19/07/2026
आप सभी के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद से मुझे खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मैं इस दायित्व को सम्मान नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सपनों और भविष्य की जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करता हूँ।
इस अवसर पर मैं नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। विशेष रूप से श्री भूपेंद्र सिंह जी को सचिव, श्री शिवानंद नायक जी को कोषाध्यक्ष, श्री ललित कुमार जायसवाल जी को चेयरमैन तथा श्री रविकांत मिश्रा जी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूं।