24/06/2026
"अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पोस्टर लॉन्च:
कार्यक्रम के अंतर्गत 'विश्व पर्यावरण दिवस 2026' के राष्ट्रीय अभियान के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष माननीय कैलाश नारायण निरंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कनक जन कल्याण समिति और विश्व युवक केंद्र के इस साझे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में पर्यावरण संतुलन के लिए ग्रामीण स्तर पर ऐसे जमीनी अभियानों की महती आवश्यकता है।"