06/09/2026
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद और मन को विचलित कर देने वाली है।
बताया जा रहा है कि इस इमारत में बड़ी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहते थे और मलबे में छात्रों सहित अन्य लोगों के दबे होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
सरकार और प्रशासन से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाए और मलबे में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना है। 🙏