16/03/2026
भगवान श्री कृष्ण कहते हैं —
न्याय तुरंत नहीं मिलता, लेकिन कर्म कभी छूटता नहीं।
जो तुम्हारे साथ गलत करता है, वो तुम्हें नहीं बल्कि अपने ही कर्म को बिगाड़ रहा होता है।
तुम बदला मत लो, शांत रहो…
क्योंकि समय और कर्म दोनों बहुत अच्छा हिसाब रखते हैं।
अर्जुन ने भी पूछा था —
जो गलत करे उसका क्या ?
कृष्ण मुस्कुराए और बोले —
जो जैसा करेगा, वैसा ही पाएगा।
इसलिए सही रहो, सच्चे रहो…
बाकी न्याय समय पर छोड़ दो। 🙏✨
17/02/2026
राजधानी दिल्ली की ये तस्वीर सिर्फ ट्रैफिक जाम नहीं है — ये हमारी शहरी नीतियों की असफलता का आईना है।
घंटों जाम में फंसी एम्बुलेंस, स्कूल बसें, ऑफिस जाने वाले युवा, रोज़मर्रा की जद्दोजहद करता आम नागरिक
क्या यही “अमृतकाल” का वादा था?
देश की राजधानी अगर जाम और प्रदूषण से जूझ रही है, तो ये साफ संकेत है कि हमें नई सोच और ठोस नीति की जरूरत है।
एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा मानना है:
✔ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता मिले
✔ इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू हो
✔ पार्किंग और रोड प्लानिंग में दीर्घकालिक रणनीति बने
✔ प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त और पारदर्शी कार्रवाई हो
विकास केवल विज्ञापनों से नहीं,
जमीनी सुधारों से दिखाई देता है।
दिल्ली और देश की जनता बेहतर व्यवस्था की हकदार है — और हम मिलकर इसके लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।
11/02/2026
दोस्तों 2019–2021 के दौरान
Indian Institute of Management Lucknow से One Year General Management Programme for Executives पूर्ण करने का अवसर मिला।
वह केवल एक डिग्री नहीं थी — वह नेतृत्व, नीति-निर्माण और परिवर्तन की सोच को गहराई देने की यात्रा थी।
इसी क्रम में 2020 में
Stanford University के प्रतिष्ठित “Leading Change Through Innovation” कार्यक्रम हेतु औपचारिक आमंत्रण भी प्राप्त हुआ था (जनवरी 2020)। दुर्भाग्यवश वीज़ा स्वीकृत न हो पाने के कारण उसमें सम्मिलित नहीं हो सका
लेकिन मैंने कभी अवसर रुकने नहीं दिया —
क्योंकि सीखने का कोई अंत नहीं होता।
मेरा विश्वास है कि नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि निरंतर अध्ययन, आत्म-अनुशासन और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से मजबूत होता है। मैं आज भी सीखने, समझने और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करता हूँ, ताकि समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला सकूँ।
इतिहास गवाह है —
पद विरासत से मिल सकता है,
पर दृष्टि और क्षमता निरंतर साधना से ही मिलती है।
ज्ञान ही असली शक्ति है।
और यह यात्रा जारी है।
10/02/2026
आदरणीय सांसद श्री पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी
कानून की सामान्य प्रक्रिया नहीं है, यह सत्ता की राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।
यह संयोग नहीं है कि जो नेता श्मशान घाटों में जाकर सरकारी झूठ उजागर करता है, बाढ़ में उतरकर प्रशासन की नाकामी दिखाता है, उसी को अचानक
25–30 साल पुराने मामलों में गिरफ्तार कर लिया जाता है।
अगर कानून इतना ही सजग होता,
तो ये मामले दशकों तक क्यों सोए रहे ?
समन क्यों कभी नहीं पहुँचे ?
और ठीक उसी समय पुलिस क्यों जागी
जब वह नेता जनता के बीच सबसे ज़्यादा सक्रिय था ?
यह गिरफ्तारी पप्पू यादव के ख़िलाफ़ नहीं,
उन सबके ख़िलाफ़ है जो सवाल पूछते हैं।
यह संदेश दिया जा रहा है —
जो बोलेगा, उसे झेला जाएगा।
लेकिन सत्ता भूल जाती है कि
जेल से डरने वाले लोग
इतिहास नहीं बनाते।
बड़े भाई पप्पू यादव को जेल में डालकर
आपने उन्हें कमज़ोर नहीं किया,
बल्कि यह साबित कर दिया
कि सच्चाई से आपको डर लगता है।
26/01/2026
अगर आपके पास बेवजह दुश्मन बहुत ज़्यादा हैं,
तो इसे अपनी कमजोरी मत समझिए।
अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि — या तो आपकी बुद्धि सामान्य से कहीं अधिक तेज़ होती है,
या आपका किरदार इतना साफ़ और मजबूत होता है
कि वह दूसरों की सच्चाई उजागर करने लगता है।
11/01/2026
आज देश की राजनीति में संवेदना, साहस और संघर्ष की सशक्त आवाज़ Smt. Priyanka Gandhi Vadra जी का जन्मदिन है।
आपका समर्पण, ज़मीनी जुड़ाव और अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता हम सभी को प्रेरणा देती है। आपने हमेशा सच, संविधान और आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, ऊर्जावान रहें और देशसेवा के इस पथ पर निरंतर नई ऊँचाइयों को छुएँ। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ।
जय हिंद 🇮🇳 | जय कांग्रेस ✋
26/11/2025
मध्य प्रदेश के पावन दतिया धाम में माँ पीताम्बरा देवी जी के दर्शन कर राष्ट्र, समाज और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना की।
ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय,जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा।
माँ के दरबार में उपस्थित होकर आत्मिक शांति और अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
माँ पीताम्बरा देवी सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।
🙏💛
12/11/2025
हमीरपुर की ये तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।
खराब सड़कों और भाजपा सरकार की लापरवाही ने तीन परिवारों के घर उजाड़ दिए।
11 महीने में आठ मौतों के बाद भी सड़क नहीं बनी ये है योगी आदित्यनाथ सरकार की सच्चाई।
जनता की जान सस्ती, जुमले महंगे।
MYogiAdityanath
12/11/2025
ICU में पड़ी है उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था।
31/10/2025
बिहार तैयार है बदलाव के लिए!
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का भव्य स्वागत!
दिनाक:- 1 नवंबर 2025
📍 बछवाड़ा, बेगूसराय – प्रातः 11:30 बजे
📍 बैलदौर, खगड़िया – दोपहर 1:00 बजे
आइए, जुड़ें विचारों की इस विशाल जनसभा में और बनें नए बिहार के साक्षी!
25/09/2025
✨Awadh Corporate Cricket League का 5वाँ मुकाबला 🏏✨
आज का रोमांचक मैच में 👉
🔥 DA TITANS 🆚 DHYANI WARRIORS
दोनों टीमों के बीच यह जंग बनेगी यादगार, जहां हर चौका-छक्का और हर विकेट तय करेगा जीत का रास्ता। टीम स्पिरिट, मेहनत और जुनून का जलवा आज मैदान पर दिखेगा।
👉 Being the Owner of DA Titans, मैं अपनी पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम बधाई देता हूँ। साथ ही एक खिलाड़ी के तौर पर भी आज मैदान में अपनी टीम के साथ खेलते हुए गर्व महसूस करूँगा। 💛💙
आइए, अपनी पसंदीदा टीम को दें हौसला और बनें इस मुकाबले का हिस्सा।
https://www.youtube.com/live/olxd_1Lp7eM?si=F2LhOrdY3tYX3-eV
Live on YouTube at 8:30 PM
💛💙