आज़ादी को नमन 🌻🙏🏻
नव अभियान पत्रिका का लोकार्पण
#कर्मचारी #कर्मचारी_एकता_ज़िंदाबाद
Uttar Pradesh Rajya Karmchari Maha Sangh
यह पेज कर्मचारियों के द्वारा जनता व सरकारी विभागों के मध्य सहयोगात्मक सम्बन्ध के उद्देश्य हेतु है
यह पेज राज्य कर्मचारी महासंघ उ०प्र० द्वारा संचालित है, हमारा उद्देश्य कर्मचारियों व जनता के बीच सहयोगात्मक सम्बंध स्थापित करना है , इसके माध्यम से भविष्य की योजनाएँ, शासनादेश , समस्याएँ व निवारण सम्बंधी कार्य करना हमारा लक्ष्य है, अगर आपको किसी भी उ०प्र० राज्य सरकार के अधीन सरकारी कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या है तो कृपया हमें मैसेज करें हम आपकी मदद करने के लिए निष्ठा से समर्पित हैं , हम टेलीग्राम व यूट्यूब पर @uprkms नाम से हैं ��
31/10/2021
आप सभी को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती की हार्दिक बधाइयाँ 🌻🌻
29/10/2021
दीपावली से पहले बोनस की घोषणा
28/10/2021
जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्री Sushil Bachcha ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए मा० प्रधानमंत्री जी को लिखा पत्र
#कर्मचारी_एकता_ज़िन्दाबाद #जयमहासंघ
27/10/2021
जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की एक आपात बैठक महासंघ कार्यालय में हुई जिसमें सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों का कार्यकाल बढ़ाएं जाने पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत प्रदर्शन भी किया गया।
महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो रहा है जिससे सुरक्षा व्यवस्था मे अड़चन आ सकती है जबकि दोनों भवनों सुरक्षा व्यवस्था उ०प्र० पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से वर्षों से सुरक्षाकर्मियों द्वारा बड़ी ईमानदारी से की जा रही है और पूरी तरह निपुण है। जबकि भूतपूर्व सैनिकों का कार्यकाल ना बढ़ाए जाने को लेकर विभाग के अधिकारियों द्वारा साजिश चल रही है कि भूतपूर्व सैनिकों को हटाकर स्टेट सिक्योरिटी फोर्स या अन्य एजेंसी से कार्य लिया जाए जबकि यहां परकिसी अन्य सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं है जबकि पूर्व सैनिक द्वारा दोनों भवनों की सुरक्षा व्यवस्था वर्षों से की जा रही है इनकी सुरक्षा से सभी कर्मचारीध्अधिकारी संतुष्ट रहते हैं।
महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है यदि भूतपूर्व सैनिकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया तो महासंघ सुरक्षा को लेकर गेट बंदी करके आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री तथा विभाग के स्टेट ऑफिसर को भेजा गया है। बैठक के बाद भूतपूर्व सैनिकों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के लिए परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया गया।बैठक में राम कुमर धानुक, विजय श्रीवास्तव, आकिल सईद बब्लू,अमित खरे, उमंग निगम, अभिनव त्रिपाठी, जलीस खान, रघुराज सिंह, अभिनव त्रिपाठी, शफीक उर रहमान अंसारी, रामेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
Jawahar Bhavan Indira Bhavan
Lucknow
