01/02/2026
Mr.Ghanshyam Samajsevak
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान परसौली माडरमऊ आलापुर अंबेडकरनगर :- अध्यक्ष
01/02/2026
23/12/2025
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान आला पुर अम्बेडकरनगर।।
🌾 किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌾
इस देश की मिट्टी की खुशबू में
किसान के पसीने की महक बसती है।जो खुद भूखा रहकर भी
दुनिया का पेट भरता है,वही सच्चा अन्नदाता—किसान है।
धूप, ठंड, बरसात और तूफ़ानों से लड़ते हुएजो हर दिन खेत उम्मीद बोता है,
वह सिर्फ फसल नहीं उगाता,वह देश का भविष्य सींचता है।
आज किसान दिवस देश के समस्त किसानों को
कोटि-कोटि नमन और दिल से शुभकामनाएँ।
🙏 हे अन्नदाता,आपका संघर्ष व्यर्थ न जाए,
आपका सम्मान सदैव बना रहे—यही प्रार्थना है।
🌱 जय जवान, जय किसान 🌱
।। अध्यक्ष, घनश्याम आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान।।
06/12/2025
✨ मानवता की जीत – एक उदाहरण अन्ना पुर से ✨
---------------------------------------
आज अन्ना पुर गांव के पास सड़क किनारे एक नील गाय सुबह से मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
सैकड़ों लोग गुज़रते रहे… कोई देखकर भी अनदेखा करता रहा।
लेकिन कहते हैं मानवता वहीं दिखाई देती है, जहां कोई देखने वाला नहीं होता।
इसी मानवता को निभाया
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम जी ने।
जब उनकी नज़र उस बेबस मृत प्राणी पर पड़ी, तो दिल ने कहा—
"जिसका कोई नहीं… उसका हम हैं।"
उन्होंने बिना देर किए प्रसाशन से संपर्क किया, कार्यकर्ताओं को बुलाया,
गड्ढा खुदवाया और पूरी श्रद्धा के साथ नील गाय का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया।
यह सिर्फ एक शव को दफनाना नहीं था,
यह पर्यावरण संरक्षण, जीवों के प्रति करुणा और मानवीय संवेदना का अद्भुत उदाहरण था।
ग्राम प्रधान अन्ना पुर का सहयोग भी सराहनीय रहा,
जिनके सहयोग से यह मानवता का कार्य सहजता से पूरा हो सका।
आज का यह दिन याद दिलाता है कि—
मानवता बड़ी पदवी या बड़े मंच से नहीं…
बल्कि दिल में बसाए गए करुणा के छोटे-छोटे कर्मों से चमकती है।
धन्यवाद उन सभी का जो समाज में संवेदनशीलता जिंदा रखे हुए हैं।
प्रकृति, पशु-पक्षी और पर्यावरण – सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं।
06/12/2025
🌸 नारी सम्मान – समाज का सम्मान 🌸
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, आलापुर, अंबेडकरनगर
विकास खंड–रामनगर
आज दिनांक 06/12/2025 को हमारी संस्था के जमीनी कार्यों की एक और प्रेरक कड़ी ग्राम सभा अन्नापुर (विकास खंड रामनगर) में जुड़ी।
ग्राम प्रहरी कंचन गोंड जी ने नारी सशक्तिकरण की मशाल को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य नारी – जागरूक नारी कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए।
एक-एक नेपकिन सिर्फ वस्तु नहीं था
यह महिलाओं की इज्जत,
उनके स्वास्थ्य,
और उनके आत्मविश्वास की सुरक्षा थी।
गांव की महिलाओं के चेहरे पर आई वह मुस्कान,
और आंखों में चमकती कृतज्ञता…
वहीं हमारी संस्था की असली कमाई है।
ग्राम वासियों ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण की,
जो समाज में बदलाव की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है।
हम उन सभी दानी सज्जनों के हृदय से आभारी हैं
जिनके आर्थिक सहयोग से यह पवित्र और आवश्यक अभियान सफल हो पाया।
आपकी एक-एक सहायता किसी बहन की तकलीफ़ कम करती है,
किसी बेटी को सुरक्षित भविष्य देती है।
संस्थान परिवार की ओर से आप सभी को हृदयपूर्ण आभार एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
आपका सहयोग ही हमारी ताकत है…
और हर बहन की मुस्कान हमारा लक्ष्य।
29/11/2025
🌸 मानवता की मिसाल – एक संवेदनशील पहल 🌸
दिनांक: 29/11/2025 | स्थान: ग्राम बौराव, आलापुर, अंबेडकरनगर | समय: दोपहर 12 बजे
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के बैनर तले ग्राम प्रहरी बिट्टन बर्मा जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार के विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायक और संवेदनशील जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने का सशक्त संदेश देना भी था।
कार्यक्रम में लगभग 75 महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण किया गया, ताकि वे स्वच्छता के महत्व को समझें, अपनाएँ और समाज में एक सकारात्मक बदलाव की अग्रदूत बनें।
✨ कार्यक्रम की विशेषताएँ:
💠 महिलाओं को मासिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में सरल और व्यवहारिक जानकारी दी गई।
💠 सुरक्षा, आत्मसम्मान और घरेलू रोजगार के अवसरों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन किया गया।
💠 स्वच्छता को अधिकार नहीं, आवश्यकता बताया गया – "स्वच्छ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव होती है" संदेश के साथ।
💠 रोजगार के छोटे-छोटे साधनों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।
"एक महिला सिर्फ घर नहीं संभालती, बल्कि समाज की सोच, आने वाली पीढ़ियों की दिशा और देश की दशा बदलने की ताकत रखती है। बस जरूरत है उसे सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और सम्मानजनक सहयोग की।"
आज का कार्यक्रम सिर्फ नेपकिन वितरण नहीं था, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की ओर बढ़ाया गया एक संवेदनशील कदम था।
आभार:
हम हृदय से धन्यवाद देते हैं ग्राम प्रहरी बिट्टन बर्मा जी, संस्थान के समर्पित सहयोगियों और सभी उन महिलाओं का, जिन्होंने सहभागिता करके इस अभियान को सार्थक बनाया।
09/11/2025
🌸 आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान का सातवां स्थापना दिवस 🌸
आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान ने मानवता, सेवा और समर्पण की भावना के साथ अपना सातवां स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा और संवेदना के साथ सम्पन्न किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा 50 दिव्यांग साथियों को कम्बल भेंट कर स्नेह व सम्मान का संदेश दिया गया।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता के उस दीपक का प्रतीक है जो हर वर्ष और अधिक उजाला फैलाता जा रहा है। ठंड के इस मौसम में जब कोई साथी ठिठुरन महसूस करता है, तब एक कम्बल केवल कपड़ा नहीं होता — वह किसी के जीवन में ममता की गर्माहट बन जाता है।
संस्थान के इस पुनीत कार्य ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी भेदभाव के ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाए।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगठन ने अपने सामाजिक दायित्व को प्रेम, करुणा और सहानुभूति के साथ निभाया।
हम सभी के लिए यह प्रेरणा है कि अगर हर इंसान थोड़ी सी जिम्मेदारी उठाए, तो किसी के जीवन से ठंड, भूख और अकेलापन मिट सकता है।
मानव सेवा ही सच्चा उत्सव है।
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान – “जहाँ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”
26/10/2025
मानवता का सबसे बड़ा धर्म — सेवा
दिनांक 26/10/2025 (रविवार) को एक बार फिर मानवता की
मिसाल पेश की गई।
*******************************************
*प्रमिला यादव, निवासी सिंहपुर गोहिला, अम्बेडकरनगर — सागर हॉस्पिटल, टांडा में भर्ती थीं।* डॉक्टरों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य सुधारने के लिए ब्लड की सख्त आवश्यकता है।
ऐसे नाजुक समय में जब कोई आगे नहीं बढ़ा, तब *नव्या ग्रीन* *फाउंडेशन के अध्यक्ष आदरणीय नीरज मौर्य जी और आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष आदरणीय घनश्याम जी ने* मानवता का फ़र्ज़ निभाते हुए *एक यूनिट ब्लड* की व्यवस्था की और जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई।
परिवार ने न सिर्फ़ दिल से आभार व्यक्त किया बल्कि संस्थान की सदस्यता ग्रहण कर समाजसेवा की इस पावन यात्रा का हिस्सा भी बने।
*यह कार्य केवल रक्तदान नहीं, बल्कि जीवनदान है —*
क्योंकि किसी की साँसों को बचाना ही इंसानियत की सबसे बड़ी पूजा है।
दिल को छू लेने वाला संदेश:
“रक्त का हर एक कतरा किसी की जिंदगी की आखिरी उम्मीद हो सकता है…
आइए, जब भी मौका मिले — किसी के जीवन में रोशनी बनें।”
#मानवता_की_मिसाल #रक्तदान_महादान #सेवा_ही_सच्चा_धर्म #जीवन_दान
23/10/2025
🩸सेवा ही सर्वोपरि है — मानवता की एक मिसाल🩸
संस्थान का जमीनी स्तर पर कार्य।।
********************************************
आज दिनांक 23/10/025 वृहस्पतिवार जब ज़िंदगी और मौत के बीच की डोर प्लेटलेट्स पर टिकी थी, तब नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नीरज मौर्य और आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री घनश्याम ने “सेवा ही सर्वोपरि है” की भावना को चरितार्थ करते हुए एक बार फिर मानवता का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत किया।
नाम अनुरुपा, ग्राम,भोजपुर पोस्ट,न्योरी निवासी एक मरीज जो कि राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, अंबेडकरनगर में भर्ती है, को प्लेटलेट्स की अति आवश्यकता थी। परिवार बेबस और परेशान था — अस्पताल की गलियों में एक उम्मीद की तलाश में था।
ऐसे कठिन क्षणों में संस्थान के प्रतिनिधियों ने बिना किसी स्वार्थ के आगे बढ़कर 2 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए, जिससे मरीज का जीवन बच सका।
परिवार की आंखों में आभार के आँसू थे और उन्होंने भावनाओं से भरे शब्दों में कहा —
आज हमने इंसानियत को जीते हुए देखा, भगवान के बाद अगर किसी ने हमारा साथ दिया, तो वो है आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान और नव्या ग्रीन फाउंडेशन।”
परिवार ने संस्थान की निस्वार्थ भावना से प्रभावित होकर संस्थान की सदस्यता ग्रहण की, ताकि वे भी आगे चलकर किसी और की जान बचाने का माध्यम बन सकें।
यह घटना सिर्फ एक सेवा नहीं — बल्कि एक प्रेरणा है कि जब इंसानियत जागती है, तो चमत्कार होता है।
हर उस व्यक्ति को सोचना चाहिए कि अगर हम सब थोड़ा-थोड़ा योगदान दें, तो समाज में कोई भी परिवार “मदद की तलाश में बेबस” नहीं रहेगा।
🌿 नव्या ग्रीन फाउंडेशन रामनगर
🤝 आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान
📍 माडर मऊ, आल पुर
#सेवा_ही_सर्वोपरि_है
#मानवता_की_मिसाल
#आदर्श_मानव_समाज_सेवा_संस्थान
#नव्या_ग्रीन_फाउंडेशन
#जीवन_बचाओ_अभियान
#अंबेडकरनगर_की_शान
#रक्तदान_महादान
#घनश्याम_का_संघर्ष
#नीरज_मौर्य_का_समर्पण
#सेवा_का_उत्सव
18/10/2025
धनतेरस पर ग्राम प्रहरी साथियों को मानदेय व सम्मानित किया गया
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान द्वारा प्रेरक आयोजन
***********************************************
जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील आलापुर क्षेत्रांतर्गत धनतेरस के पावन अवसर पर आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान माडर मऊ आलापुर, अंबेडकरनगर के तत्वावधान में संस्था के मुख्य कार्यालय परसौली माडर मऊ, ब्लॉक रामनगर के द्वारा गणेश आई.टी.आई. शिक्षण संस्थान, आरोपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में एन.जी.ओ. लाभ कार्ड प्रोजेक्ट में कार्यरत सैकड़ों ग्राम प्रहरी साथियों को मानदेय एवं मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की सचिव कुमारी पूनम ने की तथा संचालन कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने किया।
इस अवसर पर नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य, सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिव्यांग राकेश मौर्य, महारानी दुर्गावती सेवा धर्मा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामू गोंड, अमृत कुमार वरिष्ठ समाजसेवी सदस्य बिट्टन बर्मा, गीता देवी, संगीता, कुसुम, कंचन गोंड, विकास निषाद, सरोजा देवी, कृष्ण मालती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सचिव कुमारी पूनम ने अपने संबोधन में कहा कि —
“ग्राम प्रहरी साथी ही संस्थान की असली शक्ति हैं, जो गाँव-गाँव तक समाज सेवा की भावना को पहुंचा रहे हैं और मानवता का संदेश दे रहे हैं।”
कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
संस्थान की ओर से विशेष धन्यवाद
प्रिय दानदाता साथियों का, जिनके द्वारा किया गया सहयोग और दान — दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों की सेवा में लगाया गया है।
आपका प्रत्येक सहयोग किसी न किसी ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान बनकर पहुंच रहा है। 💫
(प्रेषक : आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, माडर मऊ आलापुर, अंबेडकरनगर)
16/10/2025
🌿 संस्थान का बढ़ता कारवां – मानवता के साथ, स्वास्थ्य की ओर कदम 🌿
आज दिनांक 16/10/2025, समय 12 बजे से 2 बजे तक, स्थान ग्राम सभा बौरांव, पंचायत भवन, आलापुर, अंबेडकरनगर में
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के बैनर तले एक प्रेरणादायक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश मौर्य जी द्वारा किया गया तथा मुख्य वक्ता रहे रामू गोंड (ब्लॉक प्रहरी रामनगर) और ग्राम प्रधान जी।
इस अवसर पर ग्राम प्रहरी बिट्टन बर्मा जी के नेतृत्व में महिलाओं — मालती, गीता, कुसुम, संगीता, पूनम बर्मा, अमरावती, सपना, सविता सैकड़ों लोगों— ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्य चर्चा “एनजीओ लाभ कार्ड योजना” पर केंद्रित रही —
जिससे ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही सशक्त भारत की नींव है, और यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो।”
🙏 संस्थान परिवार का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं,
बल्कि हर घर तक सेवा, जागरूकता और स्वाभिमान का संदेश पहुँचाना है।
यह कारवां समाज के सहयोग से आगे बढ़ रहा है —
मानवता की राह पर, निःस्वार्थ सेवा के साथ।
सहयोगी संस्थान —
✨ उत्कर्ष महिला कल्याण सेवा संस्थान
✨ नव्या ग्रीन फाउंडेशन
✨ महारानी दुर्गावती सेवा धर्मा ट्रस्ट
✨ सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान
✨ स्वच्छ ग्रीन फाउंडेशन
✨ यूनीवर्सल ट्रस्ट ऑफ इंडिया
💚 साथ चलें, एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें 💚
10/10/2025
🌿 स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन – जागरूक बनें, स्वस्थ रहें 🌿
आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान का जमीनी स्तर पर कार्य संस्थान का उद्देश्य हर चेहरे पर मुस्कान
---------------------------------------------------------------------------
आज दिनांक 10/10/2025 को ग्राम सभा हथिना राज, आलापुर, अंबेडकरनगर में समय शाम 4 बजे, संस्थान के ब्लॉक प्रहरी श्री रामू गोंड के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान की सचिव कुमारी पूनम एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से ग्रामवासियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन शैली में सुधार के महत्व को समझाया।
ग्राम प्रहरी रामू गोंड जी ने उपस्थित लोगों को एन.जी.ओ. लाभ कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताया — किस तरह यह कार्ड ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार में सहयोग करता है।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों की उत्साहजनक भागीदारी रही, लगभग 50 लोगों ने वहीं पर लाभ कार्ड बनवाया और संस्थान की सदस्यता ग्रहण की।
💖 यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का एक जीवंत उदाहरण था — जहाँ हर मुस्कान में “आशा” झलकी और हर हाथ में “परिवर्तन” की शक्ति दिखाई दी।✨
“जब हर घर स्वस्थ होगा, तभी हर गांव समृद्ध होगा।” ✨
🌱
सहयोगी संस्थान
****************
उत्कर्ष महिला कल्याण सेवा संस्थान
नव्या ग्रीन फाउंडेशन
महा रानी दुर्गावती सेवा धर्मा ट्रस्ट
सक्षम दिव्यांग सेवा संस्थान
स्वच्छ ग्रीन फाउंडेशन
यूनीवर्सल ट्रस्ट ऑफ इंडिया
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Lucknow
224147
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
