Roti Kapda Foundation
we r doing a social welfare work for d poor peoples who r below d poverty line n begging on d roadside..we r collecting chothes and foods for dem..
18/04/2026
आज ट्रामा सेंटर पर अन्नपूर्णा सेवा
नर सेवा नारायण सेवा
16/04/2026
16/04/2026
मदद के लिए पहुंचा रोटी कपड़ा फाउंडेशन
विकास नगर की झोपड़पट्टी में कल लगी भीषण आग के बाद आज रोटी कपड़ा फाउंडेशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद की| फाउंडेशन की टीम ने पीड़ित परिवारों के बीच समोसे, बिस्कुट, फ्रूटी ,पानी का वितरण किया | छोटे बच्चों को नए कपड़े पहनाए गए जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी| इस अवसर पर रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, अजय मेहरोत्रा उपस्थित थे...
30/03/2026
केसरी हिंदू युवा वाहिनी द्वारा रोटी कपड़ा फाउंडेशन का सम्मान
20/02/2026
संयुक्त परिवार सम्मान की कड़ी में रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने चौपटिया स्थित अश्वनी मेहरोत्रा के परिवार को सम्मानित किया
एक रहे साथ रहे
"लखनऊ के संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया गया सम्मानित
महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश - "संयुक्त परिवार "
"
रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि पर ओम नमः शिवाय की गूंज के साथ "संयुक्त परिवार संदेश के रूप में मनाया गया ।
लखनऊ कानपुर के 6 संयुक्त परिवार यह सदस्यों को सम्मानित किया गया..एकल परिवार के कारण ही हर व्यक्ति अवसाद में है बच्चे आत्महत्याएँ कर रहे हैं. पहले संयुक्त परिवार हर सुख दुख में साथ रहते थे
14 ,15 और 16 फरवरी को संयुक्त रूप से चले इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश आनंद, सचिव रिद्धि किशोर गौड़, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल उपाध्यक्ष आकांक्षा आनंद , अजय मेहरोत्रा,शिप्रा अग्रवाल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया....
गोमती नगर स्थित श्री जयकरण सिंह भदोरिया जी जिसमें ज्येष्ठ पुत्र पंकज सिंह व दो पुत्र- पुत्रवधू के साथ 15 सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार का बंधन निभा रहे हैं..
कानपुर में स्व0 पंडित ताराचंद पांडे जी के चार पुत्र जिसमें जेष्ठ पुत्र पंडित विजय पंडित जी हैं अपने अन्य तीनों भाइयों के लगभग 70 पारिवारिक सदस्यों के साथ कैंट में निवास कर रहे हैं... लखनऊ विकास नगर में श्रीमती प्रेमा शर्मा जी अपने चार पुत्र- पुत्रवधू के 15 सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार का संदेश दे रही है.. वहीं चौपटिया में स्व0 बृज बिहारी मेहरोत्रा जी के दोनों पुत्र अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ एक ही स्थान में भोजन बनाकर संयुक्त परिवार का धर्म निभा रहे हैं...
चौक स्थित फूल वाली गली में श्रीमती शशि बाला धवन जी अपने तीन विवाहित पुत्रों एवं परिवार के 12 सदस्यों के साथ संयुक्त परिवार का संदेश दे रही है...
गोमती नगर स्थित संजय श्रीवास्तव अपने तीन भाइयों और परिवार के 13 सदस्यों के साथ हर दुख सुख में एक साथ खड़े हैं..
फाउंडेशन ने इन सब परिवारों का सम्मान कर पुरानी सनातन व्यवस्था का एक संदेश देने का प्रयास किया है...
शिवजी, जिनका वाहन नंदी है, गले मे सर्प है, और पुत्र गणेश हैं जिनका वाहन मूषक है। दूसरे पुत्र कार्तिकेय हैं, जिनका वाहन मोर है।
इन सब बातों में चिंतन का विषय यह है कि नंदी,मूषक, सर्प और मोर एक साथ नहीं रह सकते फिर भी शिव दरबार मे हम इनके एक साथ दर्शन करते है।
जहां इतनी विषमता के बाद भी शिव-परिवार एक साथ रहने का संदेश देता है, पर आज के समय मे थोड़े से मन मुटाव, स्वार्थ, अहंकार और ग़लत सलाह के कारण हम अपने ही परिवार से दूरी बना लेते है।
आइए आज महाशिवरात्रि पर एक महा-संकल्प लें की किसी भी परिस्थिति में मैं अपने परिवार से दूरी नहीं बनाऊंगा।
तुझ में नारायण, मुझ मे नारायण संदेश को शिरोधार्य कर अपने रिश्तों को और परिवार को सवारने की प्रतिज्ञा करें। इस दृढ़ संकल्प के लिए महाशिवरात्रि से अधिक उत्तम और कोई त्यौहार नहीं हो सकता अपने परिवार के साथ इस महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की पूजा के साथ यह संकल्प आत्मसात करेंl
सामान्यतः हर त्योहार कुछ ना कुछ संदेश देता है जिससे समाज में वासुदेव कुटुंबकम् की भावना जाग्रत की जा सकती है।
महा शिव रात्रि को शिव साधना आराधना के साथ संयुक्त परिवार का संदेश रोटी कपड़ा फाउंडेशन के माध्यम से दिया
रोटी कपड़ा फाउंडेशन
94154 24703.
9415543731
9415508031
महाशिवरात्रि पर्व पर संयुक्त परिवारों को फाउंडेशन करेगी सम्मानित
29/06/2025
आज विश्व कैंसर दिवस के दिन वर्षा फाउंडेशन द्वारा, जो की विगत कई वर्षों से कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहे नन्हें मुन्नों के इलाज़ के लिए प्रयासरत है, केजीएमयू के अब्दुल कलाम हॉल में अपना वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो बच्चे कैंसर की जंग जीत कर आगे बढ़ चुके हैं और अपने आने वाले जीवन में प्रवेश कर चुके हैं उन सबको हमारा बहुत-बहुत आशीर्वाद ।मैं वर्षा फाउंडेशन के फाउंडर श्री अरविंद जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उस मंच पर हमारे फाउंडेशन को इतना मान और सम्मान दिया।🙏🙏
05/06/2025
वृक्ष भंडारे का आयोजन
251 पेड़ वितरित किए गए
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर वृक्ष भंडारे का आयोजन किया. इस अवसर पर समिति ने 251 पेड़ों का वितरण किया इसमें प्रमुख रूप से मीठी नीम, नीम, तुलसी, कदंब,कनेर, सहजन,पीपल, अनार के पेड़ थे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश आनंद, रिद्धि किशोर गौड़ ,आशीष अग्रवाल, अलकेश सोती, प्रमित सिंह, आकांक्षा आनंद, हेमा पांडे, ज्योति सिंह, अजय मेहरोत्रा आदि उपस्थित थे...लोगों को संकल्प दिलाया गया
सब लोग पेड़ लगाए , लखनऊ का पर्यावरण स्वच्छ बनाएं ...
रोटी कपड़ा फाउंडेशन का 11 वाँ स्थापना दिवस, आप सब का आभार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Chowk
Lucknow
226003
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
| Sunday | 9am - 5pm |
