रिश्ता ए इज़्देवाज में बंधने से पहले माशूक़ को बोसा (किस) देना आपकी मोहब्बत का इज़हार नही करता बल्कि ये आपकी बेहूदगी, किरदार और तरबियत की अक्कासी करता है
~KissDay~
Ek Khayal
Ek Khayal Hamara Bhi
आज दुनिया हग (गले लगा कर) करके अपनी मोहब्बत का इज़हार करने में लगी हुई है, मोहब्बत फ़क़त दो जिस्मों के मिल जाने का नाम नहीं हैं
कमाल ए मोहब्बत दो रूहों का मिल जाना है
~HugDay~
वो माँ..जो सारी उम्र पर्दे में रही..
आज सोशल मीडिया पर उसे ख़ुद की औलाद ने बेपर्दा कर दिया
वाह रे औलाद..
वाह रे दिखावा..
°
मदर्स डे वो भी विश कर रहे हैं जिनके मुँह से बात बात पर माँ की गाली निकलती है
कैसे कर लेते हैं इतना..
•
सारी छुपी हुई बहुओं ने आज अपनी सास को देख लिया..बेटा बशऊर है बाक़ायदा मुनासिबत में ज़ियारत करवायी, बहु की ज़ियारत भी तो करवाओ...ताकि मुह दिखाई मिले
•
वो पूछना ये था कि
..अगर हम मां से मोहब्बत करते हों
तो क्या Mother's Day पर उनका फ़ोटो लगाना ज़रूरी है, ज़ाहिर सी बात है मां आपकी हैं लेकिन सब के लिए महरम नही है..उनके पर्दे का ख़्याल रखना आपका फ़र्ज़ है, उनके पास जा कर मुबारकबाद दें
आप पैदा हुए हैं डाउनलोड नही
•
साल के ग्यारह महीनें तक मग़रिब की अज़ान ने नमाज़ियों का इंतज़ार किया
और अब एक महीने तक नमाज़ी मग़रिब की अज़ान का इंतज़ार करेंगे
•
•
रमज़ान उल मुबारक की तैयारियां ज़ोर ओ शोर से चल रही हैं एक किलो खजूर भी आ गयीं जिसमें कुछ सुखी हुई भी रख दी दुकान वाले ने ..
कोई बात नही मस्जिद भेज देंगे वहां खा ली जाएंगी
•
•
तुम्हारी औलाद वो नहीं सीखेगी जो तुम कहते हो बल्कि वो करेगी जो तुम खुद करते हो
•
•
बेटा अगर बहु के लिए करे तो आसमान सर पे उठा लें और दामाद अगर बेटी के लिए करे तो अल्लाह इसका अज्र देगा...
•
•
✌🏻 वोट आपका अधिकार है ✌🏻
न किसी के कहने पर किसी को वोट दें..न किसी के मना करने पर किसी को वोट न दें..जिसे दिल करे उसे वोट करें
आपके वोट करने से कोई जीत भी सकता हैं और हार भी सकता है..लेकिन आप वोट ज़रूर करें
•
•
मग़रिबी कल्चर को अपनाने के बजाए इस्लामी तहज़ीब को अपनाया जाए...क्योंकि
तहारत शर्त ए अव्वल है मोहब्बत के उसूलों में
हवस की गंदगी लेकर मोहब्बत की नही जाती
~Valentine'sDay~
•
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Lucknow
226003
