समाजवादी विचारधारा

समाजवादी विचारधारा

Share

सभी जातियों,धर्मों को एकजुट रखकर देश के विकास के लिए प्रतिबद्धता ही समाजवाद है।

01/06/2026

KKR ने सार्थक रंजन को खरीदा... पर मैदान पे उतारा ही नहीं 😤

यार दिल्ली प्रीमियर लीग में इस लड़के ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं।
स्ट्रोक्स में क्लास... दिमाग में शांति... और भूख बड़ी पारियों की।
KKR ने टैलेंट देख के टीम में लिया... पर फिर पूरा सीजन बेंच पे बिठा दिया।

मैनेजमेंट की बात भी समझ आती है।
प्लेऑफ की रेस में हर मैच फाइनल जैसा था।
रिस्क कौन ले... अनुभवी खिलाड़ी पे भरोसा करना सेफ लगता है।
पर सवाल ये है... अगर रिस्क ही नहीं लोगे तो नया रिंकू, नया सूर्यवंशी कहां से आएगा?

इतिहास उठा के देख लो।
जसप्रीत बुमराह को 1 मैच मिला था... बाकी इतिहास है।
हार्दिक पांड्या को 2 मैच मिले थे... आज कप्तान है।
रिंकू सिंह को भी KKR ने 2-3 साल बेंच पे रखा... फिर जब मौका दिया तो 5 छक्के याद हैं ना?

सार्थक रंजन को बस 1 मौका चाहिए था।
1 पारी... 10 गेंद... खुद को साबित करने के लिए।
जब टीम लीग स्टेज में सेफ पोजीशन पे थी... तब भी नहीं खिलाया।
जब फ्रेंचाइजी यंग टैलेंट पे पैसा लगाती है... तो भरोसा भी दिखाना पड़ता है भाई।
वरना बेंच पे बैठा बैठा लड़के का कॉन्फिडेंस ही मर जाता है।

IPL सिर्फ ट्रॉफी जीतने का खेल नहीं है।
ये फ्यूचर बनाने का मंच भी है।
अगर आज सार्थक को डेब्यू करा देते... तो अगले साल वो 10 गुना तैयार होकर आता।

KKR मैनेजमेंट सुन रहा है क्या?
अगले सीजन इस लड़के को मत भूलना।
वरना कोई और टीम उठा लेगी... और फिर हम बोलेंगे "काश मौका दे देते" 💔

सार्थक भाई... मेहनत जारी रख। तेरा टाइम आएगा।
बेंच ने जितने आंसू दिए हैं... मैदान पे उतने ही छक्के मारना 🔥

01/06/2026

सूर्या को मारने वाले का एनकाउंटर हुआ नहीं कि जयजयकार ब्रिगेड कूद पड़ी कि,

"बाबा की जय। महाराज ने कमाल कर दिया। महाराज ने इंसाफ कर दिया।"

ख़बर है कि अब सूर्या के परिवार को महाराज से मिलवाने की तैयारी है।

मगर फिर जेवर में गोपाल शर्मा के हत्यारों का वैसा ही एनकाउंटर क्यूं नहीं हुआ?

बदायूं में HPCL के दोहरे हत्याकांड में मारे गए सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा को मारने वाले के साथ वैसा ही सुलूक क्यूं नहीं?

लखनऊ में सिगरेट के विवाद में पीट पीट कर मारे गए शिवम सिंह के आरोपी कहां हैं?

बनारस के यूपी कालेज में सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाले के साथ आपने क्या किया?

गोरखपुर में राजकुमार चौहान की चाकुओं से गोद करके हत्या करने वाले कहां हैं?

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी को मारने वाले के साथ क्या सुलूक हुआ?

लखनऊ के कल्ली पश्चिम में प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह को सिर पर गोली मारते हुए सीसीटीवी में कैद हुए कहां हैं?

मेरठ में दलित परिवार की मां और बेटी के साथ भयावह अत्याचार करने वाले का क्या हुआ?

सहारनपुर में मोनू कश्यप को मारने वाले के साथ आपने क्या सुलूक किया?

कानून व्यवस्था को भी मज़ाक बना रखा है आपने?

कानून व्यवस्था भी सिर्फ आपके जयजयकार के नैरेटिव का गुब्बारा फुलाने की मशीन बना दी गई है?

प्रधानमंत्री जी, व्यक्ति विशेष की जयजयकार के इस अराजक, अमर्यादित, असंवेदनशील तंत्र को आपकी मौन स्वीकृति है क्या?

इस प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई ही इसलिए है क्योंकि अपराधियों को भी पता है कि कहां एक्शन होना है और कहां नहीं होना है?

वे भी इस सरकार के जयजयकार के "फार्मूले" को अच्छी तरह से समझ चुके हैं और पूरी तरह से ग्रहण कर चुके हैं।

इसी फार्मूले के चलते ही किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं होता है,

क्योंकि वे सभी किसी न किसी फेज़ में जयजयकार के इसी फार्मूले के आइंसटाइन या फिर आर्कमिडीज बन चुके होते हैं।

और प्रधानमंत्री जी, आप भीष्म पितामह की तरह लोकतंत्र की द्रौपदी का साक्षात चीरहरण देखते हुए भी चुप हैं?

रामधारी सिंह दिनकर लिख गए हैं-

"समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध,
जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध।"

31/05/2026

राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. अभी भारत सरकार में रक्षामंत्री हैं.

उनके परिवारवाद के बारे में आप लोग जानते हैं?

उनके बेटे पंकज सिंह भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं. उनके बारे में एक और जानकारी है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं. ऐसा विकिपीडिया दिखा रहा है.

राजनाथ सिंह ने अमित शाह की तरह वंशवाद को अपने पुत्र पंकज सिंह के सहारे आगे बढ़ाया है.

साल 2004 में पंकज सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके बाद 2007 में उसे उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

साल 2010 में उत्तर प्रदेश भाजपा में सचिव नियुक्त किया गया, और कुछ समय बाद उसको प्रमोशन देकर महासचिव बनाया गया.

पंकज सिंह के पास राजनाथ सिंह का बेटा होना ही तो काबिलियत है.

बाकी उनको सब उनके पिता द्वारा मिला है. लेकिन मेरा मानना है कि डेमोक्रेसी में किसी को भी विधायक जनता बनाती है.

दिन भर भाजपा वालों का परिवारवाद पर प्रवचन चलता है तो इनके बारे में लिखना तो जरूर पड़ेगा.

Parmindar Ambar

31/05/2026

‘काला चश्मा’ लगाकर आनेवाले
अपने सच्चे मुक़दमे हटवानेवाले
झूठे-फ़र्ज़ी मुक़दमे लगवानेवाले
घमंड में रावण तक को हरानेवाले
नमस्ते का भी संबंध न निभानेवाले
बुलडोज़र से घर-दुकां ढहानेवाले
बिजली-पानी के लिए सतानेवाले
पत्रकार पर अपशब्द बरसानेवाले
‘हाता नहीं भाता’ नीति चलानेवाले
वनस्पति-खोज में विदेश जानेवाले
अपना झूठा महाप्रचार करवानेवाले
अधिवक्ताओं पे लाठी चलवानेवाले
मणिकर्णिका का घाट तुड़वानेवाले
सत्ता सजातीय पे कृपा बरसानेवाले
सांप्रदायिकता का विष फैलानेवाले
‘पीडीए’ पर घोर जुल्म करवानेवाले
आरक्षण पे अपनी कैंची चलानेवाले
शिक्षकों से भूसे का दान जुटानेवाले
झूठे आश्वासन पे शासन चलानेवाले
सबकी माँगों पर केवल टरकानेवाले
आशा-आंगनबाड़ी को भटकानेवाले
शिक्षामित्रों का मानदेय घटवानेवाले
संतो तक पर झूठे आरोप लगानेवाले
फ़र्ज़ी एनकाउंटर का राज चलानेवाले
अब हैं जानेवाले लौटकर न आनेवाले!

Photos from समाजवादी विचारधारा's post 30/05/2026

राम मंदिर आंदोलन हुआ, दलित, पिछड़े, आदिवासी सबने मिलकर आंदोलन किया,बीजेपी सत्ता पा गई,कल्याण सिंह मुख्यमंत्री बने।

बाद में उनका पौत्र यूके में पढ़ने गया. आपका बेटा सरस्वती शिशु मंदिर और सरकारी स्कूल में ही पढ़ता रह गया.

अब उनका पौत्र संदीप सिंह उत्तर प्रदेश में शिक्षामंत्री बन गया.

यह परिवारवाद के दायरे में नहीं आता है.

आपका बेटा आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, ज्वाइन करेगा.

उनका बेटा इंजीनियर, डॉक्टर, विधायक, मंत्री बनेगा.

आपका बेटा इन सेनाओं में जाकर क्या करेगा? आपको सोचना होगा.

30/05/2026

'अय्याशी' के लिए एपस्टीन का टापू,
विलायती ‘मनोरंजन’ के लिए विदेश यात्रा
'बिरयानी' के लिए पाकिस्तान
'मेलोडी' के लिए इटली
और 'लूटने' के लिए भारत..!

सड़े नारंगी छिलकों, बताओ बुढ़ापे में बेशर्म कौन..?

29/05/2026

ये बिहार का महाजंगलराज चल रहा है,यहां रेप पीड़िता बच्चियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदल दी जाती है।
कोई गोदी मीडिया महाजंगलराज नहीं चिल्लाएगा अब, सब जातिवादी हैं।।।

29/05/2026

ये भाजपा वाले गौहत्या नहीं बंद करवाएंगे, नहीं तो फिर चंदा कौन देगा।।

28/05/2026

सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को बकरीद की दिली मुबारकबाद।।
आइए हम सब मिलकर फिर से प्यारा हिंदुस्तान बनाएं, जहां अमन, चैन और इंसानियत की बात हो, हर भारतीय हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में मिलकर भाई भाई की तरह रहें।।

27/05/2026

दिल्ली की अर्थव्यवस्था लगभग 11 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, वहां की भाजपा की मुख्यमंत्री महोदया 66 हजार रुपये की कुर्सी पर बैठती हैं। इसके विपरीत, तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था लगभग 35-36 लाख करोड़ रुपये है, यानि तीन गुना ज्यादा, फिर भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री महोदय 600 रुपये की कुर्सी पर बैठते हैं। यह एक विसंगति ही कही जाएगी। और यह है पढ़े लिखे और अनपढ़ नेताओं में फर्क #थोथा_चना_बाजे_घना

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


5 Kalidas Marg Lucknow
Lucknow
226007