30/05/2026
स्वच्छ प्रणाम 🙏 ☀️
उत्तर प्रदेश
Official Page of Swachh Bharat Mission, Govt. of Uttar Pradesh
30/05/2026
स्वच्छ प्रणाम 🙏 ☀️
उत्तर प्रदेश
30/05/2026
पुराने टायर अब सिर्फ कचरा नहीं, बल्कि सजावट और हरियाली का हिस्सा बन सकते हैं।
Reuse की छोटी पहल से शहर को सुंदर और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।
आइए, पुराने सामान को नया रूप दें और स्वच्छ व सुंदर गाजियाबाद बनाने में अपना योगदान दें।
MyGovIndia Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Government of UP Urban Development Department, Uttar Pradesh A K Sharma Manohar Lal Tokhan Sahu Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Survekshan Anurag Jain Sunita Dayal
30/05/2026
प्रयागराज नगर निगम द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में मशीनीकृत नाला सफाई अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों की सहायता से नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर जलभराव, गंदगी एवं अवरोध की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रयागराज के निर्माण हेतु नगर निगम प्रतिबद्ध है तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
29/05/2026
स्वच्छ समर होमवर्क: स्वच्छता से संस्कार, संस्कार से सशक्त भारत
ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता से जोड़ने हेतु “स्वच्छ समर होमवर्क” एक प्रेरणादायी पहल है।
घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कचरे के पृथक्करण, वृक्षारोपण तथा पुनर्चक्रण जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चे स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
1️⃣ स्वच्छ घर 🏡🧹
घर एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें।
2️⃣ धरती माँ का श्रृंगार 🌍🌳
वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से हरित भविष्य का निर्माण करें।
3️⃣ खुशियाँ बाँटें 🤝😊
सहयोग, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाएँ।
4️⃣ चुनें सही 📚🚀
नवाचार, जागरूकता एवं जिम्मेदार विकल्पों को अपनाकर सतत विकास में योगदान दें।
आज का छोटा प्रयास, कल का स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत।
29/05/2026
मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सतत विकास और हरित ऊर्जा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की पहल के अंतर्गत शहर के प्रमुख पार्कों, पर्यटन स्थलों, चौराहों और सड़कों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। लगभग ₹10 करोड़ की लागत से नगर निगम द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट और स्मार्ट लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जा रही है।
29/05/2026
‘वेस्ट टू वेल्थ’ का प्रेरणादायी उदाहरण बना प्रयागराज का शिवालय पार्क।
29/05/2026
प्रयागराज नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर नियमित साफ सफाई और जल छिड़काव का कार्य निरंतर जारी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित कर नागरिकों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।
नगर निगम की टीमें निर्धारित क्षेत्रों में मुस्तैदी से जुटी हुई हैं, ताकि आपको एक सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त परिवेश मिल सके।
स्वच्छ प्रयागराज, स्वस्थ प्रयागराज।
28/05/2026