UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh

UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh

Share

Our Department moto is :
1- conservation and preservation
2- Exploration & Excavation of Ancient Si

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 21/02/2026

दिनांक: 21 फरवरी 2026
स्थान: लखनऊ
भारतीय विरासत संरक्षण हेतु एक दिवसीय यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन
लखनऊ। माननीय संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा भारतीय संस्कृति एवं विरासतों के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इतिहास संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीीय यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें विरासत संरक्षण के लिए नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों — छतर मंजिल एवं जरनैल कोठी (कैसरबाग) — का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान स्थलों के ऐतिहासिक, स्थापत्य एवं संरक्षण संबंधी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में निदेशक सुश्री रेनू द्विवेदी ने विद्यार्थियों को विरासत की परिभाषा, स्वरूप, प्रकृति एवं उसकी पहचान के विषय में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने संवाद के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया तथा विद्यार्थियों को अपनी विरासत के प्रति जागरूक एवं उत्तरदायी बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालक विद्यालय एवं बालिका विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लगभग 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में इतिहास संस्थान, दिल्ली से सुश्री सुयशा जी सहित पुरातत्व निदेशालय एवं विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 25/01/2026

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026
दूसरा दिन।

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 24/01/2026

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस दिनांक 24 जनवरी, 2026 के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भव्य लोकार्पण
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत थीम पर आधारित आयोजन के अंतर्गत संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की कला एवं इतिहास विषय पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, वसंत कुंज, लखनऊ में किया गया। इस प्रदर्शनी का लोकार्पण भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा संरक्षित स्मारकों पर किए गए अनुरक्षण एवं संरक्षण कार्यों से संबंधित चयनित फोटोग्राफ, एआर-वीआर एवं 360 डिग्री वर्चुअल टूर के माध्यम से स्मारकों की वास्तविकता का जीवंत अनुभव, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग एवं स्केचिंग हेतु किड्स ज़ोन तथा स्मारकों के 3-डी मॉडल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया है।
उक्त प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ के साथ-साथ संग्रहालय निदेशालय, राजकीय अभिलेखागार, लोककला एवं अन्य संबद्ध संस्थानों द्वारा सहभागिता की गई है।
यह प्रदर्शनी दिनांक 26 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, वसंतकुंज, लखनऊ में आम जनमानस के अवलोकन हेतु आयोजित रहेगी।

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 02/10/2025

आज दिनांक 2 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जिनकी जयंती पर झंडारोहण, पुष्पांजलि एवं दोनों विभूतियों के जीवन एवं व्यक्तित्व पर परिचर्चा आयोजित की गई।

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 26/09/2025

त्रि- दिवसीय कार्यशाला
(24से26 सितम्बर, 2025)
ऐतिहासिक भवनों की स्थिति का आंकलन एवं संरक्षण-अनुरक्षण

दिनांक : 25 सितंबर, 2025
प्रमाणपत्र वितरण एवं समापन समारोह
स्थल - पुरातत्व निदेशालय, छतर मंजिल परिसर कैसरबाग लखनऊ

मुख्य अतिथि - डॉ0 आफताब हुसैन, अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ सर्किल, लखनऊ
सादर उपस्थिति -
श्री धर्मेंद्र मिश्रा, निदेशक, इंटैक कंजर्वेशन इंस्टीट्यूट, लखनऊ
प्रतिभागी - 100

आयोजक- उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश)
एवं
इंटैक कंजर्वेशन इंस्टिट्यूट, लखनऊ

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 25/09/2025

राज्य पुरातत्व निदेशालय,लखनऊ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109 वी जयंती मनाई गई और इस अवसर पर विभाग की निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी सहित उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी श्री राम विनय, सहायक पुरातत्व अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र कुमार रस्तोगी, मनोज कुमार यादव आदि परिचर्चा में सम्मिलित हुए।

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 24/09/2025

उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ
(संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश)
एवं
इंटैक कंजर्वेशन इंस्टिट्यूट, लखनऊ
दिनांक : 24 सितंबर, 2025
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय एवं इंटैक कंजर्वेशन इंस्टिट्यूट, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में “ऐतिहासिक भवनों की स्थिति का आंकलन और संरक्षण” विषय पर त्रि-दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज दिनांक 24 सितंबर, 2025 (बुधवार) को इंटैक कंजर्वेशन इंस्टिट्यूट परिसर, लखनऊ में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक, राज्य पुरातत्व निदेशालय श्रीमती रेनू द्विवेदी एवं निदेशक, इंटैक श्री धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती रेनू द्विवेदी ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यशाला को स्मारकों के संरक्षण की विविध विधाओं से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। निदेशक, इंटैक श्री धर्मेंद्र मिश्रा ने संस्थान की कार्यप्रणाली एवं संरक्षण क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

कार्यशाला के अंतर्गत इंटैक रिसर्च ऑफिसर सुश्री अंशिका ने “पारंपरिक निर्माण सामग्रियाँ (Traditional Building Materials)” विषय पर सचित्र व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पत्थर, चूना, ईंट, लकड़ी एवं मिट्टी जैसी सामग्रियाँ भवनों की प्रामाणिकता को सुरक्षित रखने के साथ-साथ क्षरण, नमी एवं दरार जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक होती हैं इसके साथ ही आपने इमारतों के संरक्षण के बिल्डिंग सैंपलिंग विधियों पर भी विस्तार से चर्चा की। तत्पश्चात् वास्तुविद एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर, इंटैक सुश्री प्रतिष्ठा शर्मा ने “कंडीशन असेसमेंट ऑफ बिल्डिंग मैटेरियल फॉर कंजर्वेशन, साइंटिफिक एनालिसिस ऑफ बिल्डिंग एवं लाइम स्लैकिंग मैथड” जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा प्रयोगशाला के माध्यम से लाइम स्लैकिंग प्रक्रिया को डिमांस्ट्रेशन के माध्यम करके दिखाया।

इस कार्यशाला में पुरातत्व एवं सिविल इंजीनियरिंग विषय के विद्यार्थियों सहित अन्य विधाओं से जुड़े वे प्रतिभागी, जिन्हें स्मारकों के संरक्षण में रुचि है, ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतिभागियों की संख्या लगभग 100 रही, जो लखनऊ के अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जनपदों—गोंडा, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी एवं अम्बेडकर नगर आदि से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पुरातत्व विभाग के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज यादव, श्री बलिहारी सेठ, अभयराज सिंह, मयंक, अभिषेक, हिमांशु, निर्भय सहित

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 10/09/2025

आज दिनांक 10 सितम्बर, 2005
आयोजक : क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, गोरखपुर
कार्यक्रम : 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी, सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि : प्रो. पूनम टंडन, कुलपति दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्याय, गोरखपुर

विशिष्ट अतिथि :
1.प्रो० दिव्या रानी सिंह, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग
2.प्रो० प्रज्ञा चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ।

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 30/08/2025

उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ
पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम (20 अगस्त – 30 अगस्त, 2025)
11 दिवसीय पाठ्यक्रम का समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह
दिनांक: 30 अगस्त, 2025
स्थल - पुरातत्व निदेशालय, छतर मंजिल परिसर, कैसरबाग, लखनऊ
मुख्य अतिथि - प्रो0 मांडवी सिंह, कुलपति, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ
विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता - डॉ0 विजय माथुर, सलाहकार, संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली
प्रतिभागियों की संख्या - 230

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 29/08/2025

Arcaheological Appreciation Course 2025
Tenth day - 29 August, 2025

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 28/08/2025

Arcaheological Appreciation Course 2025
Ninth day - 28 August, 2025

Photos from UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh's post 27/08/2025

11- दिवसीय
पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम
(20-30 अगस्त, 2025)
आयोजक - उ. प्र. राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ
स्थल - सभागार, पुरातत्व निदेशालय, छतर मंजिल परिसर, कैसरबाग लखनऊ
आठवां दिवस - 27 अगस्त, 2025
व्याख्यान :-
1.पांडुलिपियों का इतिहास
वक्ता -
डॉ0 आई.पी. पाण्डेय,
सहायक निदेशक (से.नि.),
राज्य संग्रहालय,लखनऊ
प्रतिभागी - 200

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Chhatar Manzil Parisar, M. G. Road, Kaisarbagh
Lucknow
226001