02/06/2026
बचपन को मिल रहा है बेहतर माहौल, शिक्षा को नई उड़ान
आधुनिक संसाधनों, खेल आधारित शिक्षण और बाल मैत्रिक सुविधाओं से सुसज्जित बालवाटिकाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बन रही हैं। लक्ष्य है हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना।
02/06/2026
खेलेंगे, कूदेंगे, सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे
8,594 आंगनवाड़ी केंद्रों में झूला, सी-सॉ, स्लाइड, राउंड-अ-बाउट जैसी आउटडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। खेल आधारित गतिविधियां बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को नई गति दे रही हैं।
02/06/2026
बाल मैत्रिक फर्नीचर से बढ़ी बच्चों की सुविधाएं
प्रदेश के 32,339 को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में शिशु डेस्क और बाल मैत्रिक फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इससे छोटे बच्चों को उनकी उम्र और आवश्यकता के अनुरूप बेहतर शिक्षण वातावरण मिल रहा है।
02/06/2026
सुदृढ़ हो रही हैं बालवाटिकाएं, संवर रहा है बच्चों का भविष
विद्यालय परिसरों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाया जा रहा है। बच्चों के लिए सुरक्षित, आकर्षक और सीखने को प्रेरित करने वाला वातावरण तैयार किया जा रहा है।
02/06/2026
खेल-खेल में सीखेंगे नौनिहाल, मजबूत होगी शिक्षा की पहली सीढ़ी
प्रदेश की 52,836 को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में वंडर बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। 44 खेल, खिलौनों और पहेलियों से युक्त यह पहल बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ गतिविधि आधारित शिक्षा को नया आयाम दे रही है।
02/06/2026
अमेठी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में उत्साहपूर्वक जुटे यूपीएस नरायनपुर, भादर के बच्चे। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन का संदेश देते हुए बच्चे योग दिवस के लिए कर रहे हैं विशेष अभ्यास।
02/06/2026
अमेठी: यूपीएस नारायणपुर, भादर के विद्यार्थियों ने दिल्ली भ्रमण के दौरान संसद भवन का अवलोकन कर लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को निकट से जाना। यह शैक्षिक यात्रा बच्चों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और नए अनुभवों से भरपूर रही।
01/06/2026
सहयोग, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 2,29,035 बच्चों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाए गए, जबकि एलिम्को, कानपुर के सहयोग से 1,64,882 बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।
यह पहल दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की दिशा में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
01/06/2026
समावेशी शिक्षा की मजबूत पहल
दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विगत 9 वर्षों में व्यापक स्तर पर मेडिकल असेसमेंट कैम्प आयोजित किए गए। इन कैम्पों के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया।
यह अभियान प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को मजबूत करता है।