National Ayush Mission Uttar Pradesh
National Ayush Mission Uttar Pradesh is an initiative taken by the Ministry of AYUSH with Uttar Pradesh Government, under the National AYUSH Mission.
04/06/2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 🧘♂️
आज दिनांक 04 जून 2026 को योग वेलनेस सेंटर, स्वामी विवेकानंद स्मारक, भेलूपुर, वाराणसी द्वारा 11वीं एनडीआरएफ बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
इस योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 120 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा आपदा प्रबंधन में कार्यरत कर्मियों की कार्यक्षमता एवं एकाग्रता को बढ़ावा देना रहा।
"योग करें, स्वस्थ रहें – योग से ही निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।"
04/06/2026
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित 🧘♂️
📍 वंदन गार्डन, कचहरी रोड, लखीमपुर खीरी
📅 04 जून 2026
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लखीमपुर खीरी में विशेष योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, युवाओं, बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रेरणास्रोत, सदस्य विधान परिषद (लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र) इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है।" उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "योग युक्त, रोग मुक्त भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
🌿 आइए, 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग को जन-आंदोलन बनाएं।
03/06/2026
उम्र सिर्फ एक संख्या है जब आपके साथ योग का सुरक्षा कवच हो। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम Yoga for Healthy Ageing हमें याद दिलाती है कि जीवन के हर पड़ाव पर सेहतमंद और ऊर्जावान कैसे रहा जाए। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है, योग शून्य बजट में स्वास्थ्य का अचूक आश्वासन है। आइए, इस मुहिम का हिस्सा बनें और आज से ही अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर एक स्वस्थ और दीर्घायु भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। अब केवल 18 दिन शेष हैं...
01/06/2026
योग: स्वस्थ और लंबी उम्र का आधार!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "Yoga For Healthy Ageing" हमें सिखाती है कि उम्र के हर पड़ाव पर शरीर को फिट और मन को शांत कैसे रखा जाए। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है, योग से मिलने वाली शांति हमें जीवन की हर चुनौती का सामना दृढ़ता से करने की शक्ति देती है। आइए, आज ही से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ-खुशहाल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
30/05/2026
वसुधैव कुटुम्बकम: योग से जुड़ेगा विश्व !
भौगोलिक सीमाओं और हर भेद से परे, योग ने पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोकर हमारे ऋषियों के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के भाव को सच कर दिखाया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के इस countdown में आइए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के इस संदेश से जुड़ें। इस वर्ष 'Yoga for Healthy Ageing' के संकल्प के साथ योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ और एकजुट भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए अब सिर्फ 22 दिन शेष हैं!
29/05/2026
"योग केवल जीवनशैली नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक कल्याण बनाए रखने का एक प्रभावी माध्यम भी है।"
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आगमन में अब केवल 23 दिन शेष हैं! इस वर्ष की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) के साथ जुड़ें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करें।
आज ही से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, खुशहाल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
28/05/2026
This International Day of Yoga is dedicated to 'Yoga for Healthy Ageing'.
Let's embrace the inspiring words of Hon'ble PM Shri Narendra Modi and make Yoga a daily habit for a stronger, more resilient society at every stage of life.
24 Days to go! How are you preparing for IDY 2026?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
02 Nabiullah Road, Near City Station
Lucknow
Opening Hours
| Monday | 9:30am - 6pm |
| Tuesday | 9:30am - 6pm |
| Wednesday | 9:30am - 6pm |
| Thursday | 9:30am - 6pm |
| Friday | 9:30am - 6pm |
