01/06/2026
Krishi Vibhag Gov UP
Official page of The Department of Agriculture, Government Of Uttar Pradesh
01/06/2026
01/06/2026
जनपद अयोध्या में "खेत बचाओ अभियान" के शुभारंभ के समय मा. विधायक गोसाईंगंज श्री अभय सिंह जी, जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह जी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा भारी संख्या में कृषक एवं महिला कृषक उपस्थित रहे।
किसानों को रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।
Surya Pratap Shahi Baldev Singh Aulakh MYogiAdityanath Narendra Modi Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh
01/06/2026
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज हवा, मेघ गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Surya Pratap Shahi Baldev Singh Aulakh MYogiAdityanath Narendra Modi Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh
गर्मियों (अप्रैल से जून) में खेतों की गहरी जुताई (समर प्लाविंग) एक बेहद प्रभावी और कम लागत वाली कृषि क्रिया है। इससे मिट्टी का प्राकृतिक रूप से उपचार होता है, हानिकारक कीट, फफूंद व खरपतवार नष्ट होते हैं, मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है और अगली फसल की पैदावार में 25% तक की वृद्धि होती है।
गर्मी में गहरी जुताई के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं: 👇👇
1. कीट और रोगों का नियंत्रणधूप से नाश: तेज गर्मी में जुताई करने से मिट्टी की निचली सतह में छिपे हुए हानिकारक कीट, दीमक, उनके अंडे, प्यूपा (Larva) और फफूंद के बीजाणु ऊपर आ जाते हैं और तेज धूप में झुलसकर नष्ट हो जाते हैं।
2. पक्षियों द्वारा सफाया: जुताई के समय जमीन के अंदर छिपे कीट और लटें जब बाहर आते हैं, तो पक्षी उन्हें आसानी से खा जाते हैं, जिससे अगली फसल में कीड़ों के हमले की संभावना काफी कम हो जाती है।
3. खरपतवारों का विनाशजड़ों का सूखना: गहरी जुताई से खरपतवार (जैसे मोथा घास) की जड़ें और बीज ऊपर आकर तेज धूप में सूख जाते हैं और उनका अंकुरण समाप्त हो जाता है। खेत की सफाई होने से अगली फसल को पोषक तत्व और पानी पूरा मिलता है।
4. मिट्टी की जल धारण क्षमता में वृद्धिनमी का संरक्षण: गहरी जुताई से मिट्टी की निचली कठोर परत टूट जाती है, जिससे बारिश का पानी अधिक गहराई तक जाता है। इससे जमीन के अंदर पानी सोखने और उसे लंबे समय तक बनाए रखने की क्षमता में सुधार होता है।
5. मिट्टी की उर्वरता में सुधारवायु संचार बेहतर होना: जुताई से मिट्टी भुरभुरी हो जाती है और छोटे छिद्र बन जाते हैं, जिससे हवा और सूर्य की रोशनी मिट्टी के अंदर तक प्रवेश करती है।
6. प्राकृतिक खाद: खेत में मौजूद पुराने अवशेष और जैविक पदार्थ मिट्टी में अच्छी तरह मिलकर सड़ जाते हैं और प्राकृतिक खाद में बदल जाते हैं, जिससे जमीन उपजाऊ बनती है।
Surya Pratap Shahi Baldev Singh Aulakh MYogiAdityanath Narendra Modi Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Shivraj Singh Chouhan
01/06/2026
विश्व बैंक की द्वितीय implementation support mission के श्री परमवीर सिंह, सुश्री याशिका मलिक और सुश्री अर्शिया गुप्ता द्वारा वाराणसी भ्रमण के दौरान आई सार्क में यूपी एग्रीज योजना की प्रगति की समीक्षा डॉ वी पी सिंह, डॉ विक्रम पाटिल, डीडी अमित जायसवाल एव इरी की टीम के साथ किया गया जिसमे धान की डीएसआर विधि पीटीआर विधि और आगामी फसल अवशेष प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।
Surya Pratap Shahi Baldev Singh Aulakh MYogiAdityanath Narendra Modi Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh
01/06/2026
आज राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, रहमानखेड़ा के निदेशक श्री आर.के. सिंह जी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए।
यह एक अत्यंत कर्मठ, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कृषि विभाग एवं संस्थान के हर दायित्व को पूर्ण निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाया। कृषि विभाग एवं कृषि प्रबंधन प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मैं उनके उत्तम स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करता है।
01/06/2026
सभी दुग्ध उत्पादकों, गोपालकों, पशुपालकों एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
किसान भाइयों खेती और गौ पालन सदियों से परस्पर एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं। गाय का दूध, दही, मक्खन, घी, गोबर और गौ मूत्र सिर्फ़ मानव मात्र के लिए ही नहीं अपितु हमारी मिट्टी के लिए भी बहुत लाभकारी है।
प्राकृतिक खेती अपनाएं
धरा को स्वस्थ बनाएं।।
Surya Pratap Shahi Baldev Singh Aulakh MYogiAdityanath Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh
01/06/2026
#उत्तर_प्रदेश में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में #सिंचाई_सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
#पीएम_कुसुम_योजना के अंतर्गत 86128 से ज्यादा #सोलर_पंप 60% #अनुदान पर लगाए जा चुके हैं। जिससे #किसानों की #लागत घटी है और समय पर #पानी देने से #उत्पादन बढ़ा है।
Surya Pratap Shahi Baldev Singh Aulakh Narendra Modi Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Shivraj Singh Chouhan
31/05/2026
कृषि विभाग में अपर निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) के पद पर कार्यरत रहे श्री अनिल पाठक जी आज अपने गौरवपूर्ण सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।
श्री पाठक जी एक अत्यंत कर्मठ, मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं लगन के साथ किया। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा विभाग के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कृषि विभाग में उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
Lucknow
226001
