Puran singh fartyal

Call Directions Contact the organization

Puran singh fartyal official page of EX M.L.A. lohaghat Mr. PURAN SINGH FARTYAL

आज  #लोहाघाट में  #गणेश_महोत्सव_समिति द्वारा आयोजित  #पावन कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री ...
24/09/2026

आज #लोहाघाट में #गणेश_महोत्सव_समिति द्वारा आयोजित #पावन कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश जी की कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण कर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

गणपति बप्पा मोरया

#गणेश_महोत्सव #गणपति_बप्पा_मोरया #लोहाघाट

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand Nitin Nabin Anil Baluni Tirath Singh Rawat Trivendra Singh Rawat Phanindranath Sharma Rekha Verma रेखा वर्मा Ram Madhav Pushkar Singh Dhami

सुस्वागतम् एवं हार्दिक बधाई! 🌷श्री Phanindranath Sharma जी को BJP Uttarakhand के  #प्रदेश_महामंत्री ( #संगठन) नियुक्त कि...
24/09/2026

सुस्वागतम् एवं हार्दिक बधाई! 🌷

श्री Phanindranath Sharma जी को BJP Uttarakhand के #प्रदेश_महामंत्री ( #संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

निश्चित रूप से आपके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में उत्तराखंड में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा निश्चित ही आपके अनुभव और कुशल रणनीति के बल पर #उत्तराखंड में #भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

Bharatiya Janata Party (BJP) Shivprakash Ram Madhav Rekha Verma रेखा वर्मा Trivendra Singh Rawat Nitin Nabin Tirath Singh Rawat Pushkar Singh Dhami

पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलिअविभाजित उत्तर प्रदेश में दो बार विधायक रहे तथा उत्तराखंड राज्य की प्रथम अंतरिम सरकार में...
23/09/2026

पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

अविभाजित उत्तर प्रदेश में दो बार विधायक रहे तथा उत्तराखंड राज्य की प्रथम अंतरिम सरकार में हिल्ट्रॉन (HILTRON) के अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री स्तर का दायित्व निभाने वाले जनप्रिय वरिष्ठ राजनेता स्वर्गीय श्री कृष्ण चंद्र पुनेठा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

जनसेवा के प्रति आपका समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आपकी स्मृतियाँ हमेशा हम सभी के हृदय में जीवंत रहेंगी।

विनम्र श्रद्धांजलि!

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand

आज विधानसभा  #लोहाघाट के विकासखंड  #बाराकोट के  #बरदाखान में क्षेत्रवासियों के साथ  #चाय पर चर्चा की तथा स्थानीय लोगों स...
23/09/2026

आज विधानसभा #लोहाघाट के विकासखंड #बाराकोट के #बरदाखान में क्षेत्रवासियों के साथ #चाय पर चर्चा की तथा स्थानीय लोगों से #आत्मीय_मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया।

इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों के विचार और सुझाव सुने।

जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करना और उनकी अपेक्षाओं को समझना सदैव मेरे लिए प्राथमिकता रहा है।

जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

#चाय_पर_चर्चा #जनसंवाद #जनसंपर्क #जनसेवा #लोहाघाट #बाराकोट #चम्पावत

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand Shivprakash Anil Baluni Pushkar Singh Dhami Rekha Verma रेखा वर्मा Nitin Nabin Amit Shah Tirath Singh Rawat

आज विकासखंड  #बाराकोट के तड़ीगांव, सेरी बेड़ाओड,पडासौंसेरा, रावल गांव एवं झिरकुनी क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगो...
22/09/2026

आज विकासखंड #बाराकोट के तड़ीगांव, सेरी बेड़ाओड,पडासौंसेरा, रावल गांव एवं झिरकुनी क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों से विभिन्न स्थानीय विषयों एवं समस्याओं पर चर्चा कर उनके विचार और सुझाव सुने। जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान तड़ीगांव श्री निर्मल कुमार जी, श्री राहुल जोशी जी, श्री संजय कुमार जी, श्री मुकेश कुमार जी, श्री मदन कुमार जी, श्री दीपक राम जी, भाजपा नेता श्री प्रकाश राय जी सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

जनता का विश्वास और स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

#जनसंपर्क #जनसंवाद #जनसेवा #बाराकोट #लोहाघाट #चम्पावत #भाजपा #जनता_के_बीच

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand Shivprakash Nitin Nabin Rekha Verma रेखा वर्मा Anil Baluni Pushkar Singh Dhami Tirath Singh Rawat Trivendra Singh Rawat PMO India

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री Satpal Maharaj जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।ईश्वर से आपके...
21/09/2026

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री Satpal Maharaj जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand

🇮🇳 देवभूमि उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया गौरव 🇮🇳उत्तराखंड के नैनीताल जनपद की बेटी शिवानी नेगी, सुपुत्री श्री नवीन सिंह नेग...
19/09/2026

🇮🇳 देवभूमि उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया गौरव 🇮🇳

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद की बेटी शिवानी नेगी, सुपुत्री श्री नवीन सिंह नेगी, निवासी हल्द्वानी, को भारतीय सेना की दक्षिणी कमान, पुणे में कैप्टन के पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

शिवानी नेगी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का मान-सम्मान बढ़ा है। विशेष रूप से यह भी गौरव की बात है कि उनके चाचा जी भी भारतीय सेना में मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

शिवानी की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण उदाहरण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने कर्तव्यपथ पर निरंतर सफलता प्राप्त करें और देश की सेवा करते हुए नई ऊँचाइयाँ हासिल करें।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

BJP Uttarakhand Bharatiya Janata Party (BJP)

🙏🚩 माँ नन्दा देवी का आशीर्वाद 🚩🙏लोहाघाट विधानसभा के अंतर्गत  #रेगड़ू स्थित  #माँ_नन्दा_देवी_मंदिर में कल देर रात्रि आयोज...
19/09/2026

🙏🚩 माँ नन्दा देवी का आशीर्वाद 🚩🙏

लोहाघाट विधानसभा के अंतर्गत #रेगड़ू स्थित #माँ_नन्दा_देवी_मंदिर में कल देर रात्रि आयोजित #पावन #जागरण में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

माँ नन्दा देवी की आराधना एवं भक्ति में बिताया यह पावन अवसर अत्यंत आध्यात्मिक एवं सुखद अनुभूति से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर मेरे प्रति आत्मीयता एवं सम्मान के साथ किए गए अतिथि सत्कार के लिए मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुजनों का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

माँ नन्दा देवी की कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। 🚩


BJP Uttarakhand Bharatiya Janata Party (BJP) Shivprakash Nitin Nabin Rekha Verma रेखा वर्मा Anil Baluni Pushkar Singh Dhami Tirath Singh Rawat

कल देर सायं  #माँ_झूमाधुरी_नंदाष्टमी_महोत्सव के अवसर पर आयोजित  #भव्य_सांस्कृतिक_संध्या में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहन...
18/09/2026

कल देर सायं #माँ_झूमाधुरी_नंदाष्टमी_महोत्सव के अवसर पर आयोजित #भव्य_सांस्कृतिक_संध्या में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास एवं उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट श्री महेंद्र ढेक जी, आईटीबीपी कमांडेंट लोहाघाट, पूर्व सदस्य जिला पंचायत श्रीमती सुषमा फर्त्याल जी, रायकोट कुंवर, रायकोट महर, पाटन-पाटनी ग्राम सभा के सम्मानित ग्राम प्रधानगण, समस्त सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन पाटनी जी सहित कमेटी के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

माँ झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#माँ_झूमाधुरी_नंदाष्टमी_महोत्सव #सांस्कृतिक_संध्या #लोकसंस्कृति #लोहाघाट

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand Shivprakash Nitin Nabin Rekha Verma रेखा वर्मा Anil Baluni Pushkar Singh Dhami Tirath Singh Rawat Madan Kaushik Narendra Modi

Address

Lohaghat
262524

Telephone

+919456590892

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Puran singh fartyal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Puran singh fartyal:

Shortcuts

Share