Irrigation & Water Resources Department Uttar Pradesh

Call Directions Website Contact the organization

Irrigation & Water Resources Department Uttar Pradesh Irrigation & Water Resources Department, Uttar Pradesh

आध्यात्मिक चेतना, आरोग्यता और पवित्रता के महापर्व 'शरद पूर्णिमा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।चंद्रमा की शीत...
25/10/2026

आध्यात्मिक चेतना, आरोग्यता और पवित्रता के महापर्व 'शरद पूर्णिमा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

चंद्रमा की शीतल चांदनी की भांति माँ गंगा सहित प्रदेश की समस्त नदियाँ एवं जलस्रोत जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नवचेतना का संचार करें।

पारंपरिक जल प्रबंधन की अनमोल विरासत!‘कूहल’ जैसी पारंपरिक जल प्रणालियाँ जलधाराओं से खेतों तक पानी पहुँचाकर सिंचाई में महत...
24/10/2026

पारंपरिक जल प्रबंधन की अनमोल विरासत!

‘कूहल’ जैसी पारंपरिक जल प्रणालियाँ जलधाराओं से खेतों तक पानी पहुँचाकर सिंचाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जल संरक्षण और सिंचाई की इन पारंपरिक विधियों से प्रेरणा लेकर हम जल के सतत उपयोग को बढ़ावा दे सकते हैं।

आइए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं और हर खेत तक पानी पहुँचाने के संकल्प को साकार करें।

#जलसंरक्षण #सिंचाई #जलशक्ति #हरखेतपानी #उत्तरप्रदेश

गंगा घाटों की स्वच्छता और जनभागीदारी की दिशा में एक और सार्थक पहल।उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित गंगा बैराज घाट पर विशेष अ...
24/10/2026

गंगा घाटों की स्वच्छता और जनभागीदारी की दिशा में एक और सार्थक पहल।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित गंगा बैराज घाट पर विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट परिसर से कचरा एकत्र कर उचित निस्तारण के लिए अलग किया गया और लोगों को गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छ घाट, निर्मल गंगा, यही है जनभागीदारी का संकल्प।

23/10/2026

नदियाँ हमारे जीवन का आधार हैं, इन्हें स्वच्छ रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। कचरा सही जगह डालें, प्रदूषण रोकें और नदियों के संरक्षण में अपना योगदान दें।

हर खेत तक सिंचाई, समृद्ध किसान की पहचान!जल संसाधनों का संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक किसान तक पर्याप्त...
22/10/2026

हर खेत तक सिंचाई, समृद्ध किसान की पहचान!

जल संसाधनों का संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक किसान तक पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की प्राथमिकता है।

जल है तो कल है — जल संरक्षण, हम सबकी जिम्मेदारी। आइए, जल की हर बूंद को सहेजें और कृषि को समृद्ध बनाकर खुशहाल उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

#हरखेततकपानी #जलसंरक्षण #सिंचाईविभाग #जलशक्ति #किसानसमृद्धि #उत्तरप्रदेश

22/10/2026

गंगा के घाटों की सफाई के लिए विशेष अवसरों तक इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। आइए, हम गंगा शपथ लें कि हम इसे अपने रोजमर्रा के कार्य में शामिल करेंगे और उसकी स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे।
अगर आप शपथ लेते हैं तो ✋🏻 कमेंट में भेजें।

क्या आप जानते हैं 'अंतःस्रवण' (Percolation) क्या है? बारिश के पानी का मिट्टी के माध्यम से रिसकर ज़मीन के भीतर जाने की प्...
21/10/2026

क्या आप जानते हैं 'अंतःस्रवण' (Percolation) क्या है?
बारिश के पानी का मिट्टी के माध्यम से रिसकर ज़मीन के भीतर जाने की प्रक्रिया को अंतःस्रवण (Percolation) कहते हैं।
यह क्यों आवश्यक है? स्वस्थ मिट्टी वर्षा जल को तेजी से सोखने में सक्षम होती है। इससे भूजल का पुनर्भरण (Groundwater Recharge) होता है, जिससे जलस्तर सुधरता है। यह सतही बहाव (Surface Runoff) और मिट्टी के कटाव को कम करने में मदद करता है।
आइए मिट्टी की सेहत का ध्यान रखें और जल संरक्षण को बढ़ावा दें!

#अंतःस्रवण #जलसंरक्षण #भूजल_संरक्षण

21/10/2026

बोरवेल से भूजल निकाला तो जा सकता है, लेकिन इसे बनाया नहीं जा सकता।
जब भूजल निकालने की मात्रा प्राकृतिक रूप से दोबारा भरने (रीचार्ज) की मात्रा से ज़्यादा हो जाती है, तो भूजल संसाधनों पर दबाव पड़ता है और उनका स्तर गिर सकता है।
भूजल के टिकाऊ प्रबंधन का मतलब है—निकालने और दोबारा भरने (रीचार्ज) के बीच संतुलन बनाना, पानी बचाना और भूजल का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करना।
ज़िम्मेदारी से निकालें। प्राकृतिक रूप से रीचार्ज करें। भूजल बचाएं।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक...
20/10/2026

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।

जय श्री राम।

19/10/2026

Rivers are constantly changing!

Three natural processes shape river channels over time:

Erosion: Wears away riverbanks.
Sediment Transport: Carries sand and silt downstream.
Deposition: Settles sediments along the riverbed.

Together, they reshape rivers and landscapes.

Did you know this? Comment down below👇🏼

Address

Parikalp Bhawan Telibagh Lucknow
Lucknow
226002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Irrigation & Water Resources Department Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Irrigation & Water Resources Department Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share