17/11/2025
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्रीय कमेटी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 15–17 नवम्बर, 2025 जौनपुर।
🔴 इस अवसर पर भव्य बुक स्टॉल लगाया गया, जिसमें मार्क्सवादी साहित्य, राजनीतिक प्रशिक्षण सामग्री और आंदोलनकारी पुस्तकों को कार्यकर्ताओं का शानदार समर्थन मिला।
स्टॉल पर भारी उत्साह, मजबूत भागीदारी, और निरंतर खरीद—यानी विचारों की नई ऊर्जा और संगठन की मजबूती!
09/11/2025
CITU के 16वें राज्य सम्मेलन के अवसर पर लगा बुक स्टॉल किताबों की शानदार बिक्री, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह!
“मज़दूरों की एकता ही असली ताक़त है।”
“साहित्य ही समाज की आत्मा है।”
#मजदूरआंदोलन #साहित्य #विचारोंकीगूंज
27/10/2025
पुस्तक:-
हमारा इतिहास उनका इतिहास किसका इतिहास?
लेखक:- इतिहासकार प्रोफेसर रोमिला थापर
अनुवाद - संजय कुंदन
आख़िर इतिहास क्या होता है?
इतिहास ना तो तारीख़ों का एक संग्रह मात्र है, ना ही इसका मकसद बस कहानी सुनाना है। धर्म और राष्ट्रवाद दोनों का इतिहास पर गहरा असर होता है, लेकिन केवल इसी परिप्रेक्ष्य से इतिहास की पड़ताल करना दरअसल इतिहास को विकृत करना है।
इस किताब में इतिहासकार रोमिला थापर विभिन्न राष्ट्रवादों के जटिल संसार और इतिहास पर उनके प्रभाव का गहराई से विश्लेषण करती हैं।
14/10/2025
पुस्तक:- दलित मुक्ति से वर्ग संघर्ष तक
कॉमरेड आर.बी मोरे का जीवन
यह तो सब जानते हैं कि 1927 में बाबासाहेब आंबेडकर ने महाराष्ट्र के महाड़ में सार्वजनिक तालाब से दलितों के पानी लेने के अधिकार को लेकर एक ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। लेकिन यह कम लोग जानते हैं कि बाबासाहब को महाड़ लाने वाले रामचंद्र मोरे थे। यह पुस्तक उनके जीवन की कहानी कहती है।
_इसी पुस्तक से-
लेखक और संपादक सत्येंद्र मोरे
अनुवाद संध्या शैली
भूमिका कॉमरेड सुभाषिनी सहगल अली
05/10/2025
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) के 13वें राज्य सम्मेलन के अवसर पर लगे बुक स्टॉल पर
CPI(M) की वरिष्ठ नेता कॉमरेड सुभाषिनी सहगल अली जी ने वरिष्ठ पत्रकार नेहा दीक्षित सहित अन्य लोगों को अपने हस्ताक्षर से पुस्तक भेंट की।
पुस्तक बिक्री को मिला शानदार रिस्पॉन्स, सम्मेलन स्थल पर साहित्य और विचारों की गूंज रही।
#बुक्स
30/09/2025
पुस्तक-- मंडल कमीशन
राष्ट्रनिर्माण की सबसे बड़ी पहल..
"यहां समानता सिर्फ सामान लोगों के बीच है।
असमान लोगों को समान की बराबरी में खड़ा करने का मतलब है असमानता को बनाए रखना"
इसी पुस्तक से-
"देश के हर नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी किताब।" -दिलीप मंडल
29/09/2025
खोने को अपनी बेड़ियां, पाने को पूरा संसार.....
उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी द्वारा प्रकाशित..
लेखक:- डी.पी सिंह
12/03/2025
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) जोनल कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, इस अवसर पर बुक स्टाल भी लगाया गया, जिसमें साथियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
#मुरादाबाद #यूपी
28/12/2024
सीपीआई (एम) उत्तर प्रदेश के 24वें राज्य सम्मेलन के अवसर पर आप सभी का स्वागत है।
#बुलन्दशहर #उतरप्रदेश #सीपीआईएम
28/09/2024
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उनकी प्रिय पुस्तक,
"भगत सिंह का सन्देश युवाओं के नाम"
पता --
10, विधान सभा मार्ग लखनऊ, सीपीआई (एम) राज्य कार्यालय में उपलब्ध है -
सम्पर्क सूत्र - 094502 09065
15/07/2024
पुस्तक का नाम:- क्रांतियां, सफलताएं एवं प्रभाव
लेखक का नाम--- श्री डीके लाल यादव