CPIML Liberation - Uttar Pradesh

Directions Website Contact the organization

CPIML Liberation - Uttar Pradesh जनता का हित ही पार्टी का हित है.

250 आशा व आशा संगिनी समेत ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड विजय विद्रोही, ऐक्टू के प्रदेश सह सचिव कॉ देवानंद, कॉ. कमला गौत...
28/10/2026

250 आशा व आशा संगिनी समेत ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड विजय विद्रोही, ऐक्टू के प्रदेश सह सचिव कॉ देवानंद, कॉ. कमला गौतम, डॉ राजेश सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु कुमार पर दर्ज मुकदमा वापस लो!
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू के 03 नवंबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का भाकपा (माले) समर्थन करती है।

 #मिर्जापुर का 10 वाँ जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न: विगत 24, 25 अक्टूबर को मिर्जापुर जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न ...
27/10/2026

#मिर्जापुर का 10 वाँ जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न:

विगत 24, 25 अक्टूबर को मिर्जापुर जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 23 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया सर्वसम्मति से का. जीरा भारती को जिला सचिव चुना गया।
सम्मेलन का उद्घाटन पोलित ब्यूरो सदस्य का. राम जी राय ने किया इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिव का. सुधाकर यादव भी उपस्थित थे। पर्यवेक्षक का कार्यभार का. कुसुम वर्मा द्वारा संपन्न किया गया।
#भाकपामाले

विजय विद्रोही समेत 06 नेताओं पर FIR क्यों? नहीं रुकेगी आशाओं की लड़ाई।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू के प्...
25/10/2026

विजय विद्रोही समेत 06 नेताओं पर FIR क्यों? नहीं रुकेगी आशाओं की लड़ाई।

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 23 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक महाजुटान में हजारों आशाओं के ऐतिहासिक आंदोलन से डरी योगी सरकार ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड विजय विद्रोही, ऐक्टू के प्रदेश सह सचिव कॉ देवानंद, कॉ. कमला गौतम, डॉ राजेश सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु कुमार पर मुकदमा दर्ज कर आशाओं की लड़ाई को रोकना चाहती है।

आशा वर्कर्स के श्रम की लूट के खिलाफ सम्मान जनक मानदेय के साथ परमानेंट करने की लड़ाई जारी रहेगी।

सभी साथी आशा वर्कर्स आंदोलन का हिस्सा हैं और भाकपा माले से जुड़े हैं।
डरेंगे नहीं, लड़ेंगे, जीतेंगे।

23/10/2026

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू के इको गार्डन लखनऊ में ऐतिहासिक महाजुटान के साथ भाकपा माले एकजुटता व्यक्त करता है।

13/10/2026

आज आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने इंडिया एलायंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

10/10/2026

दिल्ली हाट बना हमारा जंतर मंतर
- नेहा बोरा

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा, भाकपा(माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव समेत हजारों युवाओं ने दिल्ली हाट से मार्च शुरू किया।

वोट चोर
ज्ञानेश कुमार
गद्दी छोड़ गद्दी छोड़!

10/10/2026

दिल्ली में जनरल डायर का जनता पर दमन भयानक रूप से जारी है।

मोदी शाह की पुलिस ज्ञानेश कुमार को बचा नहीं सकती। ज्ञानेश को इस्तीफ़ा देना होगा।

वोट चोर
गद्दी छोड़!

लखनऊ, 9 अक्टूबर। भाकपा (माले) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर पर रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर 10...
09/10/2026

लखनऊ, 9 अक्टूबर। भाकपा (माले) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर पर रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी, वामपंथी छात्र-युवा संगठनों व विपक्षी दलों के प्रदर्शन से पूर्व उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित तमाम जिलों में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद व हाउस अरेस्ट करने की कड़ी निंदा की है।

भाकपा (माले) की राज्य इकाई ने कहा कि आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार, भानु , अस्किन, ललित को शुक्रवार को मेरठ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे दिल्ली जाने के रास्ते में थे। वहीं लखनऊ में पार्टी के जिला सचिव रमेश सेंगर को लालकुआं स्थित जिला कार्यालय में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। पीलीभीत में पार्टी के जिला सचिव देवाशीष व आइसा आजमगढ़ के साथी सत्यम प्रजापति को भी पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। इसी तरह दिल्ली जाने से रोकने के नाम पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वामपंथी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घरों व पार्टी कार्यालयों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और उन्हें कहीं भी आने-जाने से रोक दिया गया है।

माले ने इसे असंवैधानिक, गैरकानूनी, अलोकतांत्रिक व दमनात्मक कार्रवाई बताया।

जंतर मंतर से नेहा बोरा, योगेंद्र यादव, मनोज झा और अन्य कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में।ज्ञानेश कुमारवोट चोर गद्दी छोड़
02/10/2026

जंतर मंतर से नेहा बोरा, योगेंद्र यादव, मनोज झा और अन्य कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में।

ज्ञानेश कुमार
वोट चोर
गद्दी छोड़

02/10/2026

वोट चोर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा और अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन।

Address

Comrade Vinod Mishra Bhavan, R-73, Lane 8, Sitapur Rd, Nyay Vihar Colony, Bhitauli
Lucknow
226013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPIML Liberation - Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CPIML Liberation - Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share