्वयन के संबंध में IFC एवं Google प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, डेटा आधारित समाधान, किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने एवं स्मार्ट कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की।

Photos from Manoj Kumar Singh, IAS's post 05/06/2025

बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में निरीक्षण कर उत्पादन इकाई की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मानकों एवं औद्योगिक संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी द्वारा अपनाई जा रही तकनीकों, पर्यावरणीय प्रबंधन एवं कार्यबल की दक्षता पर भी विस्तार से चर्चा किया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Kora Jahanabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Kora Jahanabad