23/09/2023
Unite INDIA अभियान के तहत भाजपा सांसद द्वारा मुस्लिम सांसद Kunwar Danish Ali जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ BHU, वाराणसी में प्रदर्शन किया गया। भाजपा-आरएसएस की नफरत और सांप्रदायिक राजनीति ने संसद भवन की मर्यादा को गिराया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा जैसी सांप्रदायिक, अल्पसंख्यक और संविधान विरोधी पार्टी को हराने का संकल्प भी लिया गया।
17/09/2023
नौजवान, किसान, दुकानदार सभी लोग भाजपा के शोषणकारी नीति से परेशान हैं। सरकारी संपत्तियों को अदानी को बेचने पर रोजगार की समस्या भयंकर रूप से सामने आ गई। पढ़े-लिखे डिग्री धारक योग्य युवा बेरोजगारी की आग में जल रहा है। सरकारी पदों में कटौती, समय से विज्ञप्ति न आना, चयन प्रक्रिया में धांधली और पर्चा लीक मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी विफलता है। वह सरकार जो 2 करोड़ रोजगार हर साल देने के वायदे के साथ आयी थी, उसने 45 साल की बेरोजगारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Unite INDIA अभियान के दौरान राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस पर गाजीपुर जिले के सैदपुर में लोगों से संपर्क कर बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की शपथ भी दिलाई गई।
#राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस
03/09/2023
भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक राजनीति से लोग परेशान हो चुके हैं। Unite INDIA के तहत यूपी के आजमगढ़ में लोगों से वर्तमान समय की त्रासदी पर चर्चा किया गया तथा आने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ और INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की गई।
15/08/2023
Unite INDIA campaign reaches Tamil Nadu ✊
10/08/2023
बनारस में आज योगेंद्र यादव जी, किसान नेता राकेश टिकैत जी व खुदाई खिदमतगार के संयोजक फैसल खान जी ने Unite INDIA अभियान को अपना समर्थन दिया व अभियान में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।
09/08/2023
Unite INDIA टीम की आज बनारस के बुद्धजीवियों और नागरिक समाज के साथ बैठक हुई। प्रोफ़ेसर आनंद कुमार और डॉक्टर संदीप पाण्डेय जी ने इस अभियान का समर्थन किया। सबने एक साथ मिलकर भाजपा-आरएसएस द्वारा समाज में फैलाई जा रही नफ़रत और हिंसा की राजनीति के खिलाफ़ आगामी लोकसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया।
08/08/2023
Unite INDIA अभियान के तहत आज बिहार की राजधानी पटना में रोज़ बढ़ती महंगाई व बेरोज़गारी से हताश पटना वासियों से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ़ एकजुट होने की अपील की गई। देश में व्याप्त नफ़रत और हिंसा की जिम्मेदार भाजपा का आगामी लोकसभा चुनाव में बहिष्कार करने की शपथ भी दिलाई गई।
07/08/2023
Unite INDIA अभियान के तहत आज उत्तरप्रदेश के गाज़ीपुर ज़िले में प्रतिदिन बढ़ती महंगाई व बेरोज़गारी से हताश ग्रामीण लोगों को वर्तमान सरकार के खिलाफ़ एकजुट होने की अपील की गई व देश में व्याप्त नफ़रत और हिंसा की जिम्मेदार भाजपा-आर.एस.एस. का आगामी चुनावों में बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया गया।
06/08/2023
Unite INDIA अभियान से जुड़ें!