03/06/2026
The future of tech is being built in Uttar Pradesh.
From AI and robotics to GCCs and R&D hubs, UP is creating a powerful digital ecosystem for businesses ready to innovate and grow.
Opportunity is expanding. Infrastructure is ready.
Now’s the time to build in Uttar Pradesh.
03/06/2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द होने की संभावना है, जिससे राज्य के दो प्रमुख आर्थिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। लगभग 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में 42 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड सेक्शन सम्मिलित है, जो यात्रा को अधिक तेज, सुगम और सुरक्षित बनाएगा। इसके साथ ही बाराबंकी-बहराइच हाईवे के चौड़ीकरण तथा कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना का भी शिलान्यास प्रस्तावित है। ये परियोजनाएं क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने, व्यापार एवं लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने और उत्तर प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
अधिक जानकारी हेतु संलग्न खबर पढ़ें।
03/06/2026
Uttar Pradesh has emerged as India’s fastest-growing rooftop solar market under the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana, recording the highest number of new installations in May 2026. The state added 64,742 rooftop solar systems during the month, accounting for over 20% of the country’s total monthly installations. Lucknow became the first district in India to cross the one lakh rooftop solar installation mark, with 1,02,603 cumulative installations. The achievement reflects Uttar Pradesh’s accelerating transition towards clean energy and its growing leadership in rooftop solar adoption.
For more details, read the attached news article.
03/06/2026
वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश ने पहली बार ₹2 लाख करोड़ का निर्यात आंकड़ा पार करते हुए ₹2,01,241 करोड़ मूल्य का निर्यात दर्ज किया है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, जर्मनी और नेपाल सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में राज्य से विभिन्न उत्पादों का निर्यात किया गया। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश देश का पाँचवाँ सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। गौतमबुद्ध नगर ₹97,703 करोड़ के निर्यात के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहा। इलेक्ट्रिकल मशीनरी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी और फुटवियर राज्य के प्रमुख निर्यात उत्पादों में सम्मिलित रहे। देश के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 5.2 प्रतिशत रही।
अधिक जानकारी हेतु संलग्न खबर पढ़ें।
02/06/2026
Green energy is shaping a stronger, future-ready Uttar Pradesh. 🌱⚡
With 4000+ MW solar capacity already installed, Uttar Pradesh is accelerating its clean energy transition and creating new opportunities for sustainable industrial growth.
Backed by strong infrastructure and investor-focused policies, the state is powering a greener economy and enabling businesses to grow with confidence.
02/06/2026
बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) मास्टर प्लान-2045 के अंतर्गत प्रस्तावित ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल सिटी परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लगभग 253 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विकसित होने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना झांसी तहसील के 33 ग्रामीण क्षेत्रों को समाहित करेगी। यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन तथा आधुनिक अवस्थापना विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुंदेलखंड को वैश्विक विनिर्माण मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार सुनिश्चित करेगी।
अधिक जानकारी हेतु संलग्न खबर पढ़ें।
02/06/2026
Uttar Pradesh has earned national recognition with its selection for the prestigious PM Surya Ghar Excellence Award for outstanding implementation of the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana. The state will be honoured in New Delhi under both the “Two Years of Scheme” and “Month of Solar Campaign (May 2026)” categories. This achievement reflects the collective efforts of the state government, Eenergy Department, UPNEDA, discoms and field officials in advancing rooftop solar adoption. The recognition underscores Uttar Pradesh’s commitment to clean energy, sustainable development and India’s renewable energy vision.
For more details, read the attached news article.
02/06/2026
In a significant boost to industrial development in Bundelkhand, Uttar Pradesh, the proposed Greenfield Industrial City in Jhansi has received environmental clearance from the Government of India. The Ministry of Environment, Forest and Climate Change has granted final approval to the Bundelkhand Industrial Development Authority (BIDA) Master Plan-2045, paving the way for the development of a world-class industrial township spanning over 253 sq. km (62,599 acres). This landmark approval is expected to accelerate industrialisation, attract large-scale investments, generate employment opportunities and strengthen Jhansi’s position as a key industrial and economic growth hub in Uttar Pradesh.
For more details, read the attached news article.
02/06/2026
उत्तर प्रदेश सरकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 को अब तक का सबसे भव्य एवं कारोबारी दृष्टि से सर्वाधिक प्रभावशाली आयोजन बनाने की दिशा में कार्यरत है। आगामी 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों, औद्योगिक प्रगति एवं निर्यात क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। इस वर्ष 80 से अधिक देशों के 550 विदेशी खरीदारों तथा 45,000 से अधिक बी2बी खरीदारों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही, ओडीओसी पहल के अंतर्गत प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को भी वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी।
अधिक जानकारी हेतु संलग्न खबर पढ़ें।
02/06/2026
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 को इस वर्ष और अधिक भव्य, नवाचारी एवं प्रभावशाली स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। मुख्य सचिव, श्री एस.पी. गोयल ने निर्देश दिए हैं कि आयोजन में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, पारंपरिक कलाओं, लोक कला एवं लोक परंपराओं का आकर्षक प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, “वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ODOC)” पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विशिष्ट, ऐतिहासिक एवं पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित करने हेतु विशेष स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जिससे देश-विदेश के आगंतुकों को उत्तर प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराया जा सके।
अधिक जानकारी हेतु संलग्न खबर पढ़ें।