Ayush Department Uttar Pradesh

Directions Website

Ayush Department Uttar Pradesh The Ayush Department in Uttar Pradesh focuses on integrating traditional health systems into mainstream healthcare.

हज़ारों   , कई सौ   और ढेरो   में आप सबने एक ही बात पूछी थी की 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित प्रति...
17/09/2026

हज़ारों , कई सौ और ढेरो में आप सबने एक ही बात पूछी थी की 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम कब घोषित होंगे?
तो लीजिये, आज आयुष विभाग ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन योगासन, योग चित्रकला और स्लोगन के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!


[ Kavach portal UP Ayush result 2026, UP Ayush department yoga competition, State level online yoga completion UP, UP Ayush slogan competition result ]

श्री अन्न आहार मे स्वाद भी, संपूर्ण स्वास्थ्य भी!  क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में मौजूद पारंपरिक और अमूल्य खजाना ही...
17/09/2026

श्री अन्न आहार मे स्वाद भी, संपूर्ण स्वास्थ्य भी!
क्या आप जानते हैं कि हमारी रसोई में मौजूद पारंपरिक और अमूल्य खजाना ही आज के दौर का सबसे बड़ा सुपरफूड है, सदियों से हमारी आहार परंपरा का हिस्सा रहे बाजरा, ज्वार, रागी और सांवां केवल भोजन का विकल्प नहीं, बल्कि विविध पोषक तत्वों से भरपूर महा-अनाज हैं।
Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Asian News International (ANI)

16/09/2026

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' पर माo आयुष मंत्री उ० प्र० (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' जी का सन्देश।
Ministry of Ayush, Government of India Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP National Ayush Mission Uttar Pradesh All India Institute of Ayurveda, New Delhi Asian News International (ANI)

श्री जी.एस. प्रियदर्शी महानिदेशक आयुष विभाग द्वारा आज गोरखपुर,आयुष विश्वविद्यालय में नवस्थापित ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन क...
15/09/2026

श्री जी.एस. प्रियदर्शी महानिदेशक आयुष विभाग द्वारा आज गोरखपुर,आयुष विश्वविद्यालय में नवस्थापित ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ शल्य तंत्र के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर विभिन्न चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारीयों को चिकित्सीय कार्यों की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए।
MYogiAdityanath Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' Ministry of Ayush, Government of India Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP All India Institute of Ayurveda, New Delhi

11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2026 | Ayurveda for a Healthier Tomorrowआयुर्वेद की समृद्ध ज्ञान-परंपरा को आधुनिक जीवनशैली...
15/09/2026

11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2026 | Ayurveda for a Healthier Tomorrow
आयुर्वेद की समृद्ध ज्ञान-परंपरा को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवन और स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के इस अभियान से जुड़कर आयुर्वेद के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP All India Institute of Ayurveda, New Delhi National Ayush Mission Uttar Pradesh Asian News International (ANI)

यूनानी चिकित्सा के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धिनैनो फॉर्मूलेशन आधारित दो वर्षीय संयुक्त शोध परियोजना का सफल...
15/09/2026

यूनानी चिकित्सा के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
नैनो फॉर्मूलेशन आधारित दो वर्षीय संयुक्त शोध परियोजना का सफलतापूर्वक पूर्ण होना यूनानी चिकित्सा को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचार से जोड़ने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। यह उपलब्धि यूनानी औषधियों के वैज्ञानिक अध्ययन, मानकीकरण एवं संभावित उपयोगिता के मूल्यांकन को नई गति प्रदान करेगी तथा यूनानी चिकित्सा में अनुसंधान एवं नवाचार को और सुदृढ़ करने में सहायक होगी।
Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Asian News International (ANI)

आगामी यू0पी0 आयुष यू0जी0 काउन्सिलिंग 26-27 के दृष्टिगत महानिदेशक महोदय श्री जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा आज काउन्सिलिंग सेंट...
14/09/2026

आगामी यू0पी0 आयुष यू0जी0 काउन्सिलिंग 26-27 के दृष्टिगत महानिदेशक महोदय श्री जी.एस. प्रियदर्शी द्वारा आज काउन्सिलिंग सेंटर राजकीय नेशनल होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय, लखनऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काउन्सिलिंग तैयारियों का जायजा लिया और अभ्यर्थियों व अभिभावकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए:📍
1. अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोपरि: सेंटर पर स्पष्ट दिशा/स्थान सूचक बोर्ड और सहायता के लिए 'हेल्प डेस्क' क्रियाशील रहेगी।
2. अभिभावकों की सुविधा हेतु प्रतीक्षा स्थल धूप व मौसम से बचाव के लिए दो तरफ बड़े टेंट और बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाए।
3. एलडीए पार्किंग से नोडल सेंटर तक आने-जाने के लिए 2 ई-रिक्शा लगातार उपलब्ध रहें।
4. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: काउंसिलिंग परिसर में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती होगी।
5. सुरक्षित अभिलेख: पूर्व काउंसिलिंग प्रक्रियाओं के अभ्यर्थियों के एकत्र दस्तावेजों को ट्रंक में पूरी तरह सुरक्षित व व्यवस्थित किया जाएगा।
महानिदेशक महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और अनुकूल बनाया जाए।

Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' National Ayush Mission Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Asian News International (ANI)

14/09/2026

गणपति बप्पा मोरया!
श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। यह पावन पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, प्रसन्नता और मंगलमय नई ऊर्जा का संचार करे।
Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' All India Institute of Ayurveda, New Delhi Ministry of Ayush, Government of India Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP

23 सितंबर को आयोजित होने वाले 11वें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों, विभागीय योजनाओं, व्यवस्थाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों क...
13/09/2026

23 सितंबर को आयोजित होने वाले 11वें आयुर्वेद दिवस की तैयारियों, विभागीय योजनाओं, व्यवस्थाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा को लेकर मा० आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' जी ने सर्किट हाउस, प्रयागराज में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के प्रमुख निर्देश:
• आयुर्वेद दिवस को जनभागीदारी के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इससे जोड़ा जाए।
• आयुर्वेदिक जीवनशैली, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाए।
• आयुष चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित हों।
• राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज (हंडिया) और राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (प्रयागराज) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
• सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को चिह्नित कर सम्मानित किया जाएगा।
Ministry of Ayush, Government of India All India Institute of Ayurveda, New Delhi Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Asian News International (ANI)

Address

Office Of Director General, Ayush Department, Jawahar Bhawan 8th Floor, Ashok Marg, Hazratganj
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayush Department Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share