19/05/2026
नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाला गिरफ्तारः- किशनी पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा,आरोपी को न्यायालय भेजा,पीड़िता सकुशल बरामद...
मैनपुरी/किशनी पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरणकर्ता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
सोमवार को किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को जीपेन्द्र उर्फ जे.पी. पुत्र विश्वनाथ शाक्य, निवासी ग्राम रम्पुरा (कुम्हौल), बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष किशनी छत्रपाल सिंह व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया और 24 घंटे के भीतर ही अपहृत नाबालिग किशोरी को आरोपी जीपेन्द्र उर्फ जे.पी. के कब्जे से विधूना चौराहा से विधूना जाने वाले मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
निष्पक्ष संवाद NS
19/05/2026
मलिहाबाद की जनता ने दिया : ऐतिहासिक संदेश
मलिहाबाद विधान सभा से अर्कवंशी विधायक होना चाहिए...
आज की विधायकी बचाओ रैली में जनता न जाकर अपना मत दे दिया है कि कौशल किशोर पासी परिवार की राजनीति मलिहाबाद की जनता समाप्त कर चुकी हैं,
महाराजा मल्हीय सिंह अर्कवंशी की धरती मलिहाबाद की जनता जान चुकी हैं कि कौशल किशोर पासी ने अपने परिवार की विधायकी (राजनीति) बचाने के लिए दो समुदायों की आपसी सामाजिक भाई चारा समाप्त करने की रणनीति बनाई थी,
जिस विवादित बोर्ड को लगवाया गया, उस बोर्ड को लगवाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं थी। विवादित बोर्ड (राजा मलीहा पासी) की जगह पर अहिल्याबाई होलकर के नाम से बोर्ड की अनुमति थी,
फिर भी सत्ता के नशे में चूर कौशल किशोर पासी ने लखनऊ प्रशासन और अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जाकर विवादित बोर्ड लगाकर दो समुदाय में आपसी टकराव का रूप दे डाला.
निष्पक्ष संवाद NS
19/05/2026
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार की एनडीए सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवा रही है। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से पूछा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर कब होगा?
निष्पक्ष संवाद NS
19/05/2026
पश्चिम रेलवे ने बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास स्थित गरीब नगर झुग्गी बस्ती में करीब 500 अवैध ढांचों को गिराने का 5-दिवसीय अभियान शुरू किया है। इस अभियान के ज़रिए, अधिकारी बांद्रा स्टेशन के पास रेलवे की 5,200 वर्ग मीटर ज़मीन से अतिक्रमण हटाना चाहते हैं। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के अप्रैल 2026 के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें रेलवे अधिकारियों को तोड़-फोड़ अभियान जारी रखने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट के मुताबिक 100 झोपड़ी को नहीं हटाना है।
निष्पक्ष संवाद NS
19/05/2026
हरियाणा के झज्जर जिले के कबलाना गांव में एक घर से दो दर्जन से ज्यादा सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घर से 3 बिच्छू और 5 कानखजूरा निकलने के बाद परिवार पूरी रात दहशत में जागता रहा. कई सांपों को परिवार ने मार दिया, जबकि कई पाइपों और नालियों के रास्ते भाग निकले. जानकारी के अनुसार गांव निवासी भूप सिंह के घर में देर रात सबसे पहले रसोई और बाथरूम के पास छोटे सांप दिखाई दिए. इसके बाद लगातार एक के बाद एक सांप निकलते रहे. बताया जा रहा है कि सभी सांप करीब एक फुट लंबे थे. सांपों की संख्या बढ़ती देख परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
परिवार का आरोप है कि सड़क किनारे गुजर रही पानी सप्लाई की पाइप लाइन और गंदे नालों के रास्ते सांप घर के अंदर पहुंचे.
रसोई के वॉशबेसिन और बाथरूम से जुड़े पाइपों में भी सांप दिखाई दिए.
इसी दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों से 3 बिच्छू और 5 कानखजूरा भी निकले, जिससे परिवार और ज्यादा सहम गया.
निष्पक्ष संवाद NS
19/05/2026
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश | मलिहाबाद
मलिहाबाद में प्रस्तावित जनसभा को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सभा में अपेक्षित भीड़ न जुट पाने की आशंका के बीच कुछ स्थानीय नेताओं कौशल किशोर, जयदेवी व विकास किशोर द्वारा लोगों पर दबाव बनाकर भीड़ इकट्ठा करने के प्रयास किए जाने की चर्चा है।
क्षेत्र में यह भी कहा जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों द्वारा फोन कॉल और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से लोगों से सभा में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। कुछ स्थानीय लोगों पर दबाव भी बनाया जा रहा है हालांकि, आधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मलिहाबाद में राजनीति गरम, प्रशासन सतर्क
जनसभा को लेकर जारी गतिविधियों से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि सभा में जनसमर्थन कैसा रहता है और प्रशासन क्या रुख अपनाता है।
निष्पक्ष संवाद NS
18/05/2026
उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को एक बहुत बड़ी कानूनी राहत मिली है. अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को दोनों के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक आरोपों को हमेशा के लिए वापस ले लिया है. इसके साथ ही न्यूयॉर्क की अदालत में चल रहा यह हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड का मामला पूरी तरह से बंद हो गया है. अमेरिकी अभियोजकों ने निष्कर्ष निकाला कि वे इन आरोपों को साबित करने की स्थिति में नहीं हैं.
यह फैसला तब आया है जब अडानी एंटरप्राइजेज ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ 27.5 करोड़ डॉलर (करीब 2648 करोड़ रुपये) का भुगतान करके एक अलग मामला सुलझाया है. उस जांच में यह पता लगाया जा रहा था कि क्या कंपनी ने ईरान के खिलाफ वाशिंगटन के प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था. न्यायालय के समक्ष दायर अपनी अर्जी में, अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी के खिलाफ अभियोग को विथ प्रिज्युडिस यानी हमेशा के लिए खारिज करने का अनुरोध किया.
18/05/2026
आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू सरकार ने ज्यादा बच्चे करने पर जो इंसेंटिव की घोषणा की है, उससे सीपीएम तिलमिला गई है. पार्टी नेता बृंदा करात का कहना है कि यह महिलाओं के निजी स्पेस में सरकार की ओर से दखल है. उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की स्वायत्तता में घुसपैठ है और उसके अधिकारों का उल्लंघन है. उनका यह भी दावा है कि सरकार जो वित्तीय लाभ देने वाली है, उसका फायदा ही महिलाएं नहीं उठा सकेंगी.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म होने पर सरकार की ओर से जो कैश इंटेंसिव देने का स्कीम शुरू किया है, सीपीएम नेता को इसी पर आपत्ति है. बृंदा करात ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, 'आप जो कर रहे हैं, वह बहुत ही निंदनीय है, क्योंकि महिलाओं की स्वायत्तता में दखल है...'
#आंध्रप्रदेश
18/05/2026
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पीडीए (PDA), यानी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक फर्मूले का नाम दिया है. सपा की नजर अब कहीं अधिक बड़े समुदायों के वोटों पर है. खास बात यह है कि इस फॉर्मूले में सवर्ण हिंदू समुदाय करीब पूरी तरह नदारद है. ऐसे में हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे यूपी का ब्राह्मण समुदाय आक्रोश से भर गया.
ब्राह्मणओं पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी राजकुमार भाटी, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमले किए. राजकुमार भाटी ने एक कहावत सुनाई थी, जिसमें ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.
18/05/2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. सीएम विजय ने राज्यभर में अम्मा उनावगम (अम्मा कैंटीन) के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री का यह फैसला आम जनता को सस्ता, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. दरअसल थलपति विजय सरकार की ओर से यह निर्णायक कदम हाल ही में मिली उन शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि इन अम्मा कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वाद संतोषजनक नहीं है।
#तमिलनाडु #मुख्यमंत्री