Waqf Welfare Forum

Call Directions Website Contact the organization

Waqf Welfare Forum Central Waqf Council is a statutory body under the administrative control of the Ministry of Minority

11/06/2026

दिल्ली में वक्फ वेलफेयर फोरम की राष्ट्रीय कोर कमेटी की अहम बैठक और UMEED पोर्टल पर वक्फ रजिस्ट्रेशन की समीक्षा।

बैठक में अहम फैसला, मजीद वक्फ संपत्तियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए अदालत जाने की तैयारी।
नई दिल्ली, 11 जून 2026 — वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और डिजिटल रजिस्ट्रेशन को गति देने के उद्देश्य से वक्फ वेलफेयर फोरम की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन फोरम के सेक्रेटरी, जनाब एम.एन.ए. चौधरी, (पूर्व कमिश्नर) की ओर से किया गया।
इसकी अध्यक्षता पटना हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जनाब इक़बाल अहमद अंसारी साहब ने की।
बैठक में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में UMEED पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जनाब जावेद अहमद ने कमेटी के समक्ष प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जनाब इक़बाल अहमद अंसारी
“सीमित समय और संसाधनों में जिस लगन और तत्परता से टीम ने काम किया है, वह वक्फ संपत्तियों के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। फोरम के सदस्यों ने चुनौतीपूर्ण समय में जो मेहनत की है, वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।”
जनाब एम.एन.ए. चौधरी
“हमारा मकसद साफ है - एक भी वक्फ जायदाद UMEED पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से बाकी न रहे। इसके लिए हम हर कानूनी और प्रशासनिक विकल्प का उपयोग करेंगे।”
दीगर मौअजिज मेंबरान ने अपने सलाह और मजिद हिमायत का अहद किया।

बैठक में लिए गए अहम फैसले :*
1.मोहलत के लिए कानूनी कोशिश*: उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के काफी तादाद में ऐसी वक्फ संपत्तियां हैं जिनका UMEED पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। इनके लिए माननीय न्यायालय से अतिरिक्त समय प्राप्त करने हेतु विधिक प्रयास किए जाएंगे।
2. कानूनी एवं एडमिनिस्ट्रेटिव पैरवी निरंतर
पोर्टल पर रिजेक्ट हुई वक्फ संपत्तियों के तहफूज, पॉलिसी मामले तथा नई रजिस्ट्रेशन के मामलों को पुनः दर्ज कराने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पैरवी लगातार जारी रखी जाएगी।
समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी के कन्वीनर डॉ. अनीस अंसारी पूर्व IAS , डॉ. तारिक़ सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जनाब ज़फ़र फ़ारूक़ी, जनाब शाहिद अहमद, जनाब कमल अख्तर , विधायक, पूर्व विधायक जनाब रिहान नईम एवं जनाब अमीक़ जामई सहित एवं दीगर अफ़राद की कोशिशो की सराहना की।
आखिर में वक्फ वेलफेयर फोरम के चेयरमैन , इस नेक काम में शिरकत करने वाले बोर्ड के आधिकारियो समेत तमाम उन अफ़राद का शुक्रिया अदा किया जो इस कारखैर में हिस्सा लिया।
वक्फ वेलफेयर फोरम, उत्तर प्रदेश*
पता: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
ईमेल: [email protected]
जारीकर्ता:
मीडिया सेल, वक्फ वेलफेयर फोरम
दिल्ली/दिल्ली

11/05/2026

𝐀𝐥𝐥 (𝟑𝟖) 𝐖𝐚𝐪𝐟 𝐁𝐨𝐫𝐝 𝐏𝐫𝐨𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐑𝐞𝐩𝐨𝐫𝐭

मुतवल्लियों  द्वारा "उम्मीद  पोर्टल " पर  दर्ज,  बोर्ड द्वारा रिजेक्टेड  वक़्फ़ इम्लाक , दुरुस्त कर दुबारा अपलोड करे ।
11/05/2026

मुतवल्लियों द्वारा "उम्मीद पोर्टल " पर दर्ज, बोर्ड द्वारा रिजेक्टेड वक़्फ़ इम्लाक , दुरुस्त कर दुबारा अपलोड करे ।

UMEED PORTAL UPDATE
08/05/2026

UMEED PORTAL UPDATE

06/02/2026

With Syed Asim Waqar – I just got recognized as one of their top fans!

03/02/2026

With WAQF TODAY – I just got recognized as one of their top fans!

Address

98 Nazrbagh
Lucknow
226001

Opening Hours

9am - 6am

Telephone

+917054337542

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Waqf Welfare Forum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Waqf Welfare Forum:

Shortcuts

Share

Category