पुलिस सेवक है

पुलिस सेवक है

Share

नाम मे ही कर्म समायोजित है। आम जनमानस के हृदय में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच को जागृत करना।

03/04/2026

रामपुर के SP विद्यासागर मिश्र का दूसरे जनपद के लिए तबादला हो गया। विदाई का वह पल बेहद भावुक रहा—न SP अपने आंसू रोक पाए, न ही उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी। हर आंख नम थी, हर दिल भारी।

ये सिर्फ एक अफसर की विदाई नहीं थी, बल्कि उस इंसान को विदा करना था, जिसने अपने व्यवहार, नेतृत्व और अपनापन से सबके दिलों में खास जगह बनाई। ऐसी सच्ची और दिल को छू लेने वाली विदाई बहुत कम देखने को मिलती है।

Photos from पुलिस सेवक है's post 26/03/2026

💐पदोन्नति एवं सम्मान समारोह💐
37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर
श्रीमती तनु उपाध्याय (सहायक सेनानायक प्रथम) का 'अपर पुलिस अधीक्षक' पद पर पदोन्नति एवं अलंकरण समारोह।
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 22 मार्च 2026 को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के प्रांगण में।
💐पदोन्नति एवं अलंकरण(Piping Ceremony)
सेनानायक महोदय श्री बी.बी. चौरसिया (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति में संस्थान की सहायक सेनानायक प्रथम, श्रीमती तनु उपाध्याय (DySP) को पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। सेनानायक महोदय द्वारा पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर 'अशोक स्तंभ' लगाकर उन्हें नए पद की गरिमा से अलंकृत किया गया।
💐कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक
वर्दी पर लगा यह 'अशोक स्तंभ' न केवल महोदया की व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि उनके द्वारा विभाग के प्रति विगत वर्षों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का भी प्रमाण है।




18/03/2026

सहारनपुर । आज दिनांक 16.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षी पद से आउट आफ टर्न उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर उनके कंधों पर प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रोन्नत खिलाड़ी —
🔹 श्री मानवेन्द्र चौधरी – 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता (2024), 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल – स्वर्ण पदक
🔹 श्रीमती मनीषा पाल – 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता (2023), 50 मीटर पिस्टल – स्वर्ण पदक

इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस एवं जनपद सहारनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।





Photos from पुलिस सेवक है's post 17/03/2026

मेरठ । आज दिनांक 17.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय व SP सिटी मेरठ द्वारा स्पोर्टस कोटे के तहत पदोन्नत हुए आरक्षी से निरीक्षक गौरव शर्मा एवं आरक्षी से उ0नि0 आशीष कुमार के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गयीं।

26/01/2026

#गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026

25/01/2026

मतदाता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह पर समस्त थाना अधिकारी/ कर्मचारीगण व राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ मतदाता दिवस पर शपथ ली गई।

10/01/2026

15 Successful Year Completion Celebration UPPolice 11 Batch 2011

06/01/2026

राजस्थान के कोटा में एक परिवार खाटू श्याम जी दर्शन करने गया हुआ था । मौक़ा पा कर एक चोर घर में घुस गया । एक चोर एग्जॉस्ट के छेद में फंसा रह गया। जब परिवार लौटा दर्शन करके वापस लौटा तब घर का नज़ारा देखकर तुरंत पुलिस बुलाई, तब जाकर पुलिस ने चोर को एग्जॉस्ट के छेद से बाहर निकाला ।

घर से कहीं बाहर जाते समय घर की देखरेख के लिए घर पर किसी को जरूर छोड़े । सावधानी और समझदारी ही बचाव है।

03/01/2026
02/01/2026

#रायबरेली में अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाले तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को नए साल में बड़ी सौगात— IPS से SSP प्रमोशन

बहुत बहुत शुभकामनाएं रायबरेली #एसपी Yashveer Singh सर 💐💐💐

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Lucknow