Jansatta Dal Loktantrik

Jansatta Dal Loktantrik

Share

Today there are many political parties but they are only doing politics of casteism and reservation.

08/04/2022

मेरे सम्मानित ग्राम प्रधान, बी.डी.सी. सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासद, मा. सांसद और मा. विधायक बंधुओं...

मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जन सुलभता के जो आयाम स्थापित किए हैं, वह सब आप पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग, प्रचंड समर्थन एवं आशीर्वाद से ही संभव हो सका है, इसके लिए मैं आजीवन आपका ऋणी रहूंगा।

प्रिय साथियों मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में आपकी ताकत के बल पर आपके साथ सदैव संघर्ष किया है, आपके मान-सम्मान स्वाभिमान एवं अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है, यदि भूलवश कभी कोई कमी रह गई होगी तो निश्चित रूप से उसे भी भविष्य में दूर कर लिया जाएगा।

आज फिर वह वक्त आ गया है, जब मुझे आपके प्यार, आशीर्वाद, सहयोग समर्थन की जरूरत आपके एक आशीर्वाद रूपी मत के रूप में है। आपके इस एक बहुमूल्य मत को, मैं अपने जीवन में ऋण के रूप में स्वीकार करूंगा और हरसंभव प्रयास रहेगा कि इस ऋण को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास व आपके मान-सम्मान की सदैव रक्षा करने के माध्यम से उतार दिया जाए।

इसलिए, आप सबसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि परम आदरणीय रघुराज प्रताप सिंह"राजा भइया" जी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व एवं जनसत्ता दल पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को दृष्टिगत रखते हुए, मुझे स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद, प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी के रूप में आने वाले 9 अप्रैल को अपना प्रथम वरीयता का मत क्रमांक-3 के सामने पाई [ | ] खींचकर प्रदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।

आपका अपना सेवक -
कुंवर अक्षय प्रताप सिंह
"गोपाल जी"
नि. एम.एल. सी. / पूर्व सांसद, प्रतापगढ़

जय प्रतापगढ़, जय भारत

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 31/03/2022

आज राजभवन बेंती (कुंडा) में प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न हिस्सों से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी ।

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 22/03/2022

आज राजभवन बेंती में जनपद के विभिन्न हिस्सों से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी ।

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 09/03/2022

अभी-अभी विधानसभा 2022 के चुनाव सम्पन्न हुए हैं और यहाँ कुंडा-बाबागंज में जनता की सेवा अनवरत जारी है। जहां तक बात है "सेवानीति" की तो मा. राजा भइया जी ने सदैव कहा है कि जनसुलभ राजनेता का चुनाव के पहले एवं चुनाव के बाद जनता के प्रति समान रूप से व्यवहार रहना चाहिए। यही असली संकल्प जनसेवा का है, जिसे सेवानीति के भाव से अनवरत जनसेवा करते रहना चाहिए। इसी सेवानीति के सूत्र को अपने कर्तव्यों में धारण कर आज राजभवन बेंती, कुंडा में देवतुल्य जनता की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी ।

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 08/03/2022

आज कुंडा नगर पंचायत में आयोजित केसरवानी समाज के विशाल भंडारे में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 07/03/2022

आज राजभवन बेंती (कुंडा) में आये कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिलने के उपरांत सांयकाल में भगवान बजरंग बली जी का आशीर्वाद लेकर माननीय श्री राजा भइया जी चित्रकूट व मैहर दर्शन हेतु प्रस्थान किए।

07/03/2022

जननायक

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 26/02/2022

आज लोधी समाज नें जन्सत्तादल लोकतान्त्रिक पार्टी को अपना समर्थन दिया ,श्री अवधेश लोधी नें अपने साथियों सहित जन्सत्तादल लोकतान्त्रिक पार्टी की सदस्यता ली तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला प्रधान महासचिव डॉ अनिल कुमार सिंह को समर्थन पत्र सौंपा इस दौरान कुँवर हर्षेन्द्र सिंह (छोटे राजा) चन्दापुर , गुड्डू मिश्रा प्रधान जामों तथा अन्य जन्सत्तादल के कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे |

Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 25/02/2022

आज आदरणीय रानी साहब राज भवन जामो द्वारा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी चौधरी नफीस अहमद के समर्थन में जामो ब्लाक के लालगंज में पूर्व प्रधान श्री राजाराम पासी श्री राम करण यादव द्वारा आयोजित जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित हुई और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पक्ष में आरी निशान (ई. वी. एम. मशीन में क्रम संख्या 5) पर वोट की अपील की ।


Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 24/02/2022

आज रानी साहब राजभवन जामो के साथ प्रधान जामो श्री गुड्डू मिश्रा, श्री द्वारिका नाथ द्विवेदी ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चौधरी नफीस अहमद के समर्थन में बहन शुशीला द्वारा उत्तरपाटी मुसाफिरखाना द्वारा आयोजित जन सम्पर्क अभियान में सम्मिलित हुई और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पक्ष में आरी निशान पर वोट की अपील की।


Photos from Jansatta Dal Loktantrik's post 24/02/2022

आज जनसत्ता दल 185 विधानसभा गौरीगंज अमेठी के प्रत्याशी चौधरी नफीस अहमद के पक्ष में रानी मधुरिमा सिंह जी ने जामों ब्लाक के अलीपुर गाँव में जाकर जनसत्ता दल के चुनाव चिन्ह आरी (ईवीएम मशीन में क्रमांक नं० 5) पर वोट देकर माननीय राजा भइया जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की इस दौरान प्रधान जामो श्री गुड्डू मिश्रा जी, श्री द्वारिका नाथ द्विवेदी जी ,श्री रंजीत मिश्रा ,श्री प्रदीप मिश्रा ,श्री अशोक पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में जनसत्ता दल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे |

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Jansatta Dal Loktantrik, 901, 9th Floor, C Block Bahukhandi, Mantri Awash
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 9am - 5pm