21/03/2026
आज की राजनीति और समाज का सबसे बड़ा विरोधाभास यही है कि जातिवाद को खत्म करने के नाम पर ही नया जातिवाद खड़ा किया जा रहा है।
अब स्थिति यह हो गई है कि — “तुम्हारा जातिवाद जातिवाद है, और मेरा जातिवाद सेक्युलरिज़्म।”
जब कोई अपनी जाति की बात करे तो उसे संकीर्ण, पिछड़ा और विभाजनकारी कहा जाता है,
लेकिन वही बात अगर “समानता” या “प्रतिनिधित्व” के नाम पर की जाए, तो उसे प्रगतिशील और न्यायसंगत बता दिया जाता है।
असल समस्या जाति नहीं, बल्कि जाति का राजनीतिक और स्वार्थी इस्तेमाल है।
जब तक जाति को वोट, सत्ता और पहचान की राजनीति का हथियार बनाया जाएगा, तब तक इसे खत्म करने के सारे प्रयास केवल दिखावा बनकर रह जाएंगे।
जातिवाद खत्म करने के लिए ज़रूरी है कि—
हम जाति को पहचान नहीं, बल्कि इतिहास के रूप में देखें
हर पक्ष अपने-अपने जातिवाद को सही ठहराने की बजाय, उसे ईमानदारी से स्वीकार करे
और सबसे महत्वपूर्ण, न्याय और अवसर को जाति से ऊपर रखा जाए
क्योंकि जब तक “मेरा जातिवाद सही, तुम्हारा गलत” की सोच रहेगी,
तब तक जातिवाद खत्म नहीं होगा—
बस उसका नाम और रूप बदलता रहेगा।
18/03/2026
ये जीवन है यहां फिल्मों की तरह अंत में सब कुछ स्वयं सही नहीं होता
आपको करना पड़ता है!
17/03/2026
And some are of the view that "This was all a propoganda to divert attention from the Epstine's file "
Whatever the reason is! The conclusion is simple that trump is in himself a disease
13/03/2026
जब तक इंसान
अपनी सोच को आज़ाद नहीं करेगा,
तब तक असली आज़ादी भी
अधूरी ही रहेगी।
— सोच का पोस्टमॉर्टेम 🧠
11/03/2026
होली का रंग… या नफरत का रंग?
होली रंगों और खुशियों का त्योहार है।
लेकिन इस बार एक युवक — Tarun Khatik —
अपने घर वापस जिंदा नहीं लौट सका।
बताया जा रहा है कि एक छोटी-सी बात,
एक पानी का गुब्बारा,
बहस में बदला…
और फिर भीड़ की हिंसा में एक 26 साल की जान चली गई।
सोचिए…
अगर एक गुब्बारे का रंग
किसी की जान ले सकता है,
तो समस्या रंगों में नहीं,
हमारी सोच में है।
जब गुस्सा, भीड़ और नफरत
इंसानियत पर भारी पड़ जाएँ,
तो त्योहार भी खून से रंग जाते हैं।
त्योहार मनाइए…
लेकिन इंसानियत खोकर नहीं।
— सोच का पोस्टमॉर्टेम 🧠
10/03/2026
“लोग क्या कहेंगे?”
हमारे समाज में सबसे बड़ा डर
असफलता का नहीं होता…
“लोग क्या कहेंगे” का होता है।
इसी डर ने न जाने कितने सपनों का
पोस्टमॉर्टेम कर दिया।
सच यह है कि
लोग दो दिन बात करेंगे,
तीसरे दिन किसी और की चर्चा करेंगे।
लेकिन अगर आप डर गए
तो आपका सपना
हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
इसलिए अगली बार
जब “लोग क्या कहेंगे” दिमाग में आए…
तो बस इतना याद रखिए —
लोगों का काम कहना है,
आपका काम जीना है।
— सोच का पोस्टमॉर्टेम 🧠
10/03/2026
“सोच का पोस्टमॉर्टेम” – पहला सवाल
समाज में बहुत सी बातें सिर्फ इसलिए चलती रहती हैं क्योंकि
“हमेशा से ऐसा ही होता आया है।”
लेकिन क्या हर पुरानी परंपरा सही होती है?
क्या हर मान्यता तर्क की कसौटी पर खरी उतरती है?
यह पेज किसी धर्म, व्यक्ति या समाज के खिलाफ नहीं है।
यह सिर्फ उस सोच का पोस्टमॉर्टेम करेगा जो
समाज को आगे बढ़ने से रोकती है।
यहाँ सवाल होंगे, तर्क होंगे, और कभी-कभी थोड़ा व्यंग्य भी।
अगर आपको भी लगता है कि
सोच बदलनी चाहिए, तो आपका स्वागत है।