Kanha Upvan Nagar Nigam Lucknow

Call Directions Website

Kanha Upvan Nagar Nigam Lucknow Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kanha Upvan Nagar Nigam Lucknow, Government Organization, kanha upvan, nadarganj industrial area near amousi airport, Lucknow.

Please contact on the given no.s👇
28/05/2023

Please contact on the given no.s👇

09/04/2023
15/02/2023
22/01/2023
22/01/2023
आज मकर संक्रांति के पर्व पर एवम उदिश (दर्श) दिवेदी के जन्मदिन के उपलक्ष पे दर्श के दादा जी श्री ओम प्रकाश दिवेदी जी ने क...
14/01/2023

आज मकर संक्रांति के पर्व पर एवम उदिश (दर्श) दिवेदी के जन्मदिन के उपलक्ष पे दर्श के दादा जी श्री ओम प्रकाश दिवेदी जी ने कान्हा उपवन में गायों को गुड़ खिला कर गायों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप सभी भी इस प्रकार से गौसेवा कर अपने शुभ दिन को और भी लाभदायक बना सकते है।

उदीश(दर्श) दिवेदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाआशीष

जय गौमाता जय गोपाल

आप सभी से अनुरोध है की गौ गंगा गायत्री अर्थात हमारी विलुप्त होती संस्कृति को पुनर्जीव करने हेतु सभी इस चैनल को लाईक सब्स...
04/11/2022

आप सभी से अनुरोध है की गौ गंगा गायत्री अर्थात हमारी विलुप्त होती संस्कृति को पुनर्जीव करने हेतु

सभी इस चैनल को लाईक सब्सक्राइब और शेयर करे जिससे हम दिन प्रतिदिन के गोशाला के ब्लॉग्स और विलुप्त होती धार्मिक मान्यताओं को आम जन मानस में पुनः स्थापित करने में आप सभी का साथ मिल सके।

जय गौमाता

चैनल लाइक शेयर सस्क्राइब

आज दिनांक 01/11/2022 को गोपाष्टमी के पावन पर्व पशुपालन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री धर्मपाल सैनी जी ने नादरगंज अमौसी स...
01/11/2022

आज दिनांक 01/11/2022 को गोपाष्टमी के पावन पर्व पशुपालन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री धर्मपाल सैनी जी ने नादरगंज अमौसी स्थित नगर निगम लखनऊ की गोशाला कान्हा उपवन में आ कर संपूर्ण विधि विधान से गौ पूजन किया। गौपूजन के उपरांत मा मंत्री जी ने गौ परिक्रमा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

आज के दिन गोपाष्टमी जो की सभी गोशालाओ का सबसे बड़ा पर्व होता है में कान्हा उपवन के गौ सेवको द्वारा कान्हा उपवन में संरक्षित 9200 से अधिक गोवंशो हेतु वही के गौसेवकों द्वारा तैयार किए जा रहे विशेष प्रकार के गुड़ और चोकर के लड्डू के कार्य का भी अवलोकन मा मंत्री जी द्वारा किया गया और समस्त गौसेवकों का मा मंत्री जी द्वारा उत्साह वर्धन भी किया गया और सभी गौसेवकों को मा मंत्री जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण की वो कहानी भी सुनाई जिसके कारण आज का पर्व सभी गोशालाओ में मनाया जाता है।

आज ही गोपाष्टमी के पावन अवसर पर डा राजेंद्र पनेशिया आईएएस विशेष सचिव नगर विकास जी ने भी सपरिवार कान्हा उपवन में आ कर गौमाता की पूजा अर्चना एवम परिक्रमा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया और कान्हा उपवन के समस्त गोवंश हेतु उक्त लिखित लड्डूओ की व्यवस्था भी की।

गौ पूजन के समय नगर निगम लखनऊ के पशु कल्याण अधिकारी डा अभिनव वर्मा मौजूद रहे

श्री कृष्ण की गौ-चारण लीला की पौराणिक कथा:-

भगवान ने जब छठे वर्ष की आयु में प्रवेश किया तब एक दिन भगवान माता यशोदा से बोले- मैय्या अब हम बड़े हो गए हैं....

मैय्या यशोदा बोली- अच्छा लल्ला अब तुम बड़े हो गए हो तो बताओ अब क्या करें...

भगवान ने कहा- अब हम बछड़े चराने नहीं जाएंगे, अब हम गाय चराएंगे...

मैय्या ने कहा- ठीक है बाबा से पूछ लेना। मैय्या के इतना कहते ही झट से भगवान नंद बाबा से पूछने पहुंच गए...

बाबा ने कहा- लाला अभी तुम बहुत छोटे हो अभी तुम बछड़े ही चराओ..

भगवान ने कहा- बाबा अब मैं बछड़े नहीं गाय ही चराऊंगा..
जब भगवान नहीं माने तब बाबा बोले- ठीक है लाल तुम पंडित जी को बुला लाओ- वह गौ चारण का मुहूर्त देख कर बता देंगे...

बाबा की बात सुनकर भगवान झट से पंडित जी के पास पहुंचे और बोले- पंडित जी, आपको बाबा ने बुलाया है, गौ चारण का मुहूर्त देखना है, आप आज ही का मुहूर्त बता देना मैं आपको बहुत सारा माखन दूंगा...
पंडित जी नंद बाबा के पास पहुंचे और बार-बार पंचांग देख कर गणना करने लगे तब नंद बाबा ने पूछा, पंडित जी के बात है ? आप बार-बार क्या गिन रहे हैं? पंडित जी बोले, क्या बताएं नंदबाबा जी केवल आज का ही मुहूर्त निकल रहा है, इसके बाद तो एक वर्ष तक कोई मुहूर्त नहीं है... पंडित जी की बात सुन कर नंदबाबा ने भगवान को गौ चारण की स्वीकृति दे दी।

भगवान जो समय कोई कार्य करें वही शुभ-मुहूर्त बन जाता है। उसी दिन भगवान ने गौ चारण आरंभ किया और वह शुभ तिथि थी कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष अष्टमी, भगवान के गौ-चारण आरंभ करने के कारण यह तिथि गोपाष्टमी कहलाई।

माता यशोदा ने अपने लल्ला के श्रृंगार किया और जैसे ही पैरों में जूतियां पहनाने लगी तो लल्ला ने मना कर दिया और बोले मैय्या यदि मेरी गौएं जूतियां नहीं पहनती तो मैं कैसे पहन सकता हूं। यदि पहना सकती हो तो उन सभी को भी जूतियां पहना दो... और भगवान जब तक वृंदावन में रहे, भगवान ने कभी पैरों में जूतियां नहीं पहनी। आगे-आगे गाय और उनके पीछे बांसुरी बजाते भगवान उनके पीछे बलराम और श्री कृष्ण के यश का गान करते हुए ग्वाल-गोपाल इस प्रकार से विहार करते हुए भगवान ने उस वन में प्रवेश किया तब से भगवान की गौ-चारण लीला का आरंभ हुआ।

जब भगवान गौएं चराते हुए वृंदावन जाते तब उनके चरणों से वृंदावन की भूमि अत्यंत पावन हो जाती, वह वन गौओं के लिए हरी-भरी घास से युक्त एवं रंग-बिरंगे पुष्पों की खान बन गया था।

कान्हा उपवन में कार्यरत गौसेवकों के बच्चो संग दीपावली मनाई लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी डा इंद्रमणि त्रिपाठी जी और उनकी ...
27/10/2022

कान्हा उपवन में कार्यरत गौसेवकों के बच्चो संग दीपावली मनाई लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी डा इंद्रमणि त्रिपाठी जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वत्सला त्रिपाठी जी ने।

नगर आयुक्त रहते हुए कान्हा उपवन के समस्त बच्चो के जीवन स्तर को उठाने हेतु कई कार्य किए जिसमे बच्चो का विद्यालय भी शामिल था और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी बच्चो की दीपावली को और भी बेहतर किया डा इंद्रमणि त्रिपाठी जी ने।

गऊकुलकान्हा उपवन के गौसेवको के बच्चो के विद्यालय जोकि कान्हा उपवन परिसर के भीतर ही स्तिथ है में आज सभी बच्चो के साथ गौमय...
22/10/2022

गऊकुल

कान्हा उपवन के गौसेवको के बच्चो के विद्यालय जोकि कान्हा उपवन परिसर के भीतर ही स्तिथ है में आज सभी बच्चो के साथ गौमय दीपावली पर्व मना कर अत्यंत सुखद अहसास हुआ।

सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/administration/diyas-made-of-cow-dung-will-be-planted-in-the-deepots...
21/10/2022

https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/administration/diyas-made-of-cow-dung-will-be-planted-in-the-deepotsav-50-thousand-was-sent-to-ayodhya-in-kanha-park/articleshow/95012104.cms

पीएम नरेंद्र मोदी के रामनगरी में दीपोत्सव मनाने से अयोध्या एक बार फिर से त्रेता युग की तरह याद दिलाने वाला है। वही.....

Address

Kanha Upvan, Nadarganj Industrial Area Near Amousi Airport
Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanha Upvan Nagar Nigam Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share