Garib Janta Party गरीब जनता पार्टी

Garib Janta Party गरीब जनता पार्टी

Share

� गरीबों को जागरूक और सशक्त बनाने का एक निस्वार्थ प्रयास।
�आपका अधिकार,आपकी ताकत। जुड़िए हमारे साथ

10/07/2026

बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ बंटी जी चुनाव से नाम वापस लेने की घोषणा...
उपचुनाव 2026

08/07/2026

100 साल से पुराने निबंधन दस्तावेज मार्च से ऑनलाइन..... 👇👇

07/07/2026
07/07/2026

बिहार में मृत जमाबंदी रैयतों के उत्तराधिकारियों को अब अपने नाम से दाखिल-खारिज कराने के लिए वर्षों तक आवेदन देने या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। राजस्व विभाग अब ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर प्रक्रिया शुरू करेगा।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों (समाहर्ताओं) को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के तहत राजस्व कर्मचारी गांव-गांव जाकर मृत रैयतों के मामलों की पहचान करेंगे और प्राप्त सूचना के आधार पर उत्तराधिकारियों के नाम दाखिल-खारिज की कार्रवाई शुरू करेंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को जानकारी के अभाव या प्रशासनिक देरी के कारण उसके वैधानिक अधिकार से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि मृत रैयतों के नाम पर वर्षों तक जमाबंदी लंबित रहने से पारिवारिक विवाद, मुकदमेबाजी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है। ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अब सरकार खुद पहल करेगी।

07/07/2026

#जमाबंदीअपडेट 2026

06/07/2026

बिहार पंचायत चुनाव समय पर होंगे, नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा: मंत्री दीपक प्रकाश

05/07/2026

बिहार के विश्वविद्यालयों में कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट:
🗓️ भुगतान की समय-सीमा: राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को 20 जुलाई तक शिक्षकों और कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.
📝 रिपोर्टिंग: इस भुगतान की विस्तृत रिपोर्ट 24 जुलाई तक लोकभवन को भेजना अनिवार्य है.
🏛️ विशेष शिकायत निवारण शिविर: 27 और 28 जुलाई को प्रत्येक विश्वविद्यालय मुख्यालय में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे.
📧 आवेदन का तरीका: जो लोग व्यक्तिगत रूप से शिविर में नहीं पहुँच पाएंगे, वे ईमेल, डाक या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं.
✅ निस्तारण की अंतिम तिथि: इन शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निपटारा हर हाल में 14 अगस्त तक कर दिया जाएगा.
#बिहार_शिक्षा #विश्वविद्यालय #वेतन_भुगतान #महत्वपूर्ण_सूचना #बिहार_सरकार

05/07/2026

बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने कुख्यात अपराधी सोनू सिंह और मोनू सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें...

पूरी ख़बर पढ़ने के लिए कमेंट सेक्शन में दिए लिंक पर क्लिक करें

04/07/2026
04/07/2026

बिहार लखीसराय के मोहित कुमार ने नेशनल जूनियर पावरलिफ्टिंग 2026 में लहराया परचम

#हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 105 केजी वर्ग में जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज, बिहार का बढ़ाया मान

लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर गांव के युवा खिलाड़ी मोहित कुमार ने हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित नेशनल जूनियर पावरलिफ्टिंग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 105 केजी वर्ग की एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल तथा ग्रुप इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

मोहित कुमार किसान संजय सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रतापपुर गांव सहित लखीसराय जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों के बीच मोहित की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मोहित का बचपन प्रतापपुर गांव में बीता। बाद में उनके पिता रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चले गए, जहां मोहित ने अपनी आगे की पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण जारी रखा। वर्ष 2020 से उन्होंने दिल्ली के द्वारका स्थित “द्रोणाचार्य द जिम” में गुरु मुकेश सिंह गहलोत के मार्गदर्शन में पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग शुरू की। गुरु के अनुशासन और लगातार पांच वर्षों की कठिन मेहनत के दम पर मोहित ने यह मुकाम हासिल किया।

इससे पहले वर्ष 2025 में भी मोहित ने नेशनल जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहित कुमार ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में भी आगे आकर मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि समर्पण और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मोहित की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lakhisarai?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Lakhisarai
Lakhisarai