Korea District

Directions Website Contact the organization

Korea District Official account of Chhattisgarh's Koriya District. Follow for updates, news and information Korea is one of the North-West District of Chhattisgarh State.

The District came into existence on 25th May 1998 in Madhya Pradesh State. Its parent District was Surguja. After the formation of New State of Chhattisgarh on 1st November 2000, the District falls under the Chhattisgarh State. The District has derived its Name from the Korea State, the former princely State Korea.

10/10/2026

आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। युवा देश के भविष्य और उसके विकास के कर्णधार हैं।
- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍‘जेन नेक्स्ट संवाद ‘यंग माइंड्स, मीनिंगफुल कन्वर्सेशंस’ कार्यक्रम रायपुर

Qगांवों के हुनर को सम्मान, ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के तहत ग्रामीण पर्यटन,...
10/10/2026

Qगांवों के हुनर को सम्मान, ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान
‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’ के तहत ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट प्रयासों को ₹1 लाख नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। एथनिक, ईको, धार्मिक, हेरिटेज, एडवेंचर तथा मेडिकल एवं वेलनेस टूरिज्म की 6 थीम पर आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित हैं।
आवेदन: प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रायपुर। अधिक जानकारी के लिए 73545-80006 पर संपर्क करें या [email protected] पर जाएं।

#सुशासन_सरकार #ग्रामीण_पर्यटन

पक्के घर से सुरक्षित हुआ परिवार का भविष्यप्रधानमंत्री आवास योजना ने कटगोड़ी निवासी श्री सूरज राम यादव के पक्के घर के सपन...
10/10/2026

पक्के घर से सुरक्षित हुआ परिवार का भविष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना ने कटगोड़ी निवासी श्री सूरज राम यादव के पक्के घर के सपने को साकार किया। अब उनका परिवार सुरक्षित आशियाने में सुकून से रह रहा है और बच्चों की पढ़ाई व बेहतर भविष्य को लेकर निश्चिंत है। जल्द ही वे अपने नए आवास में बनी दुकान से व्यवसाय भी शुरू करेंगे।

पक्का आवास, सुरक्षित परिवार और उज्ज्वल भविष्य

#सेवा_संकल्प_अभियान

सरल नियम, आसान कारोबार, विकास को मिलेगी नई रफ्तारभारत सरकार के Ease of Doing Business सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ भूमि व...
10/10/2026

सरल नियम, आसान कारोबार, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

भारत सरकार के Ease of Doing Business सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में अहम बदलाव किए गए हैं। Negative List मॉडल से भूमि उपयोग में अधिक लचीलापन मिलेगा, आवासीय व वाणिज्यिक क्षेत्रों में अस्पताल, स्कूल और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए आवास व हॉस्टल जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा।

इससे आम लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी और निवेश के अनुकूल वातावरण बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार में सरल नियमन, सुगम कारोबार और विकास को नई दिशा।

#सुशासन_सरकार

10/10/2026

महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रही मातृशक्ति, खुशहाल हो रहे परिवार।
‘विष्णु भैया’ अपनी बहनों को आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।

साइबर ठगी के पीड़ितों को मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायताजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुण्ठपुर द्वारा पैरालीगल वॉलंटियर्स को...
09/10/2026

साइबर ठगी के पीड़ितों को मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुण्ठपुर द्वारा पैरालीगल वॉलंटियर्स को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रस्तावित साइबर कानूनी सहायता प्रकोष्ठ के माध्यम से पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने, बैंक एवं पुलिस से समन्वय और ठगी गई राशि की वसूली की प्रक्रिया में सहायता मिलेगी।

#जिला_प्रशासन_कोरिया

बिटिया अभियान: बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई उड़ानजिला कोरिया में बिटिया अभियान के तहत बालिकाओं को विभ...
09/10/2026

बिटिया अभियान: बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई उड़ान

जिला कोरिया में बिटिया अभियान के तहत बालिकाओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। इस पहल से बेटियों को प्रशासनिक व्यवस्था, जनसेवा, अपने अधिकारों एवं नेतृत्व की भूमिका को समझने का अवसर मिला।

बेटियों को सशक्त बनाना, उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#बिटिया_अभियान #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #महिला_सशक्तिकरण #जिला_प्रशासन_कोरिया

युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ानरायपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 5,000 से ज्यादा युवाओं का चयन ह...
09/10/2026

युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 5,000 से ज्यादा युवाओं का चयन हुआ। इनमें से 1,100 चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ऑफर लेटर सौंपे।
पिछले ढाई साल में 925 रोजगार मेले आयोजित कर 25,845 से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। अब ई-रोजगार पोर्टल करे ‘स्किल मार्केट’ के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां युवाओं की स्किल और उद्योगों की जरूरतें एक ही डिजिटल मंच पर जुड़ेंगी।
सुशासन सरकार दे रही है युवा शक्ति को अवसर, हुनर को रोजगार।
#सुशासन_सरकार

देश के प्रख्यात उद्योगपति एवं पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र निर्माण, उद्योग और समाजसेवा...
09/10/2026

देश के प्रख्यात उद्योगपति एवं पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र निर्माण, उद्योग और समाजसेवा में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि

Address

Baikunthpur
Korea

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Korea District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Korea District:

Shortcuts

Share