संविधान संरक्षक संघ - SSSangh

संविधान संरक्षक संघ - SSSangh

Share

!! Samvidhan Sanrakshak Sangh !!

Photos from संविधान संरक्षक संघ - SSSangh's post 26/01/2026

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को ग्राम मस्तीपुर, जनपद लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह संविधान पोषक वाटिका में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम की महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संविधान संरक्षक संघ ककी सक्रिय सदस्य व लोकगायिका श्रीमती सपना त्यागी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने जीत माध्यम के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा, शिक्षा के महत्व एवं सामाजिक जागरूकता पर प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पीतांबर प्रसाद जी ने की।
ध्वज वंदना एवं उद्बोधन श्री समुझलाल धीमान जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री रावत जी ने किया, जिन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री संतदीन रावत जी ने बच्चों की शिक्षा, संविधानिक अधिकारों तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वे गांव में घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के वातावरण में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
🇮🇳जय भारत | जय संविधान🇮🇳

#संविधान_संरक्षक_संघ

26/01/2026

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳🇮🇳

#संविधान_संरक्षक_संघ

Photos from संविधान संरक्षक संघ - SSSangh's post 04/01/2026

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका समाज सुधारक महिलाओं के लिए प्रथम विद्यालय खोलने वाली राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम वह वह हमारे परम आदरणीय साथी देवकीनंदन जी के सेवानिवृत्त समारोह कार्यक्रम में संविधान संरक्षक संघ परिवार के साथ जिला हापुड़ पिलखुआ में शामिल होने का अवसर मिला माता सावित्रीबाई फुले को शत-शत नमन वह देवकीनंदन जी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

03/01/2026

स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो,
पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है। सावित्रीबाई फुले

देश की प्रथम महिला अध्यापिका समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन💐💐

#संविधान_संरक्षक_संघ

Photos from संविधान संरक्षक संघ - SSSangh's post 11/12/2025

🇮🇳जय भारत – जय संविधान 🇮🇳

संविधान के दीप से, रोशन होगा भारत का भविष्य

संविधान ज्ञान प्रतियोगिता 2025
✨ पुरस्कार वितरण समारोह ✨

आज दिनांक 11 DEC 2025 संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, निगोहां में संविधान ज्ञान प्रतियोगिता 2025 के ग्रुप–B के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

🏆 पुरस्कार सूची
🥇 प्रथम विजेता – सूर्या प्रकाश
👉 Scooty (Honda Activa)

🥈 द्वितीय विजेता – श्रेया बाजपेई
👉 Laptop (Acer)

🥉 तृतीय विजेता – खुशी
👉 Mobile Phone (Realme)

इस गौरवशाली अवसर पर संविधान संरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
माननीय श्री जितेंद्र राज त्यागी जी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंट किए गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे—
देवकी नंदन जी (गाजियाबाद), अजयपाल भारती जी (गाजियाबाद), मामचंद जी (गाजियाबाद), बी.पी. बौद्ध , मनोहर लाल जी, पिताम्बर प्रसाद रावत जी, सपना राज त्यागी जी, देवेंद्र त्यागी जी पीयुष कुमार, पुनीत धिमान सहित सम्मानित अतिथिगण।

यह कार्यक्रम हमारे युवा साथियों में—
📘 संविधान ज्ञान
🇮🇳 राष्ट्रभावना
✨ सामाजिक जागरूकता
को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

हम सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं और आशा करते हैं कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

🇮🇳 जय भारत • जय संविधान • जय भीम 🇮🇳
💐हमारा अभियान जन-जन तक संविधान💐

#संविधान_ज्ञान_परीक्षा #संविधान_संरक्षक_संघ ंविधान #जयभारत #जयभीम

06/12/2025

🌹 महापरिनिर्वाण दिवस 🌹
संविधान संरक्षक संघ की ओर से
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
के पावन स्मृति दिवस पर
शत–शत नमन एवं कोटि–कोटि श्रद्धांजलि

डॉ. अंबेडकर का आदर्श, उनका संघर्ष,
उनकी दूरदृष्टि और संविधान-निर्माण में
उनका अतुलनीय योगदान
हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

जय संविधान — जय भीम

06/12/2025

🙏🌹 बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि 🌹🙏

आज 6 दिसम्बर, हम बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के
महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन करते हैं।

बाबा साहब ने हमें समानता, न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों की वह रोशनी दी,
जिसने पूरे राष्ट्र का मार्ग प्रकाशित किया।
उनकी विचारधारा आज भी हमारे लिए प्रेरणा है और कल भी रहेगी।

आइए इस पावन दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि—
संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाएँ।

जय भीम ✊
जय संविधान 📘
बाबा साहब को कोटिशः नमन।




Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


प्रधान कार्यालय :-मस्तीपुर निगोंहाँ मोहन लाल गंज
Lucknow
226302