Anjani Srivastava bjplucknow

Anjani Srivastava bjplucknow

Share

Anjani Kumar Srivastava
उपविजेता, लखनऊ पश्चिम,
171 विधानसभा, राजाजीपुरम

02/03/2024

हम सब के अभिभावक मार्गदर्शक प्रेरणास्रोत देश के यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय Rajnath Singh जी को लखनऊ लोकसभा से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




01/12/2023

राष्ट्र की सेवा में आजीवन समर्पित महान शिक्षाविद्, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के माध्यम से सामाजिक व शैक्षिक आधार पर पिछड़े वर्गों को पहचान दिलाने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, पत्रकार, तथा लेखक दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर जी (काका साहब कालेलकर) की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन !


24/11/2023

धर्म पालक, मानवीय सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाले और बलपूर्वक हिन्दुओं के धर्मांतरण का मजबूती से विरोध करने के कारण अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।


Photos from Anjani Srivastava bjplucknow's post 11/11/2023

राघव आवत हैं अवध आज। रिपु जीते, साधे देव-काज।।
प्रभु कुसल बंधु-सीता समेत। जस सकल देस आनंद देत।।
#शुभ_दीपावली

27/10/2023

वीर बन्दा सिंह बहादूर जी ने मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले ऐसे बहादुर योद्धा, महान सेनानायक वीर बन्दा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

11/09/2023

अपनी लेखनी में मानवीय संवेदनाओं को सुन्दर, मधुर व कोमल शब्दों में पिरोने वाली, हिंदी साहित्य की गौरव, ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से विख्यात, महान लेखिका पद्म विभूषण से सम्मानित महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

#लेखिका #महादेवी_वर्मा

11/09/2023

राष्ट्रहित व समाज के उत्थान के लिए एवं सामाजिक ताने-बाने को प्रगाढ़ करने में सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले प्रसिद्ध समाज-सुधारक, महान गाँधीवादी विचारक, भूदान एवं सर्वोदय आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

समाज के पिछड़े व गरीब वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में उनके योगदान और विचार को आने वाली पीढियां सदैव याद रखेंगी।

#आचार्य #विनोबा_भावे

11/09/2023

ऐतिहासिक 'शिकागो उद्बोधन' की 130वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं!

सनातन संस्कृति में विद्यमान जीवन मूल्यों व आदर्शों से पूरित स्वामी विवेकानंद जी का उद्बोधन भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए पाथेय है।


11/09/2023

अध्यात्म और चमत्कार के धनी, हनुमान जी के परम भक्त पूजनीय बाबा नीम करोली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

#बाबा_नीम_करोली

11/09/2023

'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के सरसंघचालक श्रद्धेय Mohan Bhagwat जी के नेतृत्व में करोड़ों स्वयंसेवक देश की सेवा में पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ क्रियाशील हैं।

आज उनके जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना है।

23/08/2023

तुलसी इस संसार में पाँच रतन हैं सार।
सत्संगति और हरिभजन दया धर्म उपकार।

भगवान श्री राम जी के जीवन पर आधारित काव्‍य ‘श्रीरामचरितमानस’ की रचना करने वाले भक्तिकाल के महान कवि एवं संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसी दास जी की जयंती पर उन्‍हें शत-शत नमन।

#श्रीरामचरितमानस

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


राजाजीपुरम
Lucknow