PRO KOREA

Directions Contact the organization

PRO KOREA जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरिया

*सीएम हेल्पलाइन बनी राम जी के लिए मददगार, खाते में पहुंची 12 हजार रुपये की राशि**शौचालय की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की...
02/09/2026

*सीएम हेल्पलाइन बनी राम जी के लिए मददगार, खाते में पहुंची 12 हजार रुपये की राशि*

*शौचालय की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, डीबीटी से हुआ भुगतान*

*कोरिया, 02 सितंबर, 2026/* शिकायत दर्ज की और समाधान भी मिल गया। जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की ग्राम पंचायत सांवारावा निवासी श्री राम जी कुशवाहा के लिए सीएम हेल्पलाइन मददगार साबित हुई। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके खाते में 12 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई।

श्री राम कुशवाहा ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं होने को लेकर विगत दिनों सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की और पात्र हितग्राही को योजना का लाभ दिलाया।

*कलेक्टर के निर्देशन में शिकायत का हुआ निराकरण*
कलेक्टर ने विगत दिनो सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिए थे। श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री योगेन्द्र श्रीवास के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शिकायत का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करते हुए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में पहुंचाई गई।

*सीएम हेल्पलाइन से सीधे हितग्राही तक पहुंचा लाभ*
प्रकरण से यह स्पष्ट होता है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं और उनके निराकरण की प्रक्रिया भी सुनिश्चित होती है। श्री राम कुशवाहा को शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि मिलने से उन्हें शासन की योजना का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।

*निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें सभी प्रगतिरत कार्य - सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास**जनचौपाल में हितग्राहियों...
02/09/2026

*निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें सभी प्रगतिरत कार्य - सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास*

*जनचौपाल में हितग्राहियों से किया संवाद*

*कोरिया, 02 सितंबर 2026/* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विकसित भारत जीरामजी अंतर्गत हो रहे कार्यो का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

*आवास कार्यों की प्रगति लाने चौपाल का आयोजन*
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में प्रगतिरत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों से निरंतर संवाद किया जा रहा है। इसके लिए जिले की टीम प्रतिदिन दो से तीन ग्राम पंचायतों में जाकर लंबित आवासों की समीक्षा कर हितग्राहियों से संवाद कर रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मनसुख में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास ने जनचौपाल में हितग्राहियों से बात की। जनचौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति की।समीक्षा करते हुए उन्होने हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवासों निर्माण पूर्ण करने को कहा।

*मैदानी टीम से ग्रामवार समीक्षा*
ग्राम पंचायत में जनचौपाल में संवाद करने के बाद सीईओ श्री श्रीवास ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभागार में समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतवार प्रगति का आकलन किया। इस बैठक में बैकुंठपुर जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायकों, विकासखंड समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी एवं रोजगार सहायकों के कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ श्री योगेन्द्र ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बीबीजी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

*समय-सीमा और गुणवत्ता दोनों महत्वपूर्ण*
विकसित भारत जीरामजी योजनांतर्गत स्वीकृत हुए बालिका शौचालय निर्माण कार्य तथा मुक्तिधाम शेड के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री श्रीवास ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास के लिए बनाए जा रहे संसाधनों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होने निर्माण एजेंसियों को विभागीय योजनाओं के सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

*कोरिया में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात, 88.51 करोड़ की लागत से बनेगा 13 किमी फोरलेन मार्ग**बहुप्रतीक्षित खरवत चौक से ...
02/09/2026

*कोरिया में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात, 88.51 करोड़ की लागत से बनेगा 13 किमी फोरलेन मार्ग*

*बहुप्रतीक्षित खरवत चौक से जमगहना तक एनएच-43 होगा फोरलेन, राज्य शासन ने दी प्रशासकीय स्वीकृति*

*कोरिया, 02 सितंबर 2026/* कोरिया जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में राज्य शासन ने बड़ी सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग ने खरवत चौक (एनएच-43) के गेज नदी पुल से जमगहना मुख्य मार्ग (एनएच-43) तक 13 किलोमीटर लंबाई के फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 88 करोड़ 51 लाख 29 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

*विधायक राजवाड़े के सतत प्रयास से बहुप्रतीक्षित मांग को मिली मंजूरी*
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क चौड़ीकरण की मांग को पूरा करने की दिशा में बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े के सतत प्रयास और कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की महत्वपूर्ण पहल को अहम माना जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता को शासन स्तर तक पहुंचाने और इस कार्य को प्राथमिकता दिलाने के प्रयासों के परिणामस्वरूप अब 13 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।

यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। फोरलेन निर्माण से यातायात क्षमता में वृद्धि होने के साथ आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

*तकनीकी स्वीकृति के बाद शुरू होगी निविदा प्रक्रिया*
शासन द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले ड्राइंग एवं डिजाइन का सक्षम अधिकारी से अनुमोदन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही निविदा प्रक्रिया कम से कम 90 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध होने पर ही की जाएगी।

*गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष निर्देश*
निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अनुबंध के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना होगा तथा अनावश्यक समय-वृद्धि नहीं दी जाएगी।

*भू-अर्जन की प्रक्रिया भी होगी नियमानुसार*
परियोजना में भू-अर्जन के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। निजी भूमि के स्वामित्व, रकबे और लागू दरों की राजस्व विभाग के सक्षम स्तर से जांच के बाद ही भू-अर्जन की विधिवत कार्रवाई की जाएगी। शासन ने किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अतिरिक्त व्यय के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी निर्धारित की है।

*विधायक राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*
बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता को लेकर वे लगातार शासन और सरकार के स्तर पर पत्राचार करते रहे हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना विकास को लेकर संवेदनशील है। 13 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से बैकुंठपुर शहर और आसपास के क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

*कलेक्टर श्रीमती यादव ने कहा- यातायात व्यवस्था में होगा सुधार*
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि प्रस्तावित सड़क निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर सड़क निर्माण कार्य की आगामी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि राज्य शासन द्वारा यह प्रशासकीय स्वीकृति 01 सितंबर 2026 को लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी की गई है।

*स./मानिकपुरी* Vijay Manikpuri

*छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’**होटल से होमस्टे, टूर ऑपरेटर से इको-टू...
31/08/2026

*छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’*

*होटल से होमस्टे, टूर ऑपरेटर से इको-टूरिज्म और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होगा सम्मान*

*प्रत्येक विजेता को 11 हजार की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो, आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर*

*कोरिया, 31 अगस्त 2026/* छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान दिलाने और पर्यटन से जुड़े उद्यमियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किए जाएंगे। पर्यटन के विकास, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हितधारकों को कुल 10 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी के विजेता को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं अपनी प्रविष्टियां [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

*पर्यटन की पूरी श्रृंखला को मिलेगा प्रोत्साहन*
‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ में पर्यटन को केवल पर्यटन स्थलों तक सीमित न रखते हुए इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को सम्मान के दायरे में शामिल किया गया है। आतिथ्य, पर्यटन संचालन, जिला पर्यटन प्रबंधन, स्टार्टअप एवं उद्यमिता, रिसॉर्ट सेवाएं, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, डिजिटल प्रचार, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

*पुरस्कार की 10 श्रेणियां*
सर्वश्रेष्ठ होटल
सर्वश्रेष्ठ पंजीकृत टूर ऑपरेटर
सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार
CTB Star Performer – सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट
CTB Star Performer – पर्यटक सूचना केंद्र
सर्वश्रेष्ठ होमस्टे
सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
उत्कृष्ट सेवाओं और नवाचार को मिलेगा सम्मान
सर्वश्रेष्ठ होटल श्रेणी में बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले पर्यटन उद्यमों का चयन किया जाएगा। MICE सुविधाओं, वित्तीय प्रदर्शन, वार्षिक कारोबार, आयोजित कार्यक्रमों की संख्या, पर्यटन प्रचार, CSR गतिविधियों और रोजगार सृजन जैसे मानकों को मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।
इसी तरह पंजीकृत टूर ऑपरेटरों के चयन में आवास, परिवहन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, मनोरंजन और अन्य पर्यटन गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार के प्रयासों को महत्व दिया जाएगा।

*पर्यटन विकास में उत्कृष्ट जिले को भी मिलेगा सम्मान*
सर्वश्रेष्ठ जिला टूरिज्म प्रमोशन अवॉर्ड के तहत पर्यटन के व्यापक विकास, गंतव्य प्रबंधन और घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करने वाले जिले को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित उपाय, प्रकृति आधारित गतिविधियां, ग्रामीण एवं कृषि पर्यटन, संस्कृति, स्थानीय अनुभव और पर्यटन के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे पहलुओं को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

*पर्यटन स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन*
पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार दिया जाएगा। नए विचारों, तकनीक, सेवाओं और व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई दिशा देने वाले स्टार्टअप एवं उद्यमियों को इस श्रेणी में पहचान मिलेगी।

*रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्र भी सम्मानित होंगे*
CTB Star Performer की दो श्रेणियों में पर्यटन बोर्ड की इकाइयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिसॉर्ट और पर्यटक सूचना केंद्रों को सम्मानित किया जाएगा। रिसॉर्ट के चयन में टर्नओवर, लाभप्रदता और अधिभोग प्रतिशत जैसे मानक महत्वपूर्ण होंगे, जबकि पर्यटक सूचना केंद्रों का मूल्यांकन पर्यटकों के लिए बुकिंग उपलब्ध कराने में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

*होमस्टे से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वालों को सम्मान*
सर्वश्रेष्ठ होमस्टे के चयन में राजस्व, वार्षिक वृद्धि दर, बुकिंग, पर्यटकों की संख्या, सुविधाएं, ग्राहक समीक्षा और शिकायत निवारण प्रणाली जैसे मानकों को महत्व दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने, समुदाय को पर्यटन से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के अवसर पैदा करने वाले प्रयासों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

*डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ की ब्रांडिंग करने वालों को पुरस्कार*
सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेणी शामिल की गई है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर आधारित रील्स, वीडियो और अन्य डिजिटल कंटेंट के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवन, वन्यजीव, ऐतिहासिक स्थलों और साहसिक पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा।

*सतत पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता*
सर्वश्रेष्ठ इको टूरिज्म साइट अवॉर्ड के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं को सम्मान मिलेगा। नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मानकों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

*एडवेंचर टूरिज्म को भी मिलेगा प्रोत्साहन*
कैंपिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों का संचालन करने वाले श्रेष्ठ संचालक को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। गंतव्य प्रबंधन, पर्यटकों की संख्या, राजस्व, नए एडवेंचर प्रोडक्ट, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पर्यटन अनुभव तथा प्रचार-प्रसार के प्रयासों को मूल्यांकन का आधार बनाया जाएगा।

*15 सितंबर तक भेजें आवेदन*
इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं और पात्र पर्यटन हितधारक अपनी प्रविष्टियां 15 सितंबर 2026 तक [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in⁠� पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से मोबाइल नंबर 94594-60947 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्धारित पात्रता एवं मानकों के आधार पर राज्य पर्यटन विभाग/निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा।

‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सतत पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। यह पहल राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

11/06/2026

*युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर-सुरक्षा क्षेत्र में भर्ती के लिए विकासखंड स्तर पर लगेंगे रोजगार कैंप*

*12 से 22 जून तक सोनहत और बैकुंठपुर में होंगे कैंप, युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार से जुड़ने का मौका*

*कोरिया, 11 जून 2026।/* जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत कोरिया के जिला मिशन प्रबंधन इकाई 'बिहान' द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा क्षेत्र में नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाले इन कैंपों में इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार 12 जून से 22 जून तक बैकुंठपुर एवं सोनहत विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर रोजगार कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को जनपद पंचायत सोनहत, 13 जून को जनपद पंचायत बैकुंठपुर, 15 जून को पटना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी, 16 जून को शासकीय आईटीआई सलका, 18 एवं 19 जून को बैकुंठपुर क्षेत्र में तथा 22 जून को शासकीय आईटीआई कटगोड़ी में रोजगार कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला मिशन प्रबंधन इकाई 'बिहान' ने संबंधित अधिकारियों को कैंपों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन रोजगार शिविरों के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित रोजगार कैंपों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। यह पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स./मानिकपुरी

*‘आउटपुट दिखना चाहिए’- महिला एवं बाल विकास विभाग को कलेक्टर का स्पष्ट संदेश**आंगनबाड़ी सुविधाओं, भर्ती प्रक्रिया और पोषण...
11/06/2026

*‘आउटपुट दिखना चाहिए’- महिला एवं बाल विकास विभाग को कलेक्टर का स्पष्ट संदेश*

*आंगनबाड़ी सुविधाओं, भर्ती प्रक्रिया और पोषण योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश*

*कलेक्टर ने कहा- योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए*

*कोरिया, 11 जून 2026/* कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने गुरुवार को जिला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण योजनाओं, बाल संरक्षण कार्यक्रमों और विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त दावा-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण करते हुए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए।

*6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने पर जोर*
बैठक में कलेक्टर ने जिले के 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ समन्वय कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि शत-प्रतिशत बच्चों का आधार पंजीयन सुनिश्चित किया जा सके।

साथ ही वर्ष 2024 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को देखते हुए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं आपार आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

*कुपोषण मुक्त बचपन के लिए घर-घर जागरूकता अभियान*
कलेक्टर ने मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी जाए तथा अतिरिक्त पौष्टिक आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।

पूरक पोषण आहार कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार नाश्ता और गर्म पका हुआ भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

*सुकन्या समृद्धि और कन्या विवाह योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर*
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर और बैंकों में खाते खुलवाए जाएं। इसके लिए पालकों से सीधे संपर्क कर उन्हें योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली श्रृंगार सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने के लिए गांवों एवं विभिन्न समाजों को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

*महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*
महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों का सूक्ष्म परीक्षण करने और लंबित ई-केवाईसी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

*आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं हों अनिवार्य*
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी आंगनबाड़ी भवनों में आंतरिक एवं बाह्य विद्युत व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र में बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है।

उन्होंने जिले में निर्माणाधीन 47 नए आंगनबाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए बताया कि 22 भवन पूर्ण हो चुके हैं। शेष 25 भवनों का निर्माण भी निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

*'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और बाल संरक्षण योजनाओं की भी समीक्षा*
कलेक्टर ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की है। गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी देना भी विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा, समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए ताकि एक-दूसरे की योजनाओं का लाभ जरूरतमन्द हितग्राहियों को मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से विभाग को राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान दिलाने के लिए सभी प्रदर्शन संकेतकों में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

स./मानिकपुरी

*‘साथी हाथ बंटाना’ की तर्ज पर सभी वर्गों ने उठाया झाड़ू, स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया का लिया संकल्प**जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर व ...
11/06/2026

*‘साथी हाथ बंटाना’ की तर्ज पर सभी वर्गों ने उठाया झाड़ू, स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया का लिया संकल्प*

*जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर व अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान*

*प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कचरा पृथक्करण का दिया संदेश*

*कोरिया, 11 जून, 2026/* स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण गुरुवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। ‘साथी हाथ बंटाना’ की भावना से प्रेरित इस अभियान में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया के निर्माण का संकल्प लिया।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष श्री शैलेष शिवहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुबह 7 बजे शुरू हुए अभियान में सभी ने प्रेमाबाग परिसर में फैले कचरे की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के दौरान लोगों ने परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने घर और शरीर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाग-बगीचों और सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, कपड़े के थैले अपनाने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाकर ही स्वस्थ समाज और स्वच्छ वातावरण का निर्माण संभव है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हरे, नीले, काले और लाल डस्टबिन के उपयोग का प्रदर्शन करते हुए गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक तथा जैव-चिकित्सा प्रकृति के कचरे को अलग-अलग रखने की आवश्यकता बताई।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि कचरे के ढेर को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने आसपास के नागरिकों से अपील की कि घर से निकले कचरे को मैदान या नाली में डालें। नगर पालिका अधिकारी ने महज दो घण्टे के भीतर प्रेमाबाग परिसर में पड़े कचरा को हटाने का कार्य भी पूर्ण किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिले के स्वच्छता शुभंकर ‘सफईतिन दीदी’ एवं ‘सफईता भैया’ रहे। शुभंकरों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता, पुनर्चक्रण और कचरा पृथक्करण का संदेश देकर जागरूक किया। अभियान के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर और हरित कोरिया के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

स./मानिकपुरी


*जिले में 'टीबी मुक्त भारत' की मुहिम तेज-100 दिवसीय अभियान से स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में मिली बड़ी सफलता**34 उच्च जोख...
11/06/2026

*जिले में 'टीबी मुक्त भारत' की मुहिम तेज-100 दिवसीय अभियान से स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में मिली बड़ी सफलता*

*34 उच्च जोखिम गांवों में 82 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, 27 हजार से अधिक लोगों का पंजीयन*

*53 निक्षय मित्रों के सहयोग से मरीजों को मिल रहा पोषण आहार*

*कोरिया, 11 जून 2026/* जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन कर टीबी की पहचान और रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2026 से प्रारंभ हुए अभियान के 77वें दिन तक जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 34 उच्च जोखिम गांवों में अब तक 82 आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, बीपी, शुगर, एनीमिया और बीएमआई जांच के माध्यम से लोगों की व्यापक स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे टीबी के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की समय रहते पहचान संभव हो रही है।

अब तक कुल 27,574 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 12,581 लोगों की एक्स-रे जांच की जा चुकी है, जो लगभग 45 प्रतिशत है। जिले में एक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और तीन स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित एक्स-रे मशीनों के माध्यम से जांच कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 53 निक्षय मित्र बनाए गए हैं, जिनके सहयोग से टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। प्रत्येक मरीज को उपचार के दौरान फूड बॉक्स उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य सुधार में सहायता दी जा रही है।

अभियान के तहत अब तक 33 नए टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में जिले में 115 टीबी मरीज उपचाररत हैं। साथ ही मरीजों के परिजनों को टीबी संक्रमण से बचाव हेतु टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी भी प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा “टीबी मुक्त भारत”, “टीबी मुक्त छत्तीसगढ़” और “टीबी मुक्त कोरिया” की शपथ दिलाई जा रही है। लोगों को “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संदेश के साथ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

*कलेक्टर की अपील*
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग देना चाहिए, जिससे जिले को शीघ्र ही टीबी मुक्त बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि कोरिया जिला टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और जनभागीदारी के बिना यह लक्ष्य संभव नहीं है।

स./मानिकपुरी

*बैंकों को मिला लक्ष्य-कोरिया जिले में ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन पर जोर**कोरिया, 11 जून 2026/* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बैकु...
11/06/2026

*बैंकों को मिला लक्ष्य-कोरिया जिले में ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन पर जोर*

*कोरिया, 11 जून 2026/* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बैकुंठपुर में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में बुधवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मार्च 2026 तिमाही के दौरान जिले के बैंकिंग कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री शशि भूषण पाठक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 656.81 करोड़ रुपये के ऋण वितरण लक्ष्य के विरुद्ध 619.99 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया, जो 94.39 प्रतिशत उपलब्धि है। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए बैंकों को ऋण वितरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वर्तमान 36.40 प्रतिशत को बढ़ाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने सभी बैंकों को वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने तथा एनआरएलएम, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, डेयरी, पशुपालन एवं अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की भी समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि संस्थान ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1202 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। कलेक्टर ने संस्थान को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक श्री सदानंद बास्के, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार पटेल को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान**कोरिया, 11 जून 2026/* राज्य शासन के सामान्य प्रशासन ...
11/06/2026

*डिप्टी कलेक्टर श्री उमेश कुमार पटेल को मिला वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान*

*कोरिया, 11 जून 2026/* राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में कोरिया में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं बैकुंठपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री उमेश कुमार पटेल को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री पटेल को 1 जनवरी 2025 से प्रभावशील वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 का लाभ प्रदान किया गया है। इससे पूर्व वे कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में कार्यरत थे।

शासन के इस निर्णय से श्री पटेल को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान के अनुरूप वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे।

Vijay Manikpuri CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Address

Baikunthpur
Korea

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO KOREA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO KOREA:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share