14/02/2022
"सर झुके बस उनकी शहादत में
जो शहीद हुए हमारी हिफाज़त में।।"
14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजली एवं नमन। उनके बलिदान को देश नहीं भूलेगा।
13/02/2022
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बड़े भैया #मा०देवेंद्र_प्रताप_सिंह_सानू_जी के पुत्री #परी_बाबू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं❤️
12/02/2022
!! सम्बंध दिल से रखिएगा !!
!! साथ और सम्मान भरपूर दिया जाएगा !!
#हर हर महादेव ❤️🙏🏾🙏🏾
07/02/2022
माननीय श्री राजकिशोर सिंह जी उत्तर प्रदेश ने बस्ती की 307 हर्रैया विधानसभा सीट से दाखिल किया अपना नामांकन
जीत की अग्रिम बधाई बड़े भैया आपको 💐❤️🙏🏾
07/02/2022
हर्रैया विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री राजकिशोर सिंह जी द्वारा अपने कार्यकाल में कराए गये प्रमुख विकासकार्य -
#सड़कें
1- पौराणिक महत्व रखने वाले #रामजानकी_मार्ग का टू लेन निर्माण करवाया ।
2- #परसा_परशुरामपुर_लकडमण्डी का टू लेन निर्माण करवाया ।
3- #टूटी_भीटी_विक्रमजोत_मार्ग का टू लेन निर्माण करवाया ।
4- #हर्रैया_बभनान मार्ग का टू लेन निर्माण करवाया ।
5- #पटखापुर_कोहरायें_परसरामपुर मार्ग का टू लेन निर्माण करवाया ।
6- पूरे विधानसभा में लगभग 98% ग्रामपंचायतों को पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य किया ।
7- गांवों से छोटे चौराहों, कस्बों व बाजारों को जोड़ने वाली हज़ारों पक्की सड़कों का निर्माण करवाया ।
8- नगर पंचायत हर्रैया की सड़कों का निर्माण हॉट मिक्स प्लांट के तहत करवाया ।
#बड़े_पुल -
1- कुसमौर घाट पुल
2- मखौड़ा धाम पुल
3- कोहरायें पुल
4- रजवापुर पुल
5- निदुरी पुल
6- अमोढ़ा खास का पुल
7- विशेषरगंज पुल
8- गोरथनिया का पुल
9- मुरदहवा का पुल
10- काली नदी का पुल
11- पेंदा घाट का पुल
12- परखती का पुल सहित पूरे विधानसभा में उपस्थित सभी काठ के पुलों के स्थान पर पक्के पुलों का निर्माण करवाया ।
इसके अलावा हज़ारों की संख्या में पुलियों का भी निर्माण करवाया ।
#स्वास्थ्य_सेवाओं के क्षेत्र में किये गये प्रमुख कार्य -
= महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने हेतु हर्रैया में 150 बेड (पहले 100 बेड का था बाद में 50 बेड बढ़वाया गया ) का #अत्याधुनिक_महिला_हॉस्पिटल का निर्माण करवाया जो कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज तक चालू नहीं हो पाया ।
= हर्रैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को करोड़ों रुपये उपलब्ध करवाकर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करवाया ।
= तीन नये #सामुदायिक_स्वास्थ्य_केंद्रों का क्रमशः #विक्रमजोत, #परसरामपुर व #सर्रैया_अतिबल में निर्माण करवाया ।
= दो दर्जन स्थानों पर #प्राथमिक_स्वास्थ्य_केंद्रों की स्थापना करवाई ।
= करोड़ों की लागत से #नरायनपुर (परसरामपुर) में #पशुओं_का_मेडिकल_कॉलेज का निर्माण करवाया यह भी प्रशासनिक उदासीनता के चलते अभी तक चालू नहीं हो पाया
#शिक्षा के क्षेत्र में किये गये प्रमुख कार्य -
= हर्रैया में #आईटीआई भवन की स्थापना करवाई ।
= 95% ग्रामसभाओं में #प्राथमिक_विद्यालयों एवं 80% ग्रामसभाओं में #जूनियर_हाईस्कूलों का निर्माण करवाया ।
=सैकड़ों की संख्या में #विद्यालयों एवं #मदरसों में अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाकर शैक्षणिक विकास तेज़ करवाया ।
= सैकड़ों प्रमुख स्थानों पर आवश्यकतानुसार #हाईस्कूलों का निर्माण करवाया ।
#विद्युत
= हर्रैया में स्थापित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता को बढ़ाकर जिला स्तरीय एक बड़ा पावर स्टेशन बनाया गया ।
= दो नये #विद्युत_उपकेंद्र क्रमशः #मखौड़ा एवं #छावनी में स्थापित करवाया ।
= #भदावल में करोड़ों की लागत से #हाईटेक_फायर_स्टेशन का निर्माण करवाया ।
= लगभग ार विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर #सोलर_स्ट्रीट_लाइट लगवाया ।
= पूरे विधानसभा के सभी प्रमुख चौराहों, कस्बों एवं बाजारों में #हाईमास्क_सोलर_लाइट लगवाया ।
#पेयजल
= विधानसभा के सभी प्रमुख कस्बों में पानी टंकी का निर्माण करवाकर वाटर सप्लाई के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई ।
= विधानसभा के विभिन्न गांवों, कस्बों, बाजारों में लगभग 20 हज़ार इंडियामार्का हैंडपंप लगवाया ।
#आवास
= लगभग 35 हज़ार असहाय एवं निरीह लोगों को आवास उपलब्ध करवाया !
इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्य निम्नवत हैं-
= हर्रैया में नये तहसील भवन का निर्माण करवाया ।
=हर्रैया तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने के लिये भवन_का_निर्माण करवाया ।
= मनवर नदी के तट पर घाट का निर्माण करवाया ।
= चौरी बाज़ार सहित दर्ज़नों प्रमुख स्थलों पर खेल मैदान की स्थापना करवाया ।
= चौरी बाजार सहित सैकड़ों गांवों में बारात घर का निर्माण करवाया ।
= करोङों की लागत से पौराणिक स्थल मखौड़ा धाम का सौंदर्यीकरण करवाया ।
= हज़ारों परिवारों को शौचालय एवं स्नानागार की सुविधा ।
= किसानों को बेहतर सिंचाई उपलब्ध कराने हेतु अयोध्या (भौसिया) पम्प कैनाल का निर्माण कराया एवं बड़े पैमाने पर क्षेत्र में अन्य नहरों का निर्माण करवाया तथा संवेदनशील बी डी बंधे को सुरक्षित करने हेतु बोल्ड़िंग, पिचिंग, लेपनकार्य इत्यादि करवाया तथा लगभग 100 करोड़ की लागत से नये बंधे का निर्माण भी करवाया ।
=लगभग 40 हज़ार कंन्याओं का विवाह निजी खर्चे से करवाया (जो कि आज भी अनवरत जारी है ) ।
इसके अलावा हज़ारों ऐसे कार्य पूर्व मंत्री आदरणीय श्री राजकिशोर सिंह जी द्वारा अपनी विधानसभा में किये गये जिनको यहाँ लिख पाना सम्भव ही नहीं है...मंत्री जी ने अपने कार्यकाल में जितने विकासकार्य किया उसका केवल 20 % विकासकार्य अगर किसी वर्तमान विधायक ने अपनी विधानसभा में किया हो तो मैं भी उनका नाम जरूर जानना चाहूँगा...।
फैसला आपको करना है कि आपको जाति, धर्म और क्षेत्रवाद में उलझकर अपने नौनिहालों का भविष्य चौपट करना है या फिर मंत्री जी को विधायक बनाकर अपनी हर्रैया को विकास के पथ पर पुनः अग्रसर करने के साथ साथ अपने नौनिहालों को रोजगार दिलवाना है... आपका आज लिया हुआ निर्णय अगले कई वर्षों के लिए आपका और आपके परिवार का भविष्य तय करेगा 🙏
07/02/2022
माता जी के आशीर्वाद से बड़े भैया माननीय राजकिशोर सिंह जी का पर्चा दाखिला संपन्न हुआ।
ाता_दी🙏🏻❣️