02/06/2026
अपना दल कमेरावादी जनपद मऊ के विधानसभा अध्यक्ष श्री राज नारायण राजभर जी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
इस दुःख की घड़ी में राष्ट्रीय सचिव श्री उदल राजभर जी, राष्ट्रीय सचिव श्री आनंद हीरा राम पटेल जी, डॉ. रामप्रकाश पटेल जी, श्री उपेंद्र पटेल जी, रीना राजभर जी, जिला अध्यक्ष महिला मंच श्री रंजीत पटेल जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
तथागत गौतम बुद्ध जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
01/06/2026
चंदौली में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गार्गी सिंह पटेल के ऊपर किए गए प्राणघातक हमला प्रकरण में अपना दल कमेरावादी प्रतिनिधिमंडल घायल पीड़िता और स्थानीय अन्य लोगों से मिला।
पुलिस कार्यवाही में लीपापोती से असंतोष एवं भारी आक्रोश दिखा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए।
31/05/2026
महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत शत नमन।
27/05/2026
आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद
21/05/2026
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन
18/05/2026
जनपद बरेली, विधानसभा नवाबगंज में
अपना दल (कमेरावादी)
के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
यह कार्यालय कमेरों की आवाज़ को मजबूती देते हुए
डॉ. सोने लाल पटेल
जी की सामाजिक न्याय, हक, सम्मान और हिस्सेदारी की विचारधारा को नई दिशा देगा।
18/05/2026
आज हिमांशु हत्याकांड को लेकर अपना दल कमेरावादी, सुल्तानपुर के समस्त कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखी गईं, जिस पर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हम सबकी एक ही मांग — दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। ✊
17/05/2026
जनपद बरेली विधान नवाबगंज में अपना दल (एस) छोड़कर अपना दल (कमेरावादी) परिवार में शामिल होने वाले सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
डॉ. सोने लाल पटेल जी की असली विचारधारा, सामाजिक न्याय, हक, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई को मजबूत करने हेतु आपके इस कदम का पार्टी स्वागत करती है ।
15/05/2026
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व.चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।