07/06/2026
दोस्तों, आज सोशल मीडिया के दौर में हमें केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि भ्रामक प्रचार और मानसिक टूलकिटों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि देश को बाँटने वाली सोच, टुकड़े-टुकड़े गैंग और भारत विरोधी मानसिकता रखने वाले लोग नए-नए तरीकों से समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास करते रहते हैं। उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि देश की एकता, सनातन संस्कृति और भारत के बढ़ते सम्मान को कमजोर करना भी है।
आज भारत विश्व स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया भर में भारतीय युवाओं को सम्मान, अवसर और पहचान मिल रही है। ऐसे समय में कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गुमराह करने, नकारात्मकता फैलाने और देश के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
मैं देश के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अनुरोध करता हूँ कि किसी भी प्रोपेगेंडा, अफवाह या भ्रामक अभियान का हिस्सा बनने से पहले सोचें, समझें और सत्य की जांच करें।
देश मजबूत रहेगा, विकास करेगा, तभी युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित और उज्ज्वल रहेगा।
सतर्क रहें, जागरूक रहें और भारत की एकता, संस्कृति और विकास के साथ मजबूती से खड़े रहें।
जय हिंद 🇮🇳