Incredible KULLU

Directions Website Contact the organization

Incredible KULLU Kullu valley is gifted with everything you can imagine. The Marvelous landscapes, hospitable, peaceful & co-operative people having distinct life style

Here’s a ready-to-post recruitment ad for Fogg Hill Resort:Writing👨‍🍳 STAFF REQUIRED – FOGG HILL, PARASHAR LAKE 🏔️📍 Loca...
11/09/2026

Here’s a ready-to-post recruitment ad for Fogg Hill Resort:
Writing
👨‍🍳 STAFF REQUIRED – FOGG HILL, PARASHAR LAKE 🏔️
📍 Location: Fogg Hill Resort, Parashar Lake, Himachal Pradesh
We are looking for:
🔹 Indian Chef – Experienced in North Indian / Himachali food
🔹 Hotel Manager – Experienced in hotel/resort operations & guest handling

✅ Good salary
✅ Accommodation & food available
✅ Beautiful mountain location
✅ Immediate joining preferred

📞 Contact / WhatsApp: 94594 02215
📍 Fogg Hill Resort, Parashar Lake
🌲 Stay in the mountains. Work in nature.

आनी के किरण बाजार में ऊपर से पत्थर आने से गाड़ी शक्तिगरतस्थ|
11/08/2026

आनी के किरण बाजार में ऊपर से पत्थर आने से गाड़ी शक्तिगरतस्थ|

04/08/2026

यह मामला तो कुल्लू विधानसभा का है इनको क्यों नहीं इंसाफ़ मिल रहा है तब.??

DASTAK BREAKING : कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी पर लाहौल के कडू नाला में गिरा पहाड़,10–12 लो*गों के फंसे होने की आशंका
24/07/2026

DASTAK BREAKING : कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी पर लाहौल के कडू नाला में गिरा पहाड़,10–12 लो*गों के फंसे होने की आशंका

ये है राजनीति की ताकत पोस्टिंग कही और नौकरी कही और हमारे बच्चो का भबिष्य खराब कर रही है कांग्रेस सरकार 8 महीनो से नही आ ...
20/07/2026

ये है राजनीति की ताकत पोस्टिंग कही और नौकरी कही और हमारे बच्चो का भबिष्य खराब कर रही है कांग्रेस सरकार 8 महीनो से नही आ रही है TGT रेणु पटियाल जिन्होने 08 10 2025 को ज्वालापुर पाठशाला में कार्यभाल ग्रहण किया था

ग्राम पंचायत नाऊ की ऋदम शर्मा (पुत्री पुनीत शर्मा व रश्मि शर्मा) ने नीट की परीक्षा में 525 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम र...
18/07/2026

ग्राम पंचायत नाऊ की ऋदम शर्मा (पुत्री पुनीत शर्मा व रश्मि शर्मा) ने नीट की परीक्षा में 525 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, परिवार में खुशी का माहौल

18/07/2026

अटल टनल से अपनी भेड़ों को ले जाने की
माँग करते हुए गद्दी भाई।

14/07/2026

Dm us for credit

थलौट बॉक्स टनल निर्माण का रास्ता साफ, 12 करोड़ मुआवजा राशि एसडीएम बालीचौकी के पास जमा बालीचौकी (14 जुलाई 2026) कीरतपुर-म...
14/07/2026

थलौट बॉक्स टनल निर्माण का रास्ता साफ, 12 करोड़ मुआवजा राशि एसडीएम बालीचौकी के पास जमा

बालीचौकी (14 जुलाई 2026) कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के थलौट में प्रस्तावित हिमाचल की पहली बॉक्स टनल निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि एसडीएम बालीचौकी कार्यालय में जमा करा दी गई है।

प्रशासन की ओर से भूमि और संपत्ति प्रभावितों को मुआवजा वितरित होते ही निर्माण एजेंसी मौके पर काम शुरू कर देगी। करीब 220 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का टेंडर जम्मू की एक निर्माण कंपनी को आवंटित किया जा चुका है। कंपनी ने प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और अब मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के 15 महीने के अंदर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दरअसल, टनल निर्माण स्थल पर पहले किए गए प्रारंभिक कार्य के दौरान बना एक ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आसपास की भूमि और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद उपायुक्त मंडी की अध्यक्षता में गठित समिति ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का विस्तृत आकलन किया और प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा तय किया। उसी के तहत अब राशि जमा की गई है।

थलौट क्षेत्र में कीरतपुर-मनाली फोरलेन का एक हिस्सा मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा कर विकसित किया गया है। जबकि दूसरा हिस्सा ग्रीनफील्ड सेक्शन के रूप में तैयार होगा। इसी ग्रीनफील्ड सेक्शन में करीब 500 मीटर लंबी टू-लेन बॉक्स टनल बनाई जाएगी।

पीआईयू मंडी एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि बॉक्स टनल निर्माण के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है और नियमानुसार प्रक्रिया जारी है।

टनल बनने से इस क्षेत्र में तीखे मोड़ों और भूस्खलन संभावित हिस्सों से वाहनों की निर्भरता कम होगी। यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा। साथ ही बरसात के दौरान बार-बार प्रभावित होने वाले मार्ग पर आवागमन में भी सुधार आने की उम्मीद है।

यह परियोजना कीरतपुर-मनाली फोरलेन के मंडी-कुल्लू खंड का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टनल बनने से यात्रा समय में कमी आने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी अधिक सुरक्षित होगी।

मनाली के जगतसुख में नेपाली मूल महिला का शव बरामदरस्सी से बांध रखे थे महिला के हाथ व पांव, हत्या की आशंका एसपी कुल्लू मदन...
09/02/2026

मनाली के जगतसुख में नेपाली मूल महिला का शव बरामद
रस्सी से बांध रखे थे महिला के हाथ व पांव, हत्या की आशंका
एसपी कुल्लू मदन लाल मौके पर मौजूद, शव कब्जे में लेकर छानवीन में जुटी पुलिस
मनाली के साथ लगते गांव जगतसुख में नेपाली मूल की महिला का शव बरामद हुआ है। महिला का शव जगतसुख गांव में सड़क से लगभग 300 मीटर दूर सेब के बगीचे में फेंका मिला है। महिला के हाथ व पांव
रस्सी से बांध रखे थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। गांव का युवक अपने बगीचे में काम करने गए था। तब उसकी नजर बगीचे में पड़े महिला के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व उप प्रधान की दी। उप प्रधान ने मनाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
।एसपी कुल्लू मदन लाल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने
शव कब्जे में ले लिए हैं और मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के कुछ समय पहले ही महिला जगतसुख में रहने आई थी। महिला घर में अकेली रहती थी। आज
दिन के समय
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लूटपाट के इरादे से महिला का मर्डर किया है।मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि अज्ञात महिला की हत्या होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानवीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

Address

KULLU
Kullu
175101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Incredible KULLU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Incredible KULLU:

Shortcuts

Share