04/06/2026
मंडी भाव
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हिन्दुस्तान की शाम - Hindustan ki sham, Lucknow.
हिन्दुस्तान की शाम
राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र
हिन्दुस्तान की शाम एक राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र है जिसका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिस पर खबरें प्रसारित / प्रकाशित की जाती है
इसके बावजूद आप सभी छानबीन करले
04/06/2026
मंडी भाव
रोटी को तरस रहा बेटे को करोड़पति बनाने वाला बाप!
बेटे की हरकतें बताते हुए फफक कर रो पड़ा एक बेबस बाप
कहा,खेती-बाड़ी बेंची और रिश्तेदारों कर्ज़ ले कर दिए थे 5 करोड़
#हरदोई। बेटे का करोड़पति बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए उसके बाप ने अपनी सारी कमाई दांव पर लगा दी,साथ ही नाते-रिश्तेदारों से कर्ज़ ले कर उसे फैक्ट्री का मालिक बना कर ही दम लिया,लेकिन वही बेटा अब अपने बाप के लिए गैर हो गया,इतना ही नहीं जिस बाप ने बेटे को करोड़पति बनाया,उसी के लिए रोटी के लाले है,दो वक्त की रोटी के लिए उसे दूसरों का दरवाज़ा खटखटाना पड़ रहा है। हर तरफ से मायूस हो चुका बेबस बाप ढ़ेरों उम्मीद ले कर बुधवार को एसपी की ड्यूढ़ी पर पहुंचा और वहां सारा किस्सा सुनाया।
बताते है कि पिहानी कोतवाली के करावां निवासी बलविंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह ने बताया कि उसका बेटा कमलजीत सिंह फैक्ट्री का मालिक बनना चाहता था,इसके लिए उसने सुनहरे ख्वाब दिखाए। बकौल बलविंदर सिंह बेटे कमलजीत सिंह की खातिर उसने अपनी सारी ज़मीन बेंची,साथ ही अपनी भांजी हरविंदर कौर से 7 लाख,बेटी हरदीप कौर से 21 लाख,दामाद मेजर सिंह से 6 लाख और दोस्त जरनैल सिंह से 16 लाख का कर्ज़ ले कर 5 करोड़ रुपये इस शर्त पर कमलजीत सिंह को दिए कि फैक्ट्री शुरु होते ही वह सारा कर्ज़ चुका देगा। बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बेटे कमलजीत सिंह ने शाहजहांपुर के एच-92 यूपीएसआईडीए इंडस्ट्रियल एरिया ग्रोथ सेंटर जमौर थाना कांठ में फैक्ट्री लगा ली,फैक्ट्री खूब चल रही है। बुधवार को एसपी की ड्यूढ़ी पर पहुंचे बलविंदर सिंह ने बताया कि कल तक सुनहरे ख्वाब दिखाने वाला बेटा अब धमकी दे रहा है,उसका कहना है कि वह फैक्ट्री दूसरे के हाथ बेंच देगा,लेकिन घर में फूटी कौड़ी नहीं देगा। बेबस बाप का कहना है कि अब तो उसके पास सिर छिपाने के लिए छत तक नहीं बची,दो वक्त की रोटी के लिए उसे दूसरों का दरवाज़ा खटखटाना पड़ रहा है। बलविंदर सिंह ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
------------
इनसेट-
बुज़ुर्ग दादी को नहीं बख्शा,धक्का दे कर भगाया!
हरदोई। बलविंदर सिंह का कहना है कि पैसों में अंधा हो चुका कमलजीत सारे रिश्ते भूल गया,उसे अपनों से नफरत सी हो गई। बलविंदर ने बताया कि कमलजीत ने उसकी बुज़ुर्ग मां तक को नहीं छोड़ा,उसने उन्हे धक्के मार कर घर से भगाते हुए धमकी दी कि अगर फिर सामने आई तो अंजाम इससे भी बुरा होगा।
04/06/2026
#यूपी के लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा सौगात दिया है. प्रदेश में 1725 इलेक्ट्रिक AC बसों को मंजूरी दे दिया गया है. जो 18 शहरों में चलाया जाएगा. ये इलेक्ट्रिक AC बसें, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी, नोएडा और जेवर में चलाया जाएगा. ये बसें 9 मीटर 12 मीटर की होंगी.
04/06/2026
अवकाश निरस्त कर कार्य कराने के विरोध में कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
कोटपूतली-बहरोड़,
अखिल राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक, पटवार एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में कार्य कराने और लगातार छुट्टियां निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में फील्ड स्तर के कर्मचारियों से शनिवार, रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी लगातार कार्य लिया जा रहा है। इसके बावजूद कर्मचारियों को न तो अतिरिक्त भत्ता दिया जाता है और न ही वैकल्पिक अवकाश प्रदान किया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि गृह जिले से बाहर कार्यरत कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को लगातार छुट्टियां रद्द होने के कारण लंबे समय तक अपने परिवार से मिलने का अवसर भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पटवार संघ जिला अध्यक्ष लेखराम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सैनी, कृषि पर्यवेक्षक संगठन के रामसिंह यादव एवं महेश रावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में जबरन कार्य कराने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
समन्वय समिति के प्रतिनिधि रामावतार गुर्जर ने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और अवकाश निरस्त करने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर में राजेश पटवारी, सुभाष सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉकों में भी उपखंड अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।
04/06/2026
आगरा के फतेहपुर में 18 वर्षीय करिश्मा गहरे तालाब में डूबने लग गई।
मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश पुलिस के रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी।
अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।
समय रहते मिली मदद से करिश्मा की जान बच गई।
आरक्षी दीपक सोलंकी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की हर तरफ सराहना हो रही है।
पुलिस कमिश्नर ने उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया।
सलाम ऐसे जांबाज़ पुलिसकर्मी को, जिन्होंने मानवता और सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
आरक्षी दीपक सोलंकी के इस साहसिक कार्य को देख कर आपके मन में क्या चल रहा है??
04/06/2026
बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।
04/06/2026
प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक गांव को शत-प्रतिशत सुविधाओं से युक्त मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाए : डीएम
#शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज, मनरेगा, एनआरएलएम, जीरो पॉवर्टी, गौ संरक्षण, ग्रामीण पुस्तकालय, फैमिली आईडी, अन्नपूर्णा भवन तथा रिक्त दुकानों के आवंटन की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम एक गांव को शत-प्रतिशत सुविधाओं से युक्त मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने को कहा। साथ ही घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और प्रत्येक परिवार से 50 रुपये यूजर चार्ज जमा कराने के निर्देश दिए। जर्जर सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कराने को भी कहा गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को जनपद की 161 चयनित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक लाइब्रेरी में शिकायत रजिस्टर रखने को भी कहा। फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। गौ संरक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद की 18 वृहद एवं 118 अस्थायी गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें और प्रत्येक गौशाला को हरे चारे की उपलब्धता के लिए चारागाह भूमि से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए जल्द तिथियां निर्धारित कर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
04/06/2026
दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
#शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलान थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में काफी समय से वांछित चल रही मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 13 मई 2026 को परौर थाना क्षेत्र के ग्राम वर्खेमई निवासी मुकेश पुत्र कल्यान कश्यप ने कलान थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री नीलम को उसके ससुराल वाले (पति सोमवीर, ससुर धर्मपाल, सास भानवती, देवर ओमवीर व अनमोल और ननद श्यामप्यारी) दहेज में बाइक की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर मृतका के साथ मारपीट की जाती थी। प्रताड़ना से तंग आकर नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इस शिकायत के आधार पर थाना कलान में मु0अ0सं0 142/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी जलालाबाद कर रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर उदियावारा मोड़ से गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
गुरुवार, 04 जून 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उदियावारा मोड़ के पास से समय करीब 11:42 बजे वांछित महिला आरोपी (सास) को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम:
भानवती पत्नी धर्मपाल (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ग्राम भर्रामई, थाना कलान, शाहजहाँपुर।
पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
महिला आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में इन पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:
1. उ0नि0 पंकज कुमार (उपनिरीक्षक)
2. का0 वसु आर्य (कांस्टेबल)
3. म0का0 सोनम (महिला कांस्टेबल)
04/06/2026
बंगाल में भाजपा के आते ही अब बंगाल विकास की तरफ बढ़ने लगा है. अमूल कंपनी भारत में 800 करोड़ रुपये की निवेश करने की योजना तैयार कर रही है. इसमें 650 करोड़ रुपये से पश्चिम बंगाल में डेयरी प्लांट को लगया जाएगा. यह बंगाल की पहली पूर्ण स्वामित वाली डेयरी इकाई होगी.