Indian Red Cross Soceity- Lakhimpur Kheri

Directions Website Contact the organization

Indian Red Cross Soceity- Lakhimpur Kheri Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indian Red Cross Soceity- Lakhimpur Kheri, Government Organization, Lakhimpur.

14/09/2026

25/08/2026


इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लखीमपुर खीरी सचिव आरती श्रीवास्तव को हिन्दुस्तान समाचार पत्र के कार्यक्रम मिशन शक्ति में श्री अभ...
07/08/2026

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लखीमपुर खीरी सचिव आरती श्रीवास्तव को हिन्दुस्तान समाचार पत्र के कार्यक्रम मिशन शक्ति में श्री अभिषेक कुमार मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी, ख्याति गर्ग जी पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी एवम श्री मती सुजीता कुमारी सदस्य राज्य महिला आयोग के द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों हेतु सम्मानित किया किया गया ।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌺

Thank you   🙏
31/07/2026

Thank you 🙏

विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026, "मानवता के लिए एक हो" विषय पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी में हर्षोल्लास से मनाया गया...
31/07/2026

विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026, "मानवता के लिए एक हो" विषय पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी में हर्षोल्लास से मनाया गया "विश्व रेडक्रॉस दिवस।
बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरण हेतु प्रस्थान करती रेडक्रॉस खीरी टीम 🙏🌺

"विश्व रेडक्रॉस दिवस" (08 मई 2026)पर अग्नि पीड़ित परिवारों का मसीहा बनी रेडक्रॉस खीरी"मानवता के लिए संगठित रेडक्रॉस खीरी...
31/07/2026

"विश्व रेडक्रॉस दिवस" (08 मई 2026)पर अग्नि पीड़ित परिवारों का मसीहा बनी रेडक्रॉस खीरी"

मानवता के लिए संगठित रेडक्रॉस खीरी ने कांप टाडा और अमरपुर के अग्निपिडितो को दी राहत
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस खीरी ने दी मानवता को प्राथमिकता अग्निपिडितो के बीच मनाया "विश्व रेडक्रॉस दिवस"

अग्नि पीड़ित परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री, किशनपुर सेंचुरी होकर सुदूर स्थिति गावों में लगाया गया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश सभापति/उपमुख्य मंत्री श्री बृजेश पाठक महासचिव रामानंद कटियार, उपसभापति अमरनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवम डा रवींद्र शर्मा सभापति रेडक्रॉस खीरी, डा रवींद्र नाथ उपसभापति रेडक्रॉस खीरी की अध्यक्षता में 08 मई 2026 विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर ब्लॉक बिजूवा के अग्निपिडित ग्राम कांप टाडा एवम अमरपुर मे अग्निपीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस खीरी द्वारा राहत समग्री वितरित की गई।
सर्वप्रथम जीन हेनरी डयूनॉट की फोटो पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों डा रवींद्र शर्मा, डा रवींद्र नाथ, आरती श्रीवास्तव आजीवन सद्स्यों एवम स्वयंसेवियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पचात रेडक्राॅस खीरी चैयरमैन डा रविन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर अग्नि प्रभावित ब्लॉक बिजुआ के लिए राहत सामग्री रवाना की गई, रेडक्रॉस टीम द्वारा राहत समग्री किशनपुर सेंचुरी जंगल क्षेत्र से वन विभाग की अनुमति से कांप टाडा ग्राम के अग्निपीड़ितों तक पहुंचाई गई, कच्ची सड़कों से होते हुऐ जब रेडक्रॉस टीम राहत सामग्री लेकर गांव कांप टाडा जहा आजादी के इतने सालों बाद भी बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नही है पहुंची तो पीड़ित ग्रामवासियों ने नम आंखों से रेडक्रॉस टीम का स्वागत किया।
पूर्व एसीएमओ डा रवींद्र शर्मा की देख रेख में अग्निपीड़ित परिवारों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का अयोजन किया गया, उचित परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गई, डा शर्मा द्वारा उपस्थिति जन समुदाय को रेडक्रॉस के सिद्धांतो के बारे में बताते हुऐ, आग से बचाव और हीट वेव के बारे में जागरूक किया,इनोकुअस फार्मास्यूटिकल्स, पीनेक्स्टवन फार्मास्यूटिकल्स कंपनियों द्वारा स्वास्थ्य वर्धक दवाएं देकर शिविर में सहयोग किया गया।
डा रवींद्र नाथ ने उपस्थिति लोगों को रेडक्रॉस जनक जीन हेनरी ड्यूनांट का जीवन परिचय दिया, रेडक्रॉस के सिद्धांतो और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी ने बताया यह अग्नि प्रभावित गांव कांप टाडा जनपद खीरी से लगभग 80 किलोमीटर दूर सुदूर जंगल में स्थित है, गांव कांप टाडा में अभी तक बिजली, सड़क, वॉटर सप्लाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नही हैं, ऊपर से आग लगने के कारण 59 घर पुरी तरह बरबाद हो गए, इसी तरह बिजुआ ब्लॉक के अन्य गांव अमरपुर के 119 घर आग लगने से पुरी तरह जल गए, हमारी प्राथमिकता पीड़ित निर्बल वर्ग है इसलिए इन गांवों में रेडक्रॉस द्वारा सहायता दी जा रहीं हैं।
विशेष सहयोग - अजीवन सद्स्य ऋषभ त्यागी, पत्रकार सतीश त्रिवेदी,पवन जायसवाल, पंडित नागेंद्र प्रताप शुक्ला, शिव धीरज जायसवाल, रामनिवास मिश्रा अतीश त्रिवेदी, पुष्पेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नबदिशा द्वारा पुराने कपड़े, कुछ बर्तन पीड़ितो हेतु दिए गए।
दीपक धवन, नारायन सेठ,रमेश चन्द्र गुप्ता, जोगेंद्र छाबड़ा द्वारा पीड़ितों हेतु खाद्य सामग्री झालमुड़ी, बिस्किट टाफी भेट किए गए।
कार्यक्रम में डा रवींद्र शर्मा, डा रवींद्र नाथ, आरती श्रीवास्तव, शशांक शुक्ला, दीपक धवन,बबिता सक्सेना,सतीश द्रिवेदी, पवन जायसवाल, शिव धीरज जायसवाल, अनुराग सक्सेना, नारायन सेठ, रमेश चंद्र गुप्ता, जोगेंद्र छाबड़ा, सुनीता सिंह, अमर नाथ शुक्ला, छाया द्रिवेदी, अनिल श्रीवास्तव, हीरांगिनी, बबलू श्रीवास्तव, इनर व्हील क्लब से अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मीनू, नूतन सिंह इत्यादि आदि लोग उपस्थित रहे।

रेडक्रॉस एवम रोटरी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य, हीट वेव, एवम प्राथमिक चिकित्सा पर वृहद जागरुकता अभियान विश्...
17/04/2026

रेडक्रॉस एवम रोटरी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य, हीट वेव, एवम प्राथमिक चिकित्सा पर वृहद जागरुकता अभियान

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर ""स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें " विषय पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी द्वारा रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के सहयोग से कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कालेज में स्वास्थ्य जागरुकता पर एक व्रहद कार्यकृम आयोजित किया गया।
महासचिव इंडियन रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार रेडक्रॉस खीरी द्वारा जनपद के विद्यालयों में आरती श्रीवास्तव फर्स्ट एड ले लेक्चरर/सचिव रेडक्रॉस खीरी के निर्देशन में प्राथमिक चिकित्सा विशेष रुप से सी पी आर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं, कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में छात्र - छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा से जोड़ना और उन्हें प्रशिक्षित करना है इसी क्रम में आज कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर स्वास्थ्य,प्राथमिक चिकित्सा, हीट वेव,के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुऐ (सी पी आर, रिकवरी पोजीसन, एल एल एफ , चोकिंग के बारे में बताया गया जिससे कि छात्राए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुऐ आवश्यकता पड़ने पर अन्य पीडितों का जीवन बचा सके ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकविजय गुप्ता, प्रधानाचार्य,शिक्षिका वर्ग, रोटरी क्लब ऑफ इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव बरनवाल, महिपाल जैन सावल गुप्ता, अनुज अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, राकेश गुप्ता,अमन डोगरा, अरविंद मिश्रा हर्षित वेरी, सी ए अमित गुप्ता, समर्थ गुप्ता, तनुजा गुप्ता, अनु श्री गुप्ता, रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव, स्वयंसेवी सुनीता सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनुराग सक्सेना निखिल विश्वकर्मा सहित विद्यालय छात्राए एवम स्टॉफ के लोग उपस्थित रहे।

13/04/2026

Address

Lakhimpur
262701

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Red Cross Soceity- Lakhimpur Kheri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Red Cross Soceity- Lakhimpur Kheri:

Shortcuts

Share