Dr. Chandra Bhushan Tripathi IAS

Dr. Chandra Bhushan Tripathi IAS

Share

Managing Director P. C. F.

Photos from Dr. Chandra Bhushan Tripathi IAS's post 25/12/2025

आज अयोध्या भ्रमण के समय श्री के के मिश्र वरिष्ठ पत्रकार के साथ संस्कृत के विद्वानों तथा अनुरागियों श्री सीताराम गोस्वामी संस्थापक, श्री रणंजय प्रताप गोस्वामी गोस्वामी दुखी बाबा संस्कृत महाविद्यालय आगागंज टिकरी अयोध्या, श्री विजय कुमार द्विवेदी अध्यापक श्री रघुवर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वर्गद्वार अयोध्या, श्री दिनेश त्रिपाठी प्रधानाचार्य श्री अनादि ब्रह्म संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशर्फी भवन अयोध्या, श्री वरुण त्रिपाठी अध्यापक डेडराज बीजराज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अयोध्या, श्री घनश्याम तिवारी अध्यापक श्री गायत्री ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वशिष्ट कुंड अयोध्या, श्री उदय नारायण तिवारी सेवानिवृत शिक्षक/प्रधानाचार्य राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज अयोध्या तथा डॉ० रामानंद शुक्ल प्रधानाचार्य डेडराज बीजराज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाघाट अयोध्या से आत्मिक भेंट हुई। संस्कृत भाषा और उसके प्रचार प्रसार के लिए अयोध्या जनपद में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर चर्चा हुई और संस्कृत भाषा तथा इसमें समाहित विषयों का प्रचार प्रसार नई पीढ़ी के मध्य करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चिंतन किया गया। डॉ० रामानंद शुक्ल जी, जो एक सहृदय कवि भी हैं, ने अपनी आठ पुस्तकों का संग्रह भी मुझे भेंट किया।

Photos from Dr. Chandra Bhushan Tripathi IAS's post 25/12/2025

आज अयोध्या जनपद भ्रमण के समय क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ श्री विजय कुशवाहा के साथ कोटसराय बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति पर चल रहे पी सी एफ के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, अभिलेखों को देखा,स्टॉक का निरीक्षण किया और शीघ्र धान डिलीवरी के निर्देश दिए। RM कार्यालय अयोध्या में ARCS अयोध्या श्री राज कुमार शुक्ला, RM PCF अयोध्या तथा अन्य सभी संबंधित के साथ किसानों को समितियों के माध्यम से पर्याप्त खाद की उपलब्धता कराने के विषय पर बैठक कर चर्चा की गई ।

Photos from Dr. Chandra Bhushan Tripathi IAS's post 16/11/2024

विकासार्थ विद्यार्थी ( SFD), लखनऊ महानगर तथा वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "Chrysalis of Change: Youth in action for a sustainable and balanced world" विषयक दो दिवसीय मॉडल COY 2024 के समापन सत्र में श्री सिद्धार्थ वर्मा, मंडल रेल परिचालन प्रबंधक लखनऊ, श्री अंशुल विद्यार्थी, प्रांत संगठन मंत्री ABVP अवध प्रांत, प्रोo बीना राय, महानगर उपाध्यक्ष ABVP, डॉo इंद्रेश शुक्ला, प्रांत SFD प्रमुख आदि के साथ प्रतिभाग किया। SFD छात्रों का एक राष्ट्रीय संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर के संरक्षण के सिद्धांत पर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए सतत क्रियाशील है। संपूर्ण राष्ट्र के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने और स्वयं से पर्यावरणविद बनने की चेतना जागृत करने में इस संगठन का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।

22/12/2023

"गीता सुगीता कर्तव्या किमन्यै: शास्त्रविस्तरै:।
या स्वयं पद्मनाभस्य मुखपद्माद्विनि:सृता"।।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Photos from Dr. Chandra Bhushan Tripathi IAS's post 05/09/2023

गौ, रुद्राक्ष, माता यमुना, चौरादेवी तथा विद्वान् ब्राह्मण का आशीष लेकर और हमीरपुर की पावन भूमि को प्रणाम कर जनपद हमीरपुर की सुखद स्मृतियों के साथ लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। हमीरपुर के सभी आबालवृद्ध नारीनर को उनके मृदुल व्यवहार और अप्रतिम सहयोग के लिए हृदय से कोटिश: धन्यवाद।

Photos from District Magistrate Hamirpur up's post 05/09/2023

प्रणाम हमीरपुर।

Photos from District Magistrate Hamirpur up's post 03/09/2023
Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Lucknow

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 2pm