Swachh Latehar

Directions Website

Swachh Latehar Swachh Bharat Mission (Gramin), Drinking Water & Sanitation Division - Latehar

आज दिनांक 19.11.2025 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले भर में “हमारा शौचालय - हमारा भविष्य” थीम पर व्यापक स्वच्छता गत...
19/11/2025

आज दिनांक 19.11.2025 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले भर में “हमारा शौचालय - हमारा भविष्य” थीम पर व्यापक स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिला समन्वयक, आई०ई०सी० स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं प्रखण्ड वाश समन्वयक लातेहार द्वारा लातेहार प्रखण्ड के धनकारा पंचायत के बाजकुम ग्राम में अवस्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, लातेहार में वार्डन एवं सभी शिक्षिकाओं के उपस्थिति में सभी छात्राओं के बीच मेरा शौचालय मेरा भविष्य थीम के तहत शपथ दिलाया गया साथ ही शौचालय के उपयोग के महत्वों को विस्तार से समझाया गया इसके अतिरिक्त क्युज प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जलसहिया के तत्वावधान में लोगों को शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। दिन की शुरुआत सुरक्षित शौचालय उपयोग, स्वच्छ आदतें एवं व्यवहार परिवर्तन का संदेश से किया गया। ग्राम स्तर पर घर-घर शौचालय उपयोग सत्यापन किया गया। जलसहिया ने परिवारों से संवाद स्थापित कर नियमित शौचालय उपयोग के महत्व को समझाया। उपयोग नहीं कर रहे परिवारों को तत्काल शौचालय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, हैंडवॉश अभ्यास, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गईं। बच्चों को शौचालय रखरखाव एवं स्वच्छ आदतों के लिए शपथ दिलाई गई, जिससे भविष्य में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक व्यवहार विकसित हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सामुदायिक चौपाल में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय रखरखाव और ODF स्थिरता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वच्छ भारत मिशन की जिला टीम द्वारा विभिन्न गांवों में शौचालय निरीक्षण, सफाई की स्थिति, पानी उपलब्धता एवं रखरखाव का मूल्यांकन किया गया। जहां आवश्यक था, वहां सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों ने जिले में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत आज जिला खेल स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छ रहने का दिया गया संदेश...
25/09/2025

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत आज जिला खेल स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छ रहने का दिया गया संदेश...
**********************************
लातेहार

स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25.09.2025 को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में "राष्ट्रीय श्रमदान – एक दिन, एक घंटा, एक साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद समेत जिले के पदाधिकारियों, कर्मियो एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।

इस दौरान खेल स्टेडियम एवं उसके आसपास, विभिन्न चौक चौराहों, गली–मोहल्ले में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में स्वच्छता को आदत बनाएं और इसे जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि "स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब प्रत्येक नागरिक एक दिन, एक घंटा समाज और पर्यावरण की स्वच्छता के लिए समर्पित करेगा।"

यह कार्यक्रम जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान को गति प्रदान करने तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

इस दौरान अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक श्री प्रभात रंजन चौधरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्री श्रेयांश, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री दीपक महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री गौतम कुमार साहू, अन्य पदाधिकारी, कर्मी, एसएलआरएम की दीदिया, आम नागरिक शामिल थे।
============================
हरियारका लातेहार,फरियारका लातेहार

Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Office of Chief Minister, Jharkhand C R Paatil Yogendra Prasad Swachh Bharat Mission Gramin Ministry of Housing and Urban Affairs UNICEF India IPRD Jharkhand Ministry of Tourism, Government of India

25/09/2025

Address

PANI TANKI LATEHAR
Latehar
829206

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Latehar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share