Dr. Vijay dutt shukla

Dr. Vijay dutt shukla

Share

Manager Tapeshawari Mangal well fair Trust.

02/02/2025

माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमैया द्वारा बजट प्रस्तुत करते हुए 12 लाख रुपए तक का वार्षिक आमदनी करने वाले मध्यमवर्गीय लोगों को इनकम टैक्स से राहत दी है। मैं माननीय से पूछना चाहता हूं कि कृपया यह भी स्पष्ट करने का कृपा करें की कितने ऐसे लोग हैं जिनकी आमदनी 12 लाख से कम तथा 12 लाख से अधिक है मेरे ख्याल से जिन मध्यम वर्गीय लोगों की बात की गई है उनकी वर्तमान समय में किसी प्रकार की कोई आय ही नहीं है ।उनके आय के लिए भी माननीय को अपने बजट में चिंतन मंथन किया जाना चाहिए था। माननीय द्वारा मुद्रा लोन को 10 लाख से 20 लख रुपए तक किए गए हैं। माननीय को अपने बजट सत्र में यह भी बताना चाहिए था कि भारतवर्ष के कितने बैंक और कितने लोगों को जनसंख्या के सापेक्ष मुद्रा लोन प्राप्त है। माननीय द्वारा ₹500000 केसीसी को तीन प्रतिशत ब्याज की दर से उपलब्ध कराए जाने का भी बजट पेश किया गया है ।माननीय को यह भी स्पष्ट करना चाहिए की कितने ऐसे बैंक है जो वर्तमान में किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दे रहे हैं। मेरा कहने का आशय है की बजट में प्रस्तुत सभी बिंदुओं पर माननीय को यह ध्यान में देना चाहिए की क्या धरातल पर उतर रहे हैं और यदि उतर रहे हैं तो अच्छी बात है और यदि धरातल पर नहीं उतर रहे हैं तो धरातल पर उतरने के कार्य किए जाने चाहिए ।
धन्यवाद

Want your business to be the top-listed Government Service in Kushinagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Padrauna
Kushinagar
274304